एक्सप्लोरर

Rudraprayag Rain: बारिश के कारण ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाइवे सिरोबगड़ में बंद, भूस्खलन से हजारों यात्री फंसे

Rudraprayag News: उत्तरकाशी-घनसाली-केदारनाथ राज्यमार्ग भी तिलवाड़ा के निकट भूस्खलन के कारण बंद हो गया है. यहां भी गंगोत्री से आने वाले तीर्थ यात्रियों के स्थानीय लोग फंसे हुए हैं.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में बारिश अभी भी जारी है और पहाड़ों में आफत की बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है. लगातार हो रही बारिश अब 2013 की आपदा की यादें ताजा कर रही है. केदारनाथ की विनाशकारी आपदा के समय भी बारिश की यही स्थिति थी और दो दिनों तक लगातार बारिश होने के बाद चारों ओर त्राही मच गई थी. लगातार बारिश के कारण जगह-जगह बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा राज्यमार्ग बंद होने से यात्री फंस गए हैं. ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सुबह से ही रुद्रप्रयाग और श्रीनगर के बीच सिरोबगड़ में बंद चल रहा है. यहां पर पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा है. 

वहीं दूसरी ओर उत्तरकाशी-घनसाली-केदारनाथ राज्यमार्ग भी तिलवाड़ा के निकट भूस्खलन के कारण बंद हो गया है. यहां भी गंगोत्री से आने वाले तीर्थ यात्रियों के स्थानीय लोग फंसे हुए हैं. रुद्रप्रयाग में दस से अधिक लिंक मोटरमार्ग भी बरसात के कारण बंद पड़ गये हैं. पहाड़ों में बादल आफत बनकर बरस रहे हैं. लगातार बारिश के कारण स्थिति खतरनाक होती जा रही है. जगह-जगह हाइवे पर पहाड़ी दरक रही है. बद्रीनाथ और केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा राज्यमार्ग और ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं.

सिरोबगड़ में पहाड़ी से गिर रहा है मलबा 

रुद्रप्रयाग में कल तक स्थिति सही थी, लेकिन कल देर रात से हुई बारिश के बाद हालात बदत्तर हो गए हैं. रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ और केदारनाथ हाइवे पर जगह-जगह भूस्खलन का दौर जारी है. ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरोबगड़ में लगातार पहाड़ी से मलबा गिर रहा है. यहां पर रुक-रुक कर वाहनों की आवाजाही करवाई जा रही है. यहां घंटों तक चारधाम यात्री भी फंस रहे हैं. वहीं दूसरी ओर उत्तराकाशी-घनसाली-केदारनाथ राज्यमार्ग भी तिलवाड़ा के निकट पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण बंद हो गया है. यहां भी भारी संख्या में गंगोत्री से आने वाले यात्रियों के अलावा स्थानीय लोग फंसे हुए हैं. 

यात्रा न करने को लेकर जारी किया निर्देश

यहां पर पहाड़ी से आये मलबे की चपेट में एक वाहन भी आ गया. वाहन में सवार लोगों ने किसी तरह से भागकर जान बचाई. हालांकि राज्यमार्ग को खोलने के प्रयास किये जा रहे हैं, लेकिन लगातार हो रही बारिश दिक्कतें पैदा कर रही है. लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन की घटनाओं के बाद रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक डॉ बिशाखा भदाणे ने कहा कि ऐसे मौसम में कोई भी यात्रा न करे और सुरक्षित स्थानों पर ही रुके.

Alaknanda River News: उत्तराखंड में लगातार बारिश से अलकनंदा नदी उफान पर, खतरे के निशान के करीब वाटर लेवल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने से 10 से ज्यादा लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने से 10 से ज्यादा लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
Aligarh News: अलीगढ़ में रामनवमी शोभायात्रा मार्ग विवाद गहराया, प्रशासन-आयोजकों की तनातनी में यात्रा रद्द
अलीगढ़ में रामनवमी शोभायात्रा मार्ग विवाद गहराया, प्रशासन-आयोजकों की तनातनी में यात्रा रद्द
Bareilly News: खुले नाले में गिरने से युवक की मौत, 30 घंटे बाद मिला शव, निगम पर उठ रहे सवाल
बरेली: खुले नाले में गिरने से युवक की मौत, 30 घंटे बाद मिला शव, निगम पर उठ रहे सवाल
Jewar Airport: 28 मार्च को पीएम मोदी करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, SPG ने संभाली सुरक्षा की कमान
28 मार्च को पीएम मोदी करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, SPG ने संभाली सुरक्षा की कमान

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Jewar Airport: दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
Embed widget