एक्सप्लोरर

UP: आरएसएस ने 50 बेड का निःशुल्‍क आइसोलेशन सेंटर बनाया, नार्मल कोविड पेशेंट हो सकेंगे आइसोलेट

यूपी के गोरखपुर में संघ ने बड़ा कदम उठाते हुये 50 बिस्तरों वाला आइसोलेशन सेंटर बनाया है. यहां सामान्य कोविड मरीज आइसोलेट हो सकेंगे. सेंटर पर भोजन-पानी, दवाई सब मुफ्त मिलेंगी.

गोरखपुर: कोरोना 2.0 ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. आपदा में कुछ लोग अवसर तलाश कर जरूरतमंदों की मदद की बजाय मालामाल होने में लगे हैं. तो वहीं कुछ ऐसे संगठन और लोग भी हैं, जो जरूरतमंदों के लिए आगे आए हैं. आपदा में राहत देने के लिए राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने भी एक पहल की है. आरएसएस ने 50 बेड का निःशुल्‍क आइसोलेशन सेंटर तैयार किया है. यहां रहने से लेकर दवाएं तक सब  निःशुल्‍क है. यहां नार्मल कोविड पेशेंट आइसलेट हो सकता है. महामारी में आरएसएस की ये पहल कुछ लोगों को राहत जरूर देगी.

50 बेड का आइसोलेशन सेंटर

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच एक बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके स्वयंसेवक आगे आए हैं. वे अलग-अलग तरीके से सेवा कार्य शुरू कर दिए हैं. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरखपुर महानगर द्वारा सुभाष चन्द्र बोस नगर स्थित भाऊराव देवरस छात्र निलयम में 50 बेड का आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है. इसमें नॉर्मल कोविड पेशेंट खुद को आइसोलेट कर सकेंगे. यहां पर अन्य सभी सुविधाएं भी दी गई जाएंगी, जो पूर्णतः निःशुल्क रहेगी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक सुभाष जी ने कहा कि संघ सेवा परमो धर्म: के भाव से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हर आपदा से उभरने के लिए हर सम्भव प्रयास करता है. देश भर में जगह जगह सेवा कार्य शुरू हो चुके है. संकल्प-सेवा-समर्पण भाव ही संघ है और इसी भावना के साथ यह आइसोलेशन सेंटर शुरू किया जा रहा है.

संघ का स्वयंसेवक स्वयं की प्रेरणा से सेवा कार्य में जुटता है. कार्यकर्ताओं में देश, समाज, धर्म के प्रति कर्तव्य की भावना स्वयं से जागृत होती है. स्वयंसेवक सेवा का संकल्प लेकर इस महामारी के बीच कंधे से कंधा मिलाकर अपना संकल्प निभा रहे है. इस आइसोलेशन सेंटर पर रहने वाले लोगों की सेवा स्वयंसेवक करेंगे. उन्हें दवाएं और भोजन बिल्कुल निःशुल्क होगा.

भोजन, दवाई नि:शुल्क

सेंटर की जानकारी देते हुए प्रान्त संघचालक और सेवा भारती अध्यक्ष डॉ. महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि यह 50 बेड का आइसोलेशन सेंटर है. जहां ऐसे मरीजों को लिया जाएगा, जो कोरोना पॉजिटिव हैं,  पर उनके कोई लक्षण नही हैं. साथ ही उनका ऑक्सीजन लेवल 95 तक है. हम उन्हें योग, व्यायाम और संस्कार भी कराएंगे. उन्हें समय-समय पर डॉक्टरों की टीम उन्हें देखेगी. दवाएं, जलपान और भोजन समय-समय पर उपलब्ध करवाया जाएगा. यह सारी व्यवस्थाएं निःशुल्क होगी. इस अवसर पर सह प्रान्त प्रचारक अजय जी, प्रचारक प्रमुख यशोदानन्द जी, प्रान्त सम्पर्क प्रमुख अरुण मल्ल, प्रान्त सह व्यवस्था प्रमुख सुरेन्द्र तिवारी, राजबिहारी विश्वकर्मा, डॉ. राजेश बरनवाल, विंध्याचल, दुर्गा राय, पुनीत पांडेय उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें.

बड़ी राहत: झारखंड के बोकारो से कल चली दूसरी ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंची 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Barabanki News: क्या बाराबंकी में हो रही पेट्रोल-डीजल की कमी? परेशानी की बात नहीं, प्रशासन ने कर दिया क्लियर
क्या बाराबंकी में हो रही पेट्रोल-डीजल की कमी? परेशानी की बात नहीं, प्रशासन ने कर दिया क्लियर
Baghpat News: समीर ने अमृत शर्मा को दावत के बहाने बुलाया, चाकुओं से कर दी हत्या
बागपत में बड़ी वारदात, समीर ने अमृत शर्मा को दावत के बहाने बुलाया, चाकुओं से कर दी हत्या
बंगाल में CM धामी का शक्ति प्रदर्शन, परिवर्तन यात्रा के जरिए ममता सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
बंगाल में CM धामी का शक्ति प्रदर्शन, परिवर्तन यात्रा के जरिए ममता सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
रोते हुए वीडियो में छलका यूट्यूबर अनुराग डोभाल का दर्द, परिवार पर लगाए गंभीर आरोप
रोते हुए वीडियो में छलका यूट्यूबर अनुराग डोभाल का दर्द, परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget