एक्सप्लोरर

सपा नेता आजम खान के रिजॉर्ट पर जला योगी सरकार का बुलडोजर, सरकारी भूमि कब्जाने था आरोप

Azam Khan Resort: सपा नेता आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. पहले जौहर यूनिवर्सिटी के परिसर पर बुलडोजर चला फिर रामपुर पब्लिक स्कूल और अब हमसफर रिजॉर्ट्स पर एक्शन लिया गया है.

Azam Khan Latest News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला उनके रिजॉर्ट से जुड़ा हुआ है. जिला प्रशासन की अगुवाई में उनके 'हमसफर' रिजॉर्ट पर सरकारी भूमि कब्जाने का आरोप था. इसके बाद कब्जा किए गए क्षेत्र को बुलडोजर चलाकर कब्जा मुक्त किए जाने की कार्रवाई की गई है. फिलहाल कई बुलडोजरों के प्रयोग के बाद आजम खान के कब्जे वाली जगह को खाली करा दिया गया है.

उत्तर प्रदेश में सपा शासनकाल के दौरान आजम खान मुख्यमंत्री से कम हैसियत नहीं रखते थे, हालांकि यह बात अलग है कि संवैधानिक पद के हिसाब से मुख्यमंत्री सरकार का मुखिया होता है, लेकिन पूरी कैबिनेट में आजम खान से ज्यादा पावरफुल नेता कोई नहीं था. यही कारण है कि उनके समय में यहां पर विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य कराए गए, लेकिन निजी तौर पर आजम खान पर अपनी जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर पब्लिक स्कूल या फिर हमसफर रिजॉर्ट को विस्तृत एवं स्थापित किए जाने के समय कई सरकारी भूमि कब्जाने के आरोप भी कहीं ना कहीं लगते रहे.

आजम खान के रिजॉर्ट्स पर प्रशासन का एक्शन 

प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ और योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली बस यहीं से आजम खान के बुरे वक्त का दौर शुरू हो गया. उनके सत्ता में रहने के दौरान सरकारी जमीनों को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट की सरहदों के अंदर शामिल करने के जो चर्चा होते रहते थे उनकी फाइलें अब धीरे-धीरे खोलने शुरू हो चुकी थी. यही कारण है कि पहले तो जौहर यूनिवर्सिटी परिसर में मौजूद किसानों एवं सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराया गया. वहीं रामपुर पब्लिक स्कूल के नाम पर कब्जा की गई इमारत को भी खाली कराया गया, लेकिन अब बारी थी उनके हमसफर रिजॉर्ट्स की. यहां पर पसियापुरा की ग्राम समाज की कूड़ा डालने वाली जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने को लेकर एक्शन लिया गया है.

आजम खान के कब्जे वाली इमारत को किया गया जमीन दोष

रामपुर की तहसील सदर अंतर्गत ग्राम पसियापुर में सपा नेता आजम खान का हमसफर रिजॉर्ट से जहां पर सुबह से ही कब्जा मुक्त कराए जाने की कार्रवाई को लेकर प्रशासनिक अमले के साथ ही भारी पुलिस बल का जमा बड़ा लगना शुरू हो गया था. वहीं दूसरी ओर आजम खान के कई करीबी भी मौके पर पहुंच गए थे. प्रकरण ग्राम समाज की भूमि के गाटा संख्या 164 के 380 वर्ग मीटर के भूखंड का था. प्रशासनिक अफसरों ने पुलिस बल के साथ मिलकर अपनी कमर कसी और देखते ही देखते आजम खान के कब्जे वाली दीवार और इमारत को बुलडोजर चला कर जमीन दोष कर दिया गया.

विवादित जमान को कराया गया खाली 

जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह के मुताबिक आजम खान के हमसफर रिजॉर्ट परिसर में ग्राम समाज की कूड़ा डालने वाली जमीन को कब्जाया गया था. यह मामला पहले तहसीलदार के न्यायालय में चुना गया और फिर इसका फैसला आजम खान के खिलाफ आया बाद में इस फैसले को लेकर उच्च अदालत में अपील दायर की गई, जहां पर काफी समय पहले इस अपील को निरस्त किया जा चुका है. फिलहाल कब्जा मुक्त कराए जाने की कार्रवाई की गई और विवादित जमीन को खाली कर लिया गया है.

(सुरेश दिवाकर की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: अकबरनगर के लखनऊ के इस इलाके में भी ढहेंगे घर! सरकारी अधिकारी लगा रहे लाल निशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: दोस्त ने घर में घुसकर छात्रा का गला रेता, शव के पास बैठकर चलाता रहा मोबाइल
लखनऊ: दोस्त ने घर में घुसकर छात्रा का गला रेता, शव के पास बैठकर चलाता रहा मोबाइल
Baghpat News: श्रावणी मेले से स्वच्छता का संदेश, प्रशासन ने शुरू किया 'जीरो वेस्ट महोत्सव'
श्रावणी मेले से स्वच्छता का संदेश, प्रशासन ने शुरू किया 'जीरो वेस्ट महोत्सव'
'ये संवैधानिक नहीं, अनुबंध का विवाद', बिना नोटिस यूट्यूब चैनल हटाने पर HC की टिप्पणी
'ये संवैधानिक नहीं, अनुबंध का विवाद', बिना नोटिस यूट्यूब चैनल हटाने पर HC की टिप्पणी
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना...'
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना भी मुश्किल'
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget