एक्सप्लोरर

UP News: अंतिम संस्कार के 8 दिन बाद गांव में जिंदा लौटा युवक, ग्रामीण समझने लगे भूत, घरवाले हुए खुश

Saharanpur News: प्रमोद कुमार जब रस्म पगड़ी वाले दिन गांव में पहुंचा, तब हर कोई उसे देखकर भूत-भूत चिल्लाने लगा. एक दुकानदार ने तो उसे भूत समझकर कोल्ड्रिंक देने से मना कर दिया.

Saharanpur Funeral News: सहारनपुर में जिस बेटे का अंतिम संस्कार परिवार के लोग कर चुके थे, वह 8वें दिन जब अपने घर पहुंचा तो सब हैरान हो गए. मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और बेटे को जिंदा देखकर मां की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े. जिस युवक का अंतिम संस्कार परिवार के लोगों ने पहचान कर किया था, वह कौन था इसका पता अभी तक नहीं हो पाया है.

सहारनपुर के थाना बड़गांव के गांव चिराऊ में चंद्र प्रजापति का परिवार रहता है, उनके तीन बेटे हैं. जिनमें प्रमोद कुमार दूसरे नंबर का बेटा है. 29 जनवरी को प्रमोद घर पर हरिद्वार में किसी ढाबा पर नौकरी की बात कहकर निकला था. 31 जनवरी को मुजफ्फरनगर में उसकी शक्ल की तरह दिखने वाले एक मृत युवक का सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुआ. इस वायरल फोटो को देखकर प्रमोद के परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने प्रमोद के नंबर पर कॉल करके भी देखा लेकिन उसका नंबर नहीं मिला. जिससे उन्होंने उस अज्ञात शव को ही प्रमोद का शव मान लिया.

परिजनों ने हाथ और आंख पर निशान देख कर युवक की पहचान की थी. फोटो को लेकर परिजन मुजफ्फरनगर मोर्चरी में पहुंचे और उन्होंने शव की पहचान प्रमोद के रूप में की. मृत अज्ञात युवक की दाई आंख पर कट का निशान और हाथ में पीके लिखा हुआ दिखा. जिसके बाद वह शव को गांव में लेकर आ गए. परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया, उसकी फोटो भी खिंचवाई. 5 फरवरी को रस्म पगड़ी होनी थी, परिजनों ने उसकी तैयारी कर ली थी. रस्म पगड़ी भी कर ली गई.

प्रमोद कुमार जब रस्म पगड़ी वाले दिन गांव में पहुंचा, तब हर कोई उसे देखकर भूत-भूत चिल्लाने लगा. एक दुकानदार ने तो उसे भूत समझकर कोल्ड्रिंक देने से मना कर दिया और दुकान में जाकर छुप गया. जब उसके जीवित होने की खबर गांव में फैली तो उसे देखने के लिए ग्रामीणों का तांता लग गया. परिजनों तक उसके जीवित होने की खबर पहुंची तो वह भी उसको देखने के लिए दौड़ पड़े.

जब प्रमोद के परिजन उसे घर लेकर गए तब उसकी मां बोहती देवी जो पिछले सात दिनों से लगातार रो रही थी, उसके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे. बेटे को जिंदा देखकर उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और प्रमोद की मां की आंखों में खुशी के आंसू आ गए. प्रमोद की मां ने कहा, बेटा तू कहां चला गया था, तेरे फोन भी नहीं लग रहा था, हमने सोचा यहीं मेरे बेटा है, जिसका मोर्चरी में शव मिला. वहीं फोटो पर माला देखकर प्रमोद नाराज हो गया, उसने माला सहित फोटो उतारकर फेंक दी.

UP News: 'राम का मंदिर बनाने से कुछ नहीं होगा', अमरोहा सांसद दानिश अली ने मोदी सरकार को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस कनेक्शन! LPG संकट के बीच नोएडा-गाजियाबाद में BPCL की नई सुविधा
अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस कनेक्शन! LPG संकट के बीच नोएडा-गाजियाबाद में BPCL की नई सुविधा
BJP के स्थापना दिवस पर अखिलेश यादव का तीखा जुबानी हमला, कहा- इन्होंने कभी झंडा नहीं अपनाया
BJP के स्थापना दिवस पर अखिलेश यादव का तीखा जुबानी हमला, कहा- इन्होंने कभी झंडा नहीं अपनाया
'राष्ट्र प्रथम की भावना से ही BJP बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी', भाजपा स्थापना दिवस पर बोले CM योगी
'राष्ट्र प्रथम की भावना से ही BJP बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी', भाजपा स्थापना दिवस पर बोले CM योगी
प्रयागराज: PCS अधिकारी ज्योति मौर्या केस में नया मोड़, पति आलोक संग सुलह! खत्म होगा विवाद
प्रयागराज: PCS अधिकारी ज्योति मौर्या केस में नया मोड़, पति आलोक संग सुलह! खत्म होगा विवाद

वीडियोज

Iran Vs US-Israel War: ईरान की 'Missile City'! क्यों भेदने में US का Advance Satellite भी फेल ?
Iran Vs US-Israel War: ईरान की सेना IRGC अपने ही देश के खिलाफ बगावत करेगी? Reza Pahlavi का दांव!
Trump Final Ultimatum to Iran: ट्रंप का 'धमकी मीटर'..Iran को बार-बार चेता रहे! | Iran Israel War
Iran US-Israel War: Shadow War तो बस झांकी थी,अब 'Epic Fury' ! क्या दहल जाएगा मिडिल ईस्ट?
Iran US-Israel War: ईरान की नाक के नीचे से पायलट को निकाल ले गया इजरायल! | Pilot Rescue

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
48 घंटे का अल्टीमेटम, ईरान के पीछे चीन-रूस का दम… तो इस वजह से नहीं हो रहा वॉर का 'The End'!
48 घंटे का अल्टीमेटम, ईरान के पीछे चीन-रूस का दम… तो इस वजह से नहीं हो रहा वॉर का 'The End'!
राघव चड्ढा के 'घायल हूं इसलिए घातक हूं' वाले बयान पर CM भगवंत मान का जवाब, बोले- 'फिल्मी डायलॉग...'
राघव चड्ढा के 'घायल हूं इसलिए घातक हूं' वाले बयान पर CM भगवंत मान का जवाब, बोले- 'फिल्मी डायलॉग...'
एमएस धोनी की वापसी पर सस्पेंस खत्म! IPL 2026 में इस दिन खेलेंगे अपना पहला मैच
धोनी की वापसी पर सस्पेंस खत्म! IPL 2026 में इस दिन खेलेंगे अपना पहला मैच
'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आएंगी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा, संस्कारी बहू का चोला छोड़ करेंगी खतरनाक स्टंट!
KKK 15 में नजर आएंगी 'ये रिश्ता' की अक्षरा, संस्कारी बहू का चोला छोड़ करेंगी खतरनाक स्टंट!
Explained: क्या असम में घटेंगे मुस्लिम विधायक? कैसे 30-35 से 20-22 सीटों तक सिमट सकता है प्रतिनिधित्व, एक्सपर्ट्स से समझें
क्या असम में घटेंगे मुस्लिम विधायक? 34 से 20 सीटों तक सिमटेगा प्रतिनिधित्व! एक्सपर्ट्स से समझें
किसी शाही महल से कम नहीं अमृत भारत का नया कोच, रेल मंत्री ने खुद शेयर किया वीडियो, इंटरनेट हैरान
किसी शाही महल से कम नहीं अमृत भारत का नया कोच, रेल मंत्री ने खुद शेयर किया वीडियो, इंटरनेट हैरान
How To Clean Fennel Seeds: क्या सौंफ बीनते-बीनते आप भी हो जाती हैं परेशान? जानें इसे साफ करने का सबसे सही तरीका
क्या सौंफ बीनते-बीनते आप भी हो जाती हैं परेशान? जानें इसे साफ करने का सबसे सही तरीका
कमीशनखोरी रोकने के लिए यूपी बोर्ड का बड़ा कदम, स्कूलों में NCERT और सरकारी किताबें अनिवार्य
कमीशनखोरी रोकने के लिए यूपी बोर्ड का बड़ा कदम, स्कूलों में NCERT और सरकारी किताबें अनिवार्य
Embed widget