एक्सप्लोरर

करणी सेना के तलवारें लहराने पर सपा नेता का विवादित बयान, कहा- 'मार-काट मचानी पड़ेगी'

Rana Sanga Controversy: समाजवादी पार्टी के नेता रविंद्र प्रेमी ने कहा कि हमारे सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ तलवारें लहराई गईं हैं, ये शुरुआत है आने वाला समय बड़ा भयंकर होगा.

Rana Sanga Controversy News: समाजवादी पार्टी के मेरठ जिला उपाध्यक्ष रविंद्र प्रेमी का विवादित बयान सामने आया है. उन्होंने सपा सांसद रामजीलाल सुमन का समर्थन करते हुए करणी सेना के हथियार लहराने पर तीखा हमला किया और कहा कि आगरा में हमारे सांसद के खिलाफ के तलवारें लहराई गईं. उन्होंने कहा कि आने वाले समय बड़ा भयंकर होगा, मार-काट मचानी पड़ेगी. सपा नेता ने ये बयान एक पंचायत सभा में दिया, जिसे लेकर अब विवाद हो गया है. 

दरअसल मेरठ में नगर निगम के चालक अविनाश को गोली मारने के मामले में एक पंचायत बुलाई गई. इसका आरोप बीजेपी पार्षद पर लगा है. सपा नेता रविंद्र प्रेमी इस पंचायत में शामिल हुए थे, जब उन्होंने ये विवादित बयान दिया. सपा नेता ने कहा कि हमारे सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ तलवारें लहराई गईं, ये शुरुआत है आने वाला समय बड़ा भयंकर होगा, मार-काट मचानी पड़ेगी. हथियार उठाने पड़ेंगे और तलवारें लेनी पड़ेंगी. उन्होंने कहा कि इनका मुकाबला हम तभी कर पाएंगे. नीचे से ऊपर तक पूरा तंत्र हमारे खिलाफ है. 

प्रदर्शन के दौरान करणी सेना ने लहराईं तलवारें
दरअसल सपा सांसद द्वारा राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान के विरोध में करणी सेना ने उनकी जयंती पर रक्त स्वाभिमान सम्मेलन बुलाया था. ये आयोजन गढ़ीरामी गांव में किया गया था. इस दौरान बड़ी संख्या में करणी सेना के समर्थन आगरा पहुंचे और जमकर बवाल मचाया. इस दौरान उन्होंने खूब डंडे और तलवारें लहराईं. इस दौरान उन्होंने सपा सांसद के घर में घुसकर इनकी हड्डियां तक तोड़ने की धमकी दी थीं. 

इस पूरे विवाद पर रामजीलाल सुमन की भी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी. उन्होंने कहा था, "मेरे बयान से किसी को असहमति हो सकती है. लेकिन, हमारे देश में असहमति व्यक्त करने के तरीके हैं. इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है. विरोध करने में हिंसा का रास्ता स्वीकार नहीं है. लोकतांत्रिक देश में विरोध प्रदर्शन होते हैं. 

(सनुज शर्मा की रिपोर्ट)

यूपी पुलिस की गिरफ्त में आई लुटेरी दुल्हन, अब तक 13 शादियां कर लोगों को बना चुकी है शिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले सांसद अरुण भारती, अखिलेश और यूपी पुलिस पर साधा निशाना
भदोही हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले सांसद अरुण भारती, अखिलेश और यूपी पुलिस पर साधा निशाना
'अखिलेश यादव को कांशीराम नहीं मोइनुद्दीन पसंद', सपा मुखिया के लिए किसने कही ये बात?
'अखिलेश यादव को कांशीराम नहीं मोइनुद्दीन पसंद', सपा मुखिया के लिए किसने कही ये बात?
UP Politics: यूपी पुलिस SI परीक्षा के सवाल पर बवाल! BJP विधायक ने योगी सरकार को घेरा, CM को लिखी चिट्ठी
यूपी पुलिस SI परीक्षा के सवाल पर बवाल! BJP विधायक ने योगी सरकार को घेरा, CM को लिखी चिट्ठी
UP News: 'नए कपड़े ना पहनें...काले कपड़े पहनकर पढ़ें नमाज', जेल में बंद आजम खान का पैगाम
'नए कपड़े ना पहनें...काले कपड़े पहनकर पढ़ें नमाज', जेल में बंद आजम खान का पैगाम

वीडियोज

Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis
ABP Report: China में लंबी लाइनें, पेट्रोल-गैस की बढ़ती कीमतें | PM Modi | Iran America War
Chitra Tripathi: 'सिलेंडर संकट' ON इसके पीछे कौन? | LPG Gas Cylinder Crisis | War
Israel-Iran War-ईरान में सत्ता परिवर्तन? पूर्व शासक के वंशज ने कहा—'मैं बागडोर संभालने को तैयार हूं'

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget