एक्सप्लोरर

UP Crime: रामपुर में ढ़ाई साल की बच्ची का अपहरण कर रेप, एनकाउंटर में पकड़ा गया आरोपी 

Rampur Police: रात से ही पुलिस ने कांबिंग कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने बुधवार दोपहर मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी का अपराधिक इतिहास नहीं है. 

Rape In Rampur: रामपुर में ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. मामला रामपुर के अजीम नगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव का है. आरोप है कि देर रात 7:30 बजे पड़ोस के रहने वाले खेमकरन ने पड़ोस की बच्ची को घर से अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद उसे गांव के पास एक खेत में छोड़कर फरार हो गया. घटना के 3 घंटे बाद परिजनों के ढूंढने पर बच्ची खेत पर अचेत अवस्था में मिली. इसके बाद परिजनों की तहरीर पर थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया. 

रात में ही पुलिस ने शुरू की तलाशी
रात से ही पुलिस ने जगह-जगह कांबिंग कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने बुधवार की दोपहर मुठभेड़ के दौरान आरोपी खेमकरन को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी अभियुक्त का कोई अपराधिक इतिहास नहीं है. उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष है. युवक अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा था. फिलहाल पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए अभियुक्त खेमकरन को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने कहा आरोपी अभियुक्त के खिलाफ साक्ष्य इकट्ठा कर चार्जशीट दाखिल करके जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने बच्ची को कराया भर्ती
इस संबंध में एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया बीती रात थाना अजीम नगर में ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई थी. घटना की सूचना मिलते ही रात में पूरे दलबल के साथ वे मौके पर गए. इस दौरान एसपी के साथ सीओ और एडिशनल के साथ पूरी टीम उनके साथ थी. इस दौरान पता चला कि बच्ची की हालत बहुत खराब थी. उसे प्राथमिक उपचार कराने के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया. इसके बाद बच्ची को मुरादाबाद में भर्ती कराया गया. पुलिस की पहली प्राथमिकता बच्ची की जान बचाना थी. इसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपित की खोज में जुट गई.

कार्रवाई के दौरान चलानी पड़ी गोली
एसपी ने बताया कि खेमकरन सैनी की तलाश में पुलिस रात में ही जुट गई. इसके बाद बुधवार को मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इस दौरान पुलिस को गोली भी चलानी पड़ी. एसपी ने बताया कि आरोपी जंगलों में भाग गया था. भागने की फिराक में ही वह शहर के आसपास पकड़ा गया. एसपी ने बताया कि यह क्रूरतम घटना है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और बच्ची का इलाज कराया. अब आरोपित को मुठभेड़ में गिरफ्तार भी कर लिया गया. एसपी ने बताया कि अब उनकी प्राथमिकता मामले में जल्द से जल्द साक्ष्य इकट्ठा कर चार्जशीट दायर करना है, ताकि आरोपित को अधिक से अधिक सजा दिलाई जा सके. 

पुलिस ने की पीड़ित बच्ची की आर्थिक मदद
एसपी ने बताया कि बच्ची की हालत फिलहाल ठीक है. घटना के समय ऑपरेशन तक की नौबत थी. जिला अस्पताल में ट्रीटमेंट नहीं हो पाया. हालांकि, इसके लिए मैंने डॉक्टर से भी बात की. उन्होंने डीएम को भी लिखा है. डीएम से पीड़ित को सहायता राशि देने के लिए भी कहा है. उन्होंने बताया कि हमलोगों ने 40000-50000 इकट्ठा करके दिए भी हैं, ताकि बच्ची के इलाज में कोई कमी न हो. बच्ची को प्राइवेट में भर्ती कराया है. उन्होंने बताया कि डीएम ने सहायता राशि देने की भी बात कही है. ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी युवक नशे का आदी है. आरोपी गांव का ही रहने वाला है और अभी तक इसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है.

यह भी पढ़ें: Ghaziabad News: डासना जेल के कैदियों ने दिखाया हुनर, वेस्ट मटेरियल से बनाई महात्मा गांधी की खूबसूरत पेंटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में बंधक बनाकर छात्रा से दो दिन तक रेप, परिवार को खत्म करने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी में बंधक बनाकर छात्रा से दो दिन तक रेप, परिवार को खत्म करने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार
अमेरिका से डील पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का बड़ा बयान, 'अभी कोई करार फाइनल नहीं हुआ'
अमेरिका से डील पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का बड़ा बयान, 'अभी कोई करार फाइनल नहीं हुआ'
देहरादून में बदलेगी ट्रैफिक जाम की तस्वीर, दिल्ली-मुंबई की तर्ज पर बनाया हाईटेक प्लान, जानें- तैयारी
देहरादून में बदलेगी ट्रैफिक जाम की तस्वीर, दिल्ली-मुंबई की तर्ज पर बनाया हाईटेक प्लान, जानें- तैयारी
राम यंत्र स्थापना कार्यक्रम पर जितेंद्र नारायण त्यागी का बयान- ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनना सौभाग्य
राम यंत्र स्थापना कार्यक्रम पर जितेंद्र नारायण त्यागी का बयान- ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनना सौभाग्य

वीडियोज

दमदार एक्शन, इंटेंस एक्टिंग और शॉकिंग क्लाइमेक्स के साथ ‘Dhurandhar: The Revenge’
Dhurandhar: The Revenge: एजेंडा या एंटरटेनमेंट? क्यों लगेगी कुछ लोगों को मिर्ची?
धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत-पाकिस्तान में हो सकता परमाणु युद्ध', ईरान में जंग के बीच आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, ट्रंप के उड़ गए होश?
'भारत-पाकिस्तान में हो सकता परमाणु युद्ध', ईरान में जंग के बीच आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, ट्रंप के उड़ गए होश?
नीतीश कुमार जा रहे राज्यसभा तो महागठबंधन के इस विधायक को BJP पर हुआ 'भरोसा', कहा- 'दरवाजा…'
नीतीश कुमार जा रहे राज्यसभा तो महागठबंधन के इस विधायक को BJP पर हुआ 'भरोसा', कहा- 'दरवाजा…'
Thaai Kizhavi BO Day 21: साउथ की वो फिल्म जिसका धुरंधर 2 भी कुछ नहीं बिगाड़ पाई, आज भी हो रही है अच्छी कमाई
साउथ की वो फिल्म जिसका धुरंधर 2 भी कुछ नहीं बिगाड़ पाई, आज भी हो रही है अच्छी कमाई
LPG Gas Production: LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
IPL 2026 से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा बदलाव, इस दिग्गज को टीम में किया शामिल
IPL 2026 से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा बदलाव, इस दिग्गज को टीम में किया शामिल
Iran-Israel War: जंग के बीच 85 देशों में महंगा हुआ डीजल-पेट्रोल, सबसे ज्यादा कहां, ये रही लिस्ट
जंग के बीच 85 देशों में महंगा हुआ डीजल-पेट्रोल, सबसे ज्यादा कहां, ये रही लिस्ट
B1B Lancer Cost: कितनी है अमेरिका के B-1B लांसर की कीमत, जिसने ईरान में मचा दी तबाही?
कितनी है अमेरिका के B-1B लांसर की कीमत, जिसने ईरान में मचा दी तबाही?
गंगा नदी की तेज धार में फंस गया था बंदर, राफ्टिंग कर रहे लोगों ने यूं बचाई जान, इमोशनल कर देगा वीडियो
गंगा नदी की तेज धार में फंस गया था बंदर, राफ्टिंग कर रहे लोगों ने यूं बचाई जान, इमोशनल कर देगा वीडियो
Embed widget