एक्सप्लोरर

Rampur News: 145 करोड़ के नए मामले में फंसे आजम खान! बीजेपी विधायक ने लगाया आरोप, सीएम योगी से की शिकायत

Rampur News: रामपुर में बंद पड़े सीवरेज प्लांट की जांच में पाया गया है कि सीवर लाइन नियम विरुद्ध तरीके से बिछाई गई थी जिसकी वजह से वह चल नहीं पाई और 145 करोड़ रुपये मिट्टी में मिल गए.

Azam Khan News: यूपी के रामपुर (Rampur) में आजम खान (Azam Khan) ने सपा सरकार में मंत्री रहते हुए जो विकास कार्य कराये थे अब वही विकास कार्य आजम खान के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं. बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना (Akash Saxena) ने अब सपा सरकार में आजम खान के मंत्री रहते हुए सीवर लाइन बिछाने में 145 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया है और सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से इसकी शिकायत की है. ये सीवर लाइन आजम खान के नगर विकास मंत्री रहते बिछाई गई थी, लेकिन वो मिट्टी धंस गई और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई. 

रामपुर में बंद पड़े सीवरेज प्लांट की जांच में पाया गया है कि सीवर लाइन नियम विरुद्ध तरीके से बिछाई गई थी जिसकी वजह से वह चल नहीं पाई और 145 करोड़ रुपये मिट्टी में मिल गए. अब आईआईटी रुड़की के इंजीनियर आधुनिक तकनीक से एक बार फिर इसकी जांच कर रहे हैं. भाजपा विधायक आकाश सक्सेना की शिकायत के बाद रामपुर में आजम खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. 

सीवर लाइन की जांच में सामने आई ये बात

उत्तर प्रदेश जल निगम के आठ इंजीनियरों और निजी क्षेत्र की संस्था VA Tech Wabag Chennai के छः अधिकारियों और कर्मचारियों की दो टीमों ने रामपुर में सीवर लाइन के काम न करने की जांच की तो पता चला कि रामपुर शहर में जो सीवर लाइन बिछाई गई है वो सब स्वाइल में बिछाई गई और सीवर लाइन की मानकों के अनुसार ज्वाइटिंग नहीं हुई. सीवर में ग्रेविटी फ्लो के दौरान जब सीवर के बाहरी भाग में सब स्वाईल के कारण हाइड्रोस्टेटिक प्रेशर बढ़ता है तो इन जॉइंट से सब स्वाईल वाटर सेंड के साथ पाइप में इनफिल्ट्रेशन करता है. जिससे ज्वाइंट एंव पाइप के चारों ओर कैविटी बन जाती है. जिसकी वजह से सड़क और पाइप के बीच की मिट्टी इस कैविटी को भरती है और सड़क धंस जाती है. 

145 करोड़ रुपये की बर्बादी का आरोप

जांच करने वाली टीमों ने किसी विशेषज्ञ तकनीकी संस्था से और जांच कराकर इस समस्या का स्थाई समाधान निकालने की कार्रवाई की संस्तुति की है,  जिसके बाद आईआईटी रुड़की की टीम इस मामले की अब आधुनिक तरीके से जांच कर रही है. वहीं दूसरी तरफ अब इस मामले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है. बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने आजम खान पर नियमों के विरुद्ध काम कराने का आरोप लगाया है जिससे 145 करोड रुपए मिट्टी में मिल गए और जनता को इसका कोई लाभ नहीं मिला. 

वहीं निजी संस्था वबाग के इंजीनियरों ने यह प्लांट को शुरू करने के लिए नाले को टाइप कर वैकल्पिक व्यवस्था बनाते हुए शहर से निकलने वाले गंदे पानी को कोशिश कर साफ करने का कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि अगर सीवर लाइन को नियम अनुसार मानकों के अनुरूप बिछाया गया होता तो आज रामपुर की सीवर लाइन काम कर रही होती. आकाश सक्सेना ने सीएम योगी से इसकी शिकायत की है, माना जा रहा है कि इसके बाद आजम खान की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. 

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election: अखिलेश यादव की चेतावनी, पार्टी में नहीं चलेगी गुटबाजी, अभी से चुनाव में जुट जाएं कार्यकर्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कथावाचक पवन देव महाराज पर रेप का आरोप, राम मंदिर दर्शन के बहाने बुलाकर किया दुष्कर्म
अयोध्या में कथावाचक पवन देव महाराज पर रेप का आरोप, राम मंदिर दर्शन के बहाने बुलाकर किया दुष्कर्म
ग्रेटर नोएडा की इस सोसाइटी में मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने पर प्रदर्शन, लोग बोले- बिना सूचना के बढ़ाई दर
ग्रेटर नोएडा की इस सोसाइटी में मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने पर प्रदर्शन, लोग बोले- बिना सूचना के बढ़ाई दर
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
'150 साल पुरानी मस्जिद तोड़ दी...', संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
'150 साल पुरानी मस्जिद तोड़ दी...', संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क

वीडियोज

Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA Bloc Meeting LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में थलापति विजय की TVK क्यों नहीं हुई शामिल? सामने आई ये वजह
LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में थलापति विजय की TVK क्यों नहीं हुई शामिल? सामने आई ये वजह
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
Indian Embassy Advisory: ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, BCB का अध्यक्ष बना पूर्व क्रिकेटर; आते ही कर दिया बड़ा एलान
बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, BCB का अध्यक्ष बना पूर्व क्रिकेटर; आते ही कर दिया बड़ा एलान
Karuppu OTT Release:'करुप्पु' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें-कब और कहां देख सकेंगे सूर्या और तृषा की ये धमाकेदार फिल्म?
करुप्पु' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें-कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
Israel Iran War Live Updates: 'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
American Tourist in Bihar: US के टूरिस्ट का Google Maps से उठा भरोसा, बिहारियों ने 4 घंटे का रास्ता 20 मिनट में कराया पार 
US के टूरिस्ट का Google Maps से उठा भरोसा, बिहारियों ने 4 घंटे का रास्ता 20 मिनट में कराया पार 
AI In Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट में अब होगी AI की एंट्री! CJI सूर्यकांत बोले- 'जजों की जगह...'
सुप्रीम कोर्ट में अब होगी AI की एंट्री! CJI सूर्यकांत बोले- 'जजों की जगह...'
Embed widget