एक्सप्लोरर

Samajwadi Party Candidate List: मुरादाबाद लोकसभा सीट पर अखिलेश यादव ने फाइनल किया टिकट, बिजनौर में फिर बदला कैंडिडेट

Samajwadi Party Candidate List: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए एक और लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में दो सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है.

Samajwadi Party Candidate List: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा की दो सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. इस लिस्ट में एक ओर जहां मुरादाबाद लोकसभा सीट पर नाम फाइनल किया गया तो वहीं बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बदला गया है.

सपा ने मुरादाबाद लोकसभा सीट से डॉक्टर एसटी हसन को प्रत्याशी बनाया है. वहीं बिजनौर से दीपक सैनी को प्रत्याशी घोषित किया गया है. इससे पहले सपा ने इस सीट पर बिजनौर लोकसभा सीट से पूर्व एमपी इंजीनियर यशवीर सिंह धोबी को प्रत्याशी बनाया था. 

पहले भी सपा बदल चुकी है प्रत्याशी

इससे पहले समाजवादी पार्टी ने 20 मार्च को प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी. इस में भी गौतमबुद्ध नगर सीट से प्रत्याशी बदला गया था. गौतमबुद्ध नगर से सपा ने अब राहुल अवाना को प्रत्याशी बनाया है. 

चुनाव के कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना (सु.), मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी हुई जिसके बाद उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे. इन सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान है. नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 27 मार्च है.

सपा-बीजेपी का खेल बिगाड़ेगी बसपा?
राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि बसपा के कैंडिडेट्स बीजेपी और सपा दोनों प्रत्याशियों को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं. कैराना में बसपा ने श्रीपाल सिंह राणा को टिकट दिया है. इस इलाके में ठाकुरों की आबादी अच्छी है और बसपा प्रत्याशी इसी सुमदाय से आते हैं. 

मुरादाबाद सीट की थी लड़ाई
मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी का टिकट हासिल करने के लिए कांठ के विधायक कमाल अख्तर, देहात विधायक नासिर कुरैशी सहित अन्य लोगों ने काफी जोर आजमाइश की थी. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव राय मशविरा करने सीतापुर जेल में बंद पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां से मिलने गए.

यह भी पढ़ें: BSP Candidates List: यूपी में 9 और सीटों पर बसपा ने उतारा प्रत्याशी, कानपुर सीट पर बढ़ाई INDIA अलायंस की मुश्किल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand News: दोगुनी रफ्तार से पिघल रहा है हिमालय! सदी के अंत तक 68 फीसदी बर्फ गायब होने का खतरा
दोगुनी रफ्तार से पिघल रहा है हिमालय! सदी के अंत तक 68 फीसदी बर्फ गायब होने का खतरा
'कुंभ से मेट्रो तक...हमने पहले किया', मुंबई में मंच से सपा चीफ ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
'कुंभ से मेट्रो तक...हमने पहले किया', मुंबई में मंच से सपा चीफ ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
LPG पर त्राहिमाम! छात्रावास में भी सिलेंडर खत्म, चूल्हें पर बन रहा हनुमान सेतु मंदिर का प्रसाद
LPG पर त्राहिमाम! छात्रावास में भी सिलेंडर खत्म, चूल्हें पर बन रहा हनुमान सेतु मंदिर का प्रसाद
Uttarakhand News: उत्तराखंड BJP में अंदरूनी कलह? वरिष्ठ नेता अजेंद्र अजय की पोस्ट से सियासी हलचल तेज
उत्तराखंड BJP में अंदरूनी कलह? वरिष्ठ नेता अजेंद्र अजय की पोस्ट से सियासी हलचल तेज

वीडियोज

LPG Gas Crisis: LPG Supply अब बिना रुकावट? 24 घंटे का इंतजार बस! | Strait of Hormuz
Election Date Announcement: बंगाल में किसका चलेगा दांव? ममता के लिए क्या है चुनौती? | Mamata
LPG Gas Crisis: आ रहे 'शिवालिक-नंदादेवी'..चंद घंटे बाद...'सिलेंडर संकट' समाप्त! | Indian Ship
Iran Israel War: IRGC की इजरायल को खुली धमकी..Netanyahu को मारने की खाई कसम! | Khamenei | Trump
Iran Israel War: ईरान की बरसती मिसाइलों का खौफनाक वीडियो..हैरान कर देगा! | Khamenei | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या होर्मुज में युद्धपोत भेजेंगे चीन और ब्रिटेन? ईरान के खिलाफ ट्रंप की अपील पर आया जवाब
क्या होर्मुज में युद्धपोत भेजेंगे चीन और ब्रिटेन? ईरान के खिलाफ ट्रंप की अपील पर आया जवाब
'कुंभ से मेट्रो तक...हमने पहले किया', मुंबई में मंच से सपा चीफ ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
'कुंभ से मेट्रो तक...हमने पहले किया', मुंबई में मंच से सपा चीफ ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
Congress On Election: बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा; रन आउट पर मजेदार पोस्ट वायरल
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
Israel-US Iran War Live: खर्ग द्वीप पर अमेरिका ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, मिडिल ईस्ट में US ठिकानों पर बरपाया कहर
Live: खर्ग द्वीप पर US ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, अमेरिकी ठिकानों पर बरपाया कहर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
Embed widget