एक्सप्लोरर

'लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही बीजेपी', अखिलेश यादव ने भ्रष्टाचार के भी लगाए आरोप

UP News: ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि यह संस्था अब सिर्फ राजनीतिक हथियार बन गई है. आर्थिक अपराधों की जांच के लिए इनकम टैक्स विभाग और अन्य एजेंसियां पहले से मौजूद हैं.

Akhilesh Yadav on ED: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि बीजेपीसरकार में देश में लगातार गैर-बराबरी और अन्याय बढ़ रहा है. बीजेपी आम जनता की बुनियादी समस्याओं जैसे महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने के लिए नए-नए फैसले ले रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है और उन्हें स्वतंत्र रूप से काम नहीं करने दे रही है.

अखिलेश यादव बुधवार को उड़ीसा के दो दिवसीय दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचे. वहां मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के विचारों की चर्चा करते हुए कहा कि उनका सपना था सामाजिक न्याय पर आधारित व्यवस्था, सभी को बराबरी और सम्मान का अधिकार. अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी इस सपने को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रही है.

उन्होंने बताया कि हाल ही में उनकी मुलाकात पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी नेता श्रीकांत जेना से हुई, जिसमें सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई. अखिलेश ने कहा कि उड़ीसा में भी समाजवादी विचारधारा को मजबूत किया जाएगा और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाया जाएगा. बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उड़ीसा में शोषण और भेदभाव बढ़ा है और श्रीकांत जेना इसके खिलाफ मजबूती से लड़ रहे हैं.

महाराष्ट्र में बीजेपी विरोधी नेताओं पर ईडी, CBI और इनकम टैक्स का दुरुपयोग हुआ

ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि यह संस्था अब सिर्फ राजनीतिक हथियार बन गई है. उन्होंने कहा कि आर्थिक अपराधों की जांच के लिए इनकम टैक्स विभाग और अन्य एजेंसियां पहले से मौजूद हैं, ऐसे में ईडी की जरूरत नहीं है. उन्होंने याद दिलाया कि ईडी की स्थापना कांग्रेस के समय हुई थी और अब वही कांग्रेस इसकी मार झेल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में बीजेपी विरोधी नेताओं पर ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का दुरुपयोग हुआ है.

यूपी में चरम पर है  भ्रष्टाचार- अखिलेश यादव

नोटबंदी का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि उसके बाद उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर करोड़ों रुपये बरामद हुए थे. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार यूपी में चरम पर है और इन्वेस्टमेंट योजनाओं में भी कमीशनखोरी हो रही है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक भ्रष्ट आईएएस अफसर मुख्यमंत्री के यहां छिपा हुआ है.

समाजवादी पार्टी का वक्फ कानून पर विरोध जारी रहेगा- अखिलेश यादव

वक्फ संशोधन बिल को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी शुरू से इसका विरोध करती रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी ने संसद में भी इस बिल के खिलाफ वोट किया था और आगे भी विरोध जारी रहेगा.

कुंभ में भगदड़ और मौतों की सही जानकारी नहीं दी- अखिलेश यादव

 कुंभ के मुद्दे पर भी अखिलेश ने सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा कुंभ में भाग लेती रही है और नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने भी कुंभ में स्नान किया था. लेकिन इस बार सरकार ने कुंभ में भगदड़ और मौतों की सही जानकारी नहीं दी ताकि मुआवजा देने से बचा जा सके. उन्होंने सवाल किया कि मृतकों की सूची अब तक क्यों नहीं जारी की गई.

अखिलेश यादव को NSG सुरक्षा देने की मांग, सपा ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा लेटर

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक दिन तो कुर्सी जानी है...', नोएडा के अंधविश्वास पर बहस तेज, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना
'एक दिन तो कुर्सी जानी है...', नोएडा के अंधविश्वास पर बहस तेज, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना
बीजेपी और सपा के दावों के बीच मायावती ने कर दिया बड़ा ऐलान, आई सरकार तो बंटेगा यूपी?
बीजेपी और सपा के दावों के बीच मायावती ने कर दिया बड़ा ऐलान, आई सरकार तो बंटेगा यूपी?
यूपी में अब दहेज प्रताड़ना सहित 31 मामलों में नहीं होगी FIR, डीजीपी ने क्यों दिया ऐसा निर्देश?
यूपी में अब दहेज प्रताड़ना सहित 31 मामलों में नहीं होगी FIR, डीजीपी ने क्यों दिया ऐसा निर्देश?
'मैं तो यूपी आना नहीं चाहती थी लेकिन...', पूर्व सैन्य अधिकारी शरमा सिद्दीकी ने की CM योगी की तारीफ
'मैं तो यूपी आना नहीं चाहती थी लेकिन...', पूर्व सैन्य अधिकारी शरमा सिद्दीकी ने की CM योगी की तारीफ

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: अप्रैल भी रहेगा ठंडा, नहीं पड़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट, आज दिल्ली समेत देश में कहां-कहां होगी बारिश, जानें
अप्रैल भी रहेगा ठंडा, नहीं पड़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट, आज दिल्ली समेत देश में कहां-कहां होगी बारिश, जानें
दिल्ली: सिर और रीढ़ पर सिलेंडर से बार-बार किए वार, डेढ़ साल की बच्ची के सामने सुरेश ने की पत्नी की हत्या
दिल्ली: सिर और रीढ़ पर सिलेंडर से बार-बार किए वार, डेढ़ साल की बच्ची के सामने सुरेश ने की पत्नी की हत्या
'वो जिंदा हैं या नहीं...' ट्रंप के इतना कहने के बाद मुज्तबा खामेनेई ने जारी किया नया बयान, किसे कहा थैंक्यू
'वो जिंदा हैं या नहीं...' ट्रंप के इतना कहने के बाद मुज्तबा खामेनेई ने जारी किया नया बयान, किसे कहा थैंक्यू
सोनम कपूर और आनंद आहूजा दूसरी बार बने बेबी बॉय के पेरेंट्स, पोस्ट शेयर कर दी गुड न्यूज, लिखा- 'हमारा परिवार बड़ा हो गया'
सोनम कपूर और आनंद आहूजा दूसरी बार बने बेबी बॉय के पेरेंट्स, पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी
MI Vs KKR: मुंबई की जीत के बाद ये क्या बोल गए कप्तान हार्दिक पांड्या, कहा- 'हम जब भी मैदान पर उतरे...'
MI Vs KKR: मुंबई की जीत के बाद ये क्या बोल गए कप्तान हार्दिक पांड्या, कहा- 'हम जब भी मैदान पर उतरे...'
खर्ग पर अमेरिका कब करेगा कब्जा? ईरान में मिलिट्री ऑपरेशन को लेकर ट्रंप ने कर दिया चौंकाने वाला खुलासा
खर्ग पर अमेरिका कब करेगा कब्जा? ईरान में मिलिट्री ऑपरेशन को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला खुलासा
ये हैं दुनिया में तेल के सबसे बड़े बादशाह, जानें हर रिफाइनरी में कितनी बहती हैं तेल की नदियां?
ये हैं दुनिया में तेल के सबसे बड़े बादशाह, जानें हर रिफाइनरी में कितनी बहती हैं तेल की नदियां?
खरीफ सीजन से पहले ऐसे शुरू करें खेत की तैयारी, ये काम करेंगे तो बढ़ेगा उत्पादन
खरीफ सीजन से पहले ऐसे शुरू करें खेत की तैयारी, ये काम करेंगे तो बढ़ेगा उत्पादन
Embed widget