एक्सप्लोरर

Raashid Alvi Controversy: राशिद अल्वी के बयान पर यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का पलटवार, जानें क्या कुछ कहा

राशिद अल्वी ने कहा है कि रामराज्य और जय श्री राम का नारा लगाने वाले मुनि नहीं, बल्कि रामायण काल के कालनेमि राक्षस हैं. इस बयान की हर तरफ निंदा की जा रही है. बीजेपी इसको लेकर कांग्रेस पर हमलावर है.

Uttar Pradesh News: कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी के राम भक्तों को लेकर दिए गए बयान से सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अल्वी के बयान का पलटवार किया है. स्वतंत्र देव सिंह ने कहा क्या ऐसे नेता इस तरह की बयानबाजी करके माहौल खराब करना चाहते हैं. राम का अपमान करना मतलब गरीब और दलितों का अपमान है. उन्होंने कहा कि आप जिस भी धर्म को मानते हैं मानिए लेकिन आपको देशहित में काम करना चाहिए. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल तक देश को बर्बाद किया है.  

'देशहित के लिए करें काम'
उत्तर प्रदेश बीजेपी चीफ स्वतंत्र देव सिंह ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि एक तरफ देश का प्रधानमंत्री पूजा पाठ कर रहे हैं पशुपतिनाथ का दर्शन कर रहे हैं गरीब दलितों को पिछड़ों को मकान दे रहे हैं. राम का अपमान मतलब गरीबों का दलितों का अपमान है. देव सिंह ने आगे कहा, "भारत को संत महात्माओं ने बनाया है. राष्ट्र का निर्माण संत महात्मा ऋषि-मुनियों ने किया है यह कोई नेताओं ने राष्ट्र नहीं बनाया है. राष्ट्र कैसे चलेगा स्वयं तय होता है. आप साधारण व्यक्ति हैं ईमानदार व्यक्ति हैं, देश के हित के लिए आपको काम करना चाहिए."

'राम का अपमान मतलब गरीबों का अपमान'
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, "ये राम और कृष्ण की जन्मभूमि है. यहां अच्छे संस्कार दिए जाते हैं. नेहरू से लेकर सोनिया गांधी तक देश का अपमान किया है. राम का अपमान करना मतलब गरीबों का अपमान करना है. आप हिंदू धर्म मानते तो हिंदू धर्म को मानिए, मुस्लिम धर्म मानते तो मुसलमान मानिए लेकिन सब दोनों मिलकर के आज देश को आगे बढ़ाने का काम करने की जरूरत है. राजनीति व्यापार नहीं है. मोदी जी पूरी दुनिया में भारत का सम्मान कैसे बढ़े इस पर काम कर रहे है."

राशिद अल्वी ने क्या कहा?
बता दें कि राशिद अल्वी ने हिंदुओं को लेकर विवादित बयान दिया है. कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने जय श्री राम का नारा लगाने वालों की तुलना रामायण के कालनेमि राक्षस से की है. उन्होंने कहा है कि रामराज्य और जय श्री राम का नारा लगाने वाले मुनि नहीं, बल्कि रामायण काल के कालनेमि राक्षस हैं. बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इसपर पलटवार किया है.

ये भी पढ़ें

Raashid Alvi On Ram Bhakt: क्या राशिद अल्वी ने रामभक्तों को बताया ‘राक्षस’? भड़की BJP बोली- विचारों में कितना जहर

Zika in UP: कानपुर के बाद अब दूसरे शहरों में पैर पसार रहा जीका वायरस, लखनऊ और कन्नौज में मिले केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jewar Airport: जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर मायावती का बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस पर लगाए ये आरोप
जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर मायावती का बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस पर लगाए ये आरोप
देहरादून में बड़े म्यूल अकाउंट नेटवर्क का भंडाफोड़, करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा गिरोह पकड़ा
देहरादून में बड़े म्यूल अकाउंट नेटवर्क का भंडाफोड़, करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा गिरोह पकड़ा
हिंदू लड़कियों की मुस्लिम युवकों से शादी के अविमुक्तेश्वरानंद के दावे पर विवाद, परमहंसाचार्य ने उठाए सवाल
हिंदू लड़कियों की मुस्लिम युवकों से शादी के अविमुक्तेश्वरानंद के दावे पर विवाद, परमहंसाचार्य ने उठाए सवाल
दादरी में अखिलेश यादव का महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, बोले- 'हमारी सरकार आई तो 40 हजार रुपये...'
दादरी में अखिलेश यादव का महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, बोले- 'हमारी सरकार आई तो 40 हजार रुपये...'

वीडियोज

शाहिद कपूर या सलमान खान कौन होगा आने वाली फिल्म Duffer का लीड एक्टर?
Dhurandhar: The Revenge, “Sankalp” वेब सीरीज,एक्शन और इमोशन का धमाका
Iran US Israel War: USS त्रिपोली में 3500 अमेरिकी सैनिक मौजूद, US की बड़ी तैयारी | America | Trump
Iran Israel America War: युद्ध के एक महीने बाद, क्या खोखला हो रहा है इजरायल का? | Netanyahu
US Israel Iran War 30th day: भीषण वार-पलटवार..जंग और तबाही का मंजर | Donald Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिस्र के विदेश मंत्री के साथ फोटो खिंचाने जा रहे थे PAK के डिप्टी PM इशाक डार, स्टेज पर पहुंचते ही गिरे, देखें Video
मिस्र के विदेश मंत्री के साथ फोटो खिंचाने जा रहे थे इशाक डार, मंच पर पहुंचते ही गिरे, देखें Video
बिहार 10वीं बोर्ड रिजल्ट: गरीबी को हराकर किया कमाल, टायर बेचने वाले सज्जाद आलम की बेटी सबरीन ने रचा इतिहास
बिहार 10वीं बोर्ड रिजल्ट: गरीबी को हराकर किया कमाल, टायर बेचने वाले सज्जाद आलम की बेटी सबरीन ने रचा इतिहास
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
'धुरंधर 2' की आंधी के बीच दमदार तरीके से टिकी है ये मलयालम फिल्म, हर रोज कमा रही करोड़ों
'धुरंधर 2' की आंधी के बीच दमदार तरीके से टिकी है ये मलयालम फिल्म, हर रोज कमा रही करोड़ों
होर्मुज स्ट्रेट का बदलेगा नाम? ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने मजाक-मजाक में कह दी ये बड़ी बात
होर्मुज स्ट्रेट का बदलेगा नाम? ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप ने मजाक-मजाक में कह दी ये बड़ी बात
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
धुरंधर की कमाई पर पाकिस्तान ने मांगा हिस्सा, लोग बोले लियारी के नाम से करोड़ों कमाए, अब हमारा विकास करे भारत, वीडियो वायरल
धुरंधर की कमाई पर पाकिस्तान ने मांगा हिस्सा, लोग बोले लियारी के नाम से करोड़ों कमाए, अब हमारा विकास करे भारत
Middle East CBSE Board Result 2026: हाइब्रिड इवैल्यूशन सिस्टम के जरिए मिडिल ईस्ट के बच्चों को पास करेगा CBSE, जानें कैसे मिलेंगे नंबर?
हाइब्रिड इवैल्यूशन सिस्टम के जरिए मिडिल ईस्ट के बच्चों को पास करेगा CBSE, जानें कैसे मिलेंगे नंबर?
Embed widget