एक्सप्लोरर

Ram Jhula Closed: ऋषिकेश में रामझूला पुल पर आवाजाही बंद, भारी बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा, भूकटाव के चलते आई दरार

Rishikesh Ram Jhula Bridge Closed: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और भूकटाव की वजह से टिहरी वाले छोर पर पुल का पुश्ता क्षतिग्रस्त हो गया है. इसलिए रामझूला पुल पर आवाजाही बंद कर दी गई है.

Rishikesh Ram Jhula Bridge Movement Closed: ऋषिकेश में पर्यटकों के लिए अच्छी खबर नहीं है. आकर्षण का केंद्र रामझूला पुल आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है. उत्तराखंड में भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है. ऋषिकेश में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है. गंगा की तेज धारा लोगों को डरा रही है. गंगा नदी के पानी से तटीय इलाके में भूकटाव की समस्या पैदा हो गई है. भगवान भोलेनाथ की मूर्ति एक बार फिर पानी में समाने लगी. गुरुवार को राम झूला पुल आवाजाही के लिए बंद करने का फैसला लिया गया.

रामझूला पुल को आवाजाही के लिए किया गया बंद

भारी बारिश की वजह से मुनिकीरेती क्षेत्र में राम झूला पुल की नींव के निकट एक दरार आ गई है. नदी के बढ़ते जलस्तर और भूकटाव की वजह से टिहरी वाले छोर पर पुल का पुश्ता क्षतिग्रस्त हो गया है. प्रशासन की ओर से सावधानी बरतते हुए पुल पर आवाजाही अगले आदेश तक रोक दी गई है. पुल के नीचे हो रहे कटाव को देखते हुए लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर बुलाई गई है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भीषण बरसात से प्रदेश को काफी कुछ नुकसान हुआ है. राज्य को हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है.

गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से हो रहा है भूकटाव

आपदा विभाग से लेकर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ पूरी तरह मुस्तैद हैं. ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि लक्ष्मण झूला की सुरक्षा दीवार छतिग्रस्त होने की वजह से रामझूला पर आवाजाही रोकी गई है. अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है. जांच के बाद सबकुछ साफ हो पाएगा. उत्तराखंड में आपदा से अब तक करोड़ों का नुकसान हो चुका है. भारी बारिश के कारण दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है. भूस्खलन से दर्जनों मकान जमीदोज हो चुके हैं. सरकार उत्तराखंड में हुए नुकसान का आंकलन करा रही है. फौरी तौर पर लोगों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं. 

Gyanvapi Mosque Case: ज्ञानवापी विवाद में नया मोड़, हिंदू पक्ष के प्रस्ताव पर इंतजामिया कमेटी करेगी विचार, जानें मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: शादी में आए युवकों ने मंदिर से उड़ाईं मूर्तियां, पुलिस ने 72 घंटे के भीतर दबोचा
महोबा: शादी में आए युवकों ने मंदिर से उड़ाईं मूर्तियां, पुलिस ने 72 घंटे के भीतर दबोचा
Uttarakhand News: रुड़की से रेल सफर हुआ मुश्किल, 24 अप्रैल से पहले कंफर्म टिकट के लिए मारामारी
रुड़की से रेल सफर हुआ मुश्किल, 24 अप्रैल से पहले कंफर्म टिकट के लिए मारामारी
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का भारत में प्रदर्शन सही या गलत? बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का भारत में प्रदर्शन सही या गलत? बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
Moradabad News: कुएं में मिली युवती की लाश का खुलासा, शादी के दबाव में जीजा ने साथियों संग की थी हत्या
कुएं में मिली युवती की लाश का खुलासा, शादी के दबाव में जीजा ने साथियों संग की थी हत्या

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget