एक्सप्लोरर

सपा विधायक के आवास पर बुलडोजर चलाने की तैयारी? आखिर अखिलेश के MLA का मकान क्यों होगा जमींदोज

Bhadohi News: भदोही जिले से दो बार के सपा विधायक जाहिद बेग ने गढ़ही तालाब को पाटकर अवैध तरीके आलीशान मकान बना लिया है. जिस पर प्रशासन जल्द बुलडोजर चलाने की तैयारी में है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. भदोही जिले से दो बार के सपा विधायक जाहिद बेग ने गढ़ही तालाब को पाटकर अवैध तरीके से सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से आलीशान मकान बना लिया है. सपा विधायक आवास पर जल्द ही बुलडोजर चलने की तैयारी है. जिलाधिकारी विशाल सिंह ने कहा कि सपा विधायक आवास के तालाब पर बने होने की सूचना मिली है जो अवैध है. विधायक आवास को खाली करवाने के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई करके जल्द ही मकान को जमींदोज कर दिया जाएगा. 

बता दें कि बेटे जईम बेग के साथ सपा विधायक जाहिद बेग नाबालिग नौकरानी की मौत और बाल बंधुआ मजदूर व मानव तस्करी के बाबत जेल में निरुद्ध हैं. वहीं उनकी पत्नी शाहिस्ता उर्फ सीमा बेग अभी भी फरार चल रही है. भदोही शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मालिकाना स्थित सपा विधायक जाहिद बेग के आलीशान आवास में बीते हफ्ते नाबालिग नौकरानी का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका शव मिला था और वहीं एक अन्य मासूम नाबालिग नौकरानी को पुलिस और प्रशासन व बाल कल्याण समिति की संयुक्त टीम ने आज़ाद कराया था. नाबालिग नौकरानी ने कई संगीन आरोप सपा विधायक और उनके परिवार पर लगाए थे.

इस बाबत संबंधित धाराओं में कई मुकदमें दर्ज़ किए है. जिलाधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि, भदोही विधानसभा से सपा विधायक जाहिद बेग का मकान तालाब पर बना हुआ है. इसकी सूचना मीडिया के माध्यम से मिली थी जिसकी प्रारंभिक जांच में पाया गया कि सपा विधायक का आवास तालाब पर ही है जिसे जल्द से जल्द खाली करवाया जायेगा. 

विधायक के खिलाफ धारा 67 के तहत होगी कार्रवाई 
DM विशाल सिंह ने बताया कि, उपरोक्त मामले में पिछले हफ़्ते ही संज्ञान लेते हुए SDM भदोही भान सिंह को जांच के लिए आदेशित किया गया था. एसडीएम की जांच रिपोर्ट में बताया कि सपा विधायक का आवास पूर्व में तालाब पर ही दर्ज है लेकिन वह तालाब किसी प्राइवेट व्यक्ति के नाम पर दर्ज था. IAS विशाल ने कहा कि अभी वहां जमीदारी एबोलूसन एक्ट लागू नहीं है और जांच में पाया गया कि 1320 फसली में तालाब ही दर्ज है. जिसे नियम कानून के तहत नोटिस जारी आपत्ति मांगी जाएगी. इसके बाद नाम काटते हुए बेदखली कराई जाएगी और विधायक जाहिद बेग के विरुद्ध धारा 67 की कार्रवाई की जाएगी.

सपा विधायक पर दर्ज हैं कई मुकदमें
ज्ञात हो की भदोही शहर से सपा विधायक जाहिद बेग के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 108 और धारा 143 (4), 143 (5) के अलावा, किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 79, और बंधित श्रम पद्धति उन्मूलन अधिनियम, 1976 की धारा 4 व 16 और पुलिस से मारपीट और वर्दी फाड़ने को लेकर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 121(2), 132, 221 के तहत ज्ञानपुर और भदोही कोतवाली में अलग अलग मुकदमें दर्ज़ है.

हालांकि इस बाबत सपा विधायक जाहिद बेग के आलीशान मकान को 2022 में ही तत्कालीन SDM द्वारा गिराने के आदेश हो गए थे. बावजूद इसके सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से उस फाइल को दबा दिया गया, जबकि उस समय भी सूबे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार थी. बावजूद इसके सरकारी कर्मचारियों ने ठेंगा दिखाते हुए लीपापोती और गोलमाल कर सपा विधायक को फायदा पहुंचाया. ऐसे में इस प्रकरण की गहन जांच कर सभी के खिलाफ कठोर से कठोर दंडनात्मक कार्रवाई हो ताकि योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस की नीति को पलीता ना लगे.

ये भी पढे़ं: 25 से 50 साल के लोगों में क्यों बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा, रिसर्च में सामने आई बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने TDP सांसदों को किया 'अलर्ट', BJP का जिक्र कर कह दी बड़ी बात
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने TDP सांसदों को किया 'अलर्ट', BJP का जिक्र कर कह दी बड़ी बात
देहरादून में 'ऑपरेशन प्रहार' का असर, मर्डर केस में इनामी समेत कई अपराधी दबोचे
देहरादून में 'ऑपरेशन प्रहार' का असर, मर्डर केस में इनामी समेत कई अपराधी दबोचे
लखनऊ में अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई को श्रद्धांजलि, छोटा इमामबाड़ा में जुटा शिया समुदाय
लखनऊ में अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई को श्रद्धांजलि, छोटा इमामबाड़ा में जुटा शिया समुदाय
'ससुर से गुजारा भत्ता ले सकती है विधवा बहू लेकिन कुछ शर्तें जरूरी', इलाहाबाद HC की टिप्पणी
'ससुर से गुजारा भत्ता ले सकती है विधवा बहू लेकिन कुछ शर्तें जरूरी', इलाहाबाद HC की टिप्पणी

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अपने दरवाजे पर हो रहे धमाके, देश की क्या करेंगे सुरक्षा’, BJP ऑफिस ब्लास्ट पर ममता ने शाह को घेरा
‘अपने दरवाजे पर हो रहे धमाके, देश की क्या करेंगे सुरक्षा’, BJP ऑफिस ब्लास्ट पर ममता ने शाह को घेरा
VIDEO: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर हैंड ग्रेनेड हमला, सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के शख्स ने ली जिम्मेदारी
VIDEO: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर हैंड ग्रेनेड हमला, सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के शख्स ने ली जिम्मेदारी
LSG vs DC: दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन-आउट हुए ऋषभ पंत, मैदान पर दिखा गुस्सा; बतौर ओपनर रहे फ्लॉप
दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन-आउट हुए ऋषभ पंत, मैदान पर दिखा गुस्सा; बतौर ओपनर रहे फ्लॉप
'अगर ममता बनर्जी सत्ता में आईं तो सभी हिंदुओं को बंगाल छोड़ना पड़ेगा', TMC पर भड़के मिथुन चक्रवर्ती
'ममता बनर्जी सत्ता में आईं तो सभी हिंदुओं को बंगाल छोड़ना पड़ेगा', TMC पर भड़के मिथुन चक्रवर्ती
'भगवान राम के रोल में दिव्य लगे रणबीर', 'रामायण' की नई झलक का रिव्यू आया सामने
'भगवान राम के रोल में दिव्य लगे रणबीर', 'रामायण' की नई झलक का रिव्यू आया सामने
Middle East Crisis: हवाई सफर हुआ महंगा, IndiGo ने फिर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 10000 तक बढ़े टिकट के दाम
हवाई सफर हुआ महंगा, IndiGo ने फिर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 10000 तक बढ़े टिकट के दाम
Muslim Chaturvedi: कौन होते हैं चतुर्वेदी मुस्लिम, क्या हिंदुओं की तरह इन्हें भी मानते हैं चारों वेदों का ज्ञाता?
कौन होते हैं चतुर्वेदी मुस्लिम, क्या हिंदुओं की तरह इन्हें भी मानते हैं चारों वेदों का ज्ञाता?
Fatty Liver Without Alcohol: बिना शराब छुए भी बीमार हो सकता है आपका लिवर, जानें क्या है 'साइलेंट किलर' फैटी लिवर
बिना शराब छुए भी बीमार हो सकता है आपका लिवर, जानें क्या है 'साइलेंट किलर' फैटी लिवर
Embed widget