एक्सप्लोरर

Rudraprayag: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर दो KM लंबी टनल आर-पार, खांखरा से नरकोटा के बीच बनाई गई है सुरंग

Uttarakhand News: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग 125 किमी लंबी रेलवे लाइन पर पहली बार दो किमी सुरंग आर-पार हुई है. यह सुरंग नरकोटा और खांखरा के बीच में बनाई जा रही है.

Rudraprayag News: पहाड़ के लोगों का रेल देखने का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है. इसी कड़ी में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग (Rishikesh-Karnprayag)125 किमी लंबी रेलवे लाइन पर पहली बार दो किमी सुरंग आर-पार हुई है. यह सुरंग नरकोटा और खांखरा के बीच में बनाई जा रही है. पहाड़ की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच इस टनल का निर्माण कार्य किया गया है. टनल का कार्य कर रही कार्यदायी संस्था मैक्स इंफ्रा इंडिया लिमिटेड को एडिट 6 ए के पैकेज 7 ए की इस टनल को आर-पार करने में एक साल से भी कम समय लगा है. मंगलवार सुबह ब्लास्टिंग के बाद टनल आर-पार हुई और मैक्स कंपनी की ओर से मजदूर, कर्मचारी और अधिकारियों के लिए समोराह का आयोजन किया गया.

काफी तेज गति से चल रहा है कार्य
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन पर काफी तेज गति से कार्य चल रहा है. जो कार्यदायी संस्थाएं रेल लाइन का कार्य कर रही हैं, उनके अनुसार 2024 तक रेल लाइन का कार्य पूर्ण होना है.पहाड़ में रेल लाइन का निर्माण कार्य आसान नहीं है. तमाम प्रकार की आपदाओं के कारण यहां रेल लाइन निर्माण में दिक्कतें आ सकती हैं. यही कारण है कि अधिकांश जगहों पर रेल लाइन टनल के भीतर से होकर गुजरेंगी. समारोह में आरवीएनएल के एडिट 6 के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुरेन्द्र कुमार आर्य ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का यह पहला ब्रेक थ्रू हुआ है. इसमें एक साल का भी कम समय लगा है.

करीब 500 मजदूर कर रहे हैं काम
टनल का निर्माण कार्य कर रही मैक्स कार्यदायी संस्था के जनरल मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि एडिट 6 ए के पैकेज 7 ए की लगभग दो किमी लंबी टनल का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है, जो कि बेहद खुशी की बात है. उन्होंने बताया कि इस कार्य में लगभग पांच सौ करीब मजदूर लगे हुए हैं. वहीं मैक्स कंपनी के एचआर लाइजन संजय पाठक ने बताया कि रिकार्ड टाइम में यह कार्य सेफ्टी के साथ पूरा किया गया है. टनल निर्माण में मुश्किलों का भी सामना करना पड़ रहा है. मगर पूरी टीम ने रात-दिन मेहनत करके यह कार्य पूरा किया है. दो-दो शिफ्टों में कार्य किया गया है.टनल आज आर-पार हो गई है, जिसके बाद सभी में खुशी बनी हुई है.

पहाड़ के लोग वर्षों से रेल देखने का सपना देख रहे हैं.पहाड़ में रेल आती है तो यहां के तीर्थाटन के साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.रेल लाइन का कार्य कर रही कार्यदायी संस्था मैक्स के अधिकारियों का कहना है कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच कार्य करने में काफी दिक्कतें आई हैं, लेकिन फिर भी कार्य समय पर पूर्ण किया जा रहा है. वर्ष 2024 तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है. कार्यदायी संस्था के अलावा स्थानीय जनता भी टन का निर्माण होने पर खुशी जता रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-

Azam Khan के बाद उनके वकील पर भी गवाह के भाई को धमकाने का केस दर्ज, समर्थन में उतरा बार एसोसिएशन

Prophet Mohammed Row: पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने वाले BJP विधायक पर मायावती की प्रतिक्रिया, कहा- देश की छवि को बचाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPPCS Result 2026: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
यूपीपीएससी रिजल्ट: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
भुवनेश्वर में किसान आंदोलन के दौरान राकेश टिकैत को हिरासत में लिया गया, समर्थन देने पहुंचे थे
भुवनेश्वर में किसान आंदोलन के दौरान राकेश टिकैत को हिरासत में लिया गया, समर्थन देने पहुंचे थे
Noida News: कार से कुचलकर युवक की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने की साजिश का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
नोएडा: कार से कुचलकर युवक की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने की साजिश का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के कप्तान बदले, कई बड़े नामों को नई जिम्मेदारी
यूपी: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के कप्तान बदले, कई बड़े नामों को नई जिम्मेदारी

वीडियोज

Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update
Amit Shah On Naxalite: 'हथियार उठाओगे तो भुगतोगे...', अमित शाह की चेतावनी | BJP | Bastar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UPPCS Result 2026: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
यूपीपीएससी रिजल्ट: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
Middle East Conflict: ईरान से युद्ध में हर दिन 1 अरब डॉलर फूंक रहा अमेरिका, सेकंड दर सेकंड हो रहा बड़ा खर्चा
ईरान से युद्ध में हर दिन 1 अरब डॉलर फूंक रहा अमेरिका, सेकंड दर सेकंड हो रहा बड़ा खर्चा
RR vs CSK 1st Innings Highlights: गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई सुपर किंग्स, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 पर ढेर
गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 रनों पर ढेर
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
US VS Iran Military: अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
Floaters And Flashes In Eyes: क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
Explained: बिहार जितना आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट स्विंग से पलट जाएगा पासा! BJP बीते 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
बिहार जितना आसान नहीं बंगाल, 5% वोट स्विंग से पलटेगा पासा! BJP 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
Embed widget