एक्सप्लोरर

Ghosi Bypoll 2023: दारा सिंह चौहान पर फेंकी स्याही तो अखिलेश यादव ने दिया रिएक्शन, बोले- 'अपने ही अपनों पर..'

Dara Singh Chauhan Ink Attack: घोसी उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान थाना सराय लखांशी क्षेत्र के अदरी गांव के पास प्रचार करने पहुंचे और इस दौरान किसी युवक ने उनके उपर स्याही फेंक दी.

Akhilesh Yadav Reaction on Dara Singh Chauhan: घोसी उपचुनाव के प्रचार के दौरान बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के उपर काली स्याही फेंकी गई. इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वहीं इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. सपा अध्यक्ष ने इस मामले पर बीजेपी और दारा सिंह चौहान पर तंज कसा है.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा-"अपने ने ही अपनों पर दाग लगाया… इंक काण्ड में हर बार दोषी पकड़ा गया पर ये वाला हाथ क्यों नहीं आया? हारती हुई भाजपा सहानुभूति पाकर घोसी उपचुनाव जीतना चाहती है. ये खेल अब पुराना हो गया है, अब जनता सब समझती है.

बता दें कि मऊ की विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाला है और इस सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने दारा सिंह चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं दारा सिंह चौहान रविवार को मऊ जिले के थाना सराय लखांशी क्षेत्र के अदरी गांव के पास प्रचार करने पहुंचे और इस दौरान कार से उतरने पर कार्यकर्ता उनका स्वागत कर रहे थे. इसी बीच किसी ने उन पर स्याही फेंक दी, जिससे उनके कपड़े बिगड़ गए. 

मौके से फरार हो गया स्याही फेंकने वाला युवक

इस घटना के बाद स्याही फेंकने वाला युवक मौके से फरार हो गया. जब यह घटना हुई तो दारा सिंह चौहान के साथ उनके समर्थक और सुरक्षाकर्मी भी थे लेकिन कोई भी इसे रोक नहीं पाया. इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वहीं इस मामले को लेकर सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर ने सपा पर आरोप लगाया है. अरुण राजभर ने कहा कि सपा को जनता का समर्थन नहीं मिल रहा तो पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान पर सपा कार्यकर्ता स्याही फेंक रहे हैं.

Lok Sabha Election 2024: 'इस बार ये चाचा...', फिरोजाबाद में सपा नेता शिवपाल यादव ने अक्षय की जीत का लिया प्रण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद 'चींटी जनता पार्टी', BJP के इस पूर्व नेता ने किया गठन
मेरठ: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद 'चींटी जनता पार्टी', BJP के इस पूर्व नेता ने किया गठन
पुष्कर धामी ने CM रेखा गुप्ता को किया फोन, मालवीय नगर अग्निकांड में केशव नेगी की गिरफ्तारी पर हुई बात
पुष्कर धामी ने CM रेखा गुप्ता को किया फोन, मालवीय नगर अग्निकांड में केशव नेगी की गिरफ्तारी पर हुई बात
CJP Protest: 'भारत को नेपाल बनाने का प्रयास...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर कुमार विश्वास का तंज
'भारत को नेपाल बनाने का प्रयास...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर कुमार विश्वास का तंज
अब क्या महंगाई डायन डार्लिंग बन गई है? घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर भड़की AIMIM
अब क्या महंगाई डायन डार्लिंग बन गई है? घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर भड़की AIMIM

वीडियोज

बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking
Mumbai Music Concert Case: कॉन्सर्ट वाली जगह की तस्वीरें देख आपको लग जाएगा झटका | Goregaon
Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आया बड़ा अपडेट! |Patna Coaching

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले 18 वर्षीय छात्र सार्थक की LoP राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले छात्र सार्थक की राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
मेरठ: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद 'चींटी जनता पार्टी', BJP के इस पूर्व नेता ने किया गठन
मेरठ: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद 'चींटी जनता पार्टी', BJP के इस पूर्व नेता ने किया गठन
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
कौन हैं प्रिया बापट? जिन्होंने को-एक्टर पर लगाया बार-बार किसिंग का आरोप, 'मुन्नाभाई MBBS' में कर चुकीं काम
कौन हैं प्रिया बापट? जिन्होंने को-एक्टर पर लगाया बार-बार किसिंग का आरोप
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
How To Clean A Tea Strainer: चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
घर का इनवर्टर या कार का AC? बिजली कटौती में कौन पड़ेगा सस्ता, समझिए पूरा गणित
घर का इनवर्टर या कार का AC? बिजली कटौती में कौन पड़ेगा सस्ता, समझिए पूरा गणित
Embed widget