एक्सप्लोरर

Ramesh Bidhuri Remarks: 'कोई बर्दाश्त नहीं करेगा..', दानिश अली के समर्थन में आए सपा सांसद, रमेश बिधूड़ी पर साधा निशाना

Ramesh Bidhuri Video: बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान पर घमासान छिड़ा हुआ है, समाजवादी पार्टी के सांसदों ने उनके बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है और कहा कि इसे कोई बर्दाश्त नहीं करेगा.

Ramesh Bidhuri Remarks: बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) के बयान पर सियासी घमासन छिड़ गया है. बसपा सांसद दानिश अली (Danish Ali) के खिलाफ लोकसभा (Lok Sabha) में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसदों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. सपा नेता डॉ शफीकुर्रहमान बर्क (Dr Shfiqur Rahman Barq) ने बिधूड़ी का पार्टी से निकालने की मांग की है तो वहीं एसटी हसन (Dr ST Hasan) ने सवाल किया कि उन्हें अब तक सस्पेंड क्यों नहीं किया गया है. 

यूपी की संभल लोकसभा सीट से सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने दानिश अली के साथ हुए वाकये पर नाराजगी जताई और कहा कि, "बिधूड़ी के अल्फाज और भाषा पूरी तरह से असंसदीय है. जिसकी किसी कौम, किसी बिरादरी को कहने की इजाजत नहीं है. मुसलमान वो कौम है जब हिन्दुस्तान अंग्रेजों के कब्जे में था और गुलामी की बेड़ियां पड़ी हुई थी जब मुसलमान से बढ़चढ़ कर देश के लिए कुर्बानियां दीं. जेलें काटी, सीने पर गोलियां खाई." 

डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क की तीखी प्रतिक्रिया

डॉ बर्क ने कहा कि "मुस्लिमों ने देश की आजादी के लिए हर तरह की तकलीफें सही, यहां तक कि फांसी को भी चूमा. तारीख गवाह है, लेकिन इसके बावजूद मुस्लिम कौम के लिए इस तरह की बात संसद में करना, कोई नहीं कर सकता और न ही कोई इजाजत है. उन्होंने जो बातें कही उससे उनकी कोई अच्छी इमेज नहीं बनी. मैं चाहूंगा कि अगर इसके पीछे कोई साजिश नहीं तो इन्हें फौरन पार्टी से निकाला जाए या कार्रवाई की जाए. इसे कोई बर्दाश्त नहीं करेगा."  

बिधूड़ी को सस्पेंड क्या नहीं किया- एसटी हसन

सपा सांसद डॉ एसटी हसन ने भी बिधूड़ी के बयान पर निशाना साधते हुए कहा, "इस बार स्पेशल सेशन में बहुत सी बातें एतिहासिक हुई हुई हैं और ये भी एतिहासिक हुआ कि देश की दूसरी सबसे बड़ी आबादी का संसद से अपमान किया गया. एक मुस्लिम एमपी के लिए ऐसे-ऐसे शब्द कहे कि उन्हें दोहराया भी नहीं जा सकता. आमतौर पर इस तरह की भाषा बहुत नीचे स्तर के लोग आपस में करते हैं, लेकिन देश की संसद का एक मान सम्मान है, वो तो बर्बाद हुआ ही, लेकिन अध्यक्ष जी ने इस पर कोई एक्शन भी नहीं लिया. छोटी-छोटी बातों में लोग सस्पेंड हो जाते हैं पर उनको अभी तक सस्पेंड नहीं किया गया है. देश के मुसलमान ये सब सुनकर बहुत अफसोसजदा हैं. हमें ऐसी उम्मीद नहीं थी कि एक दिन देश में ऐसा दिन भी आएगा जब संसद के अंदर मुसलमानों को खुलेआम बेइजज्त किया जाएगा."

आपको बता दें कि विशेष सत्र में चंद्रयान 3 की सफलता पर चर्चा के दौरान रमेश बिधूड़ी ने बसपा सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद विपक्षी दल बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं. 

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में UP में बसपा के राह पर चलने को तैयार BJP? मायावती की रणनीति को अपनाएगी पार्टी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फिर अटकी लिफ्ट, डर के मारे जोर जोर से रोने लगे बच्चे, मदद में हुई देरी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फिर अटकी लिफ्ट, डर के मारे जोर जोर से रोने लगे बच्चे, मदद में हुई देरी
Varanasi News: अस्सी घाट की गंगा आरती में शामिल होने के लिए मांगे जा रहे पैसे? श्रद्धालुओं ने बताई हकीकत
अस्सी घाट की गंगा आरती में शामिल होने के लिए मांगे जा रहे पैसे? श्रद्धालुओं ने बताई हकीकत
कोटद्वार: दुकान का नाम 'बाबा' वाले विवाद का जख्म अभी भरा नहीं, वकील अहमद की जिंदगी अब कैसी?
कोटद्वार: दुकान का नाम 'बाबा' वाले विवाद का जख्म अभी भरा नहीं, वकील अहमद की जिंदगी अब कैसी?
फिरोजाबाद में गृह क्लेश की भेंट चढ़ी महिला, पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या
फिरोजाबाद में गृह क्लेश की भेंट चढ़ी महिला, पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
Israel US Iran War Live: ईरान के न्यूक्लियर ठिकाने पर इजरायल का हमला, FBI डायरेक्टर की E-Mail आईडी हैक
Live: ईरान के न्यूक्लियर ठिकाने पर इजरायल का हमला, FBI डायरेक्टर की E-Mail आईडी हैक
इस एक्टर ने पहलवान बनकर बॉक्स ऑफिस हिला दिया, 'धुरंधर' भी नहीं छू पाई ये रिकॉर्ड
इस एक्टर ने पहलवान बनकर बॉक्स ऑफिस हिला दिया, 'धुरंधर' भी नहीं छू पाई ये रिकॉर्ड
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग से लेकर एंट्री-एग्जिट तक जानें सारी डिटेल 
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें सारी डिटेल
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
Isometric Exercise: क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
Toyota Land Cruiser FJ क्या भारत में Fortuner जितनी हिट होगी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Toyota Land Cruiser FJ क्या भारत में Fortuner जितनी हिट होगी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Embed widget