एक्सप्लोरर

'क्या आप बदला लेंगे', मोदी मंत्रिमंडल में मुस्लिम नहीं होने से तिलमिला उठे सपा के पूर्व सांसद

UP News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एसटी हसन को रामपुर से चुनाव लड़ने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने आजम खान का लिहाज करते हुए वहां से चुनाव लड़ने से मना कर दिया था.

ST Hasan on Modi Cabinet: समाजवादी पार्टी नेता एसटी हसन ने मोदी मंत्रिमंडल में एक भी मुस्लिम चेहरे को जगह नहीं दिए जाने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब केंद्रीय मंत्रिमंडल में एक भी मुस्लिम चेहरा नहीं है, यह अफसोस की बात है.

एसटी हसन ने कहा, “हिंदुस्तान की दूसरी सबसे बड़ी आबादी को इस कैबिनेट में जगह नहीं दी गई है. मुस्लिम की नुमाइंदगी मोदी मंत्रिमंडल में होनी चाहिए थी, लेकिन इन लोगों ने एक भी मुस्लिम चेहरे को जगह नहीं दी. हालांकि, इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए बयानों से हमें बेइंतहा तकलीफ पहुंची है. प्रधानमंत्री के बयानों को सुनकर हमारा दिल टूटा है. मैं यह सवाल पूछना चाहता हूं कि मुसलमान इस देश के नागरिक नहीं हैं क्या? अगर मुसलमान ने आपको वोट नहीं दिया, तो क्या आप लोग अब बदला लेंगे? आप लोग क्या प्रतिशोध की राजनीति पर उतारू हो चुके हैं? इस बात पर विचार होना चाहिए. हमें मोदी जी से यह उम्मीद नहीं थी.“

इसके अलावा, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एसटी हसन को रामपुर से चुनाव लड़ने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने आजम खान का लिहाज करते हुए वहां से चुनाव लड़ने से मना कर दिया और अपनी परंपरागत सीट मुरादाबाद से चुनाव लड़े, जिसका नतीजा हुआ कि उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा. इस पर जब एसटी हसन से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “मुझे इस बात का अफसोस है कि मैंने अखिलेश यादव जी की बात नहीं मानी. अगर मानी होती तो आज मैं भी संसद में बैठा होता. अखिलेश यादव ने मुझे रामपुर से चुनाव लड़ने के लिए कहा था, लेकिन मैंने मना कर दिया. मेरे मना करने की वजह आजम खान थे. मैं उनके चुनावी क्षेत्राधिकार में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करना चाहता था. मुझे इस बात का एहसास हो रहा है कि मैंने अखिलेश यादव की बात ना मानकर कितनी बड़ी गलती की.“

अखिलेश यादव का आदेश हम सभी के लिए सर्वोपरि- एसटी हसन

सपा नेता ने आगे कहा, “मुझे अच्छे से पता है कि किसकी वजह से मेरा टिकट कटा, लेकिन इस बारे में मैं ज्यादा कुछ आपके कैमरे के सामने नहीं कह सकता. मैं एक बात समझता हूं कि अखिलेश यादव का आदेश हम सभी के लिए सर्वोपरि है. मैंने एक गलती की कि मैं रामपुर से चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन निकट भविष्य में वो जो भी आदेश देंगे, वो मेरे लिए सर्वोपरि होगा. मैं आज समझता हूं कि मुझे अखिलेश यादव का लिहाज रख लेना चाहिए था.“

मैं किसी कारणवश सांसद नहीं रहा- एसटी हसन

उन्होंने आग कहा, “मैंने इतने सालों तक सांसद रहते हुए संसद में अपने लोगों के पक्ष में आवाज उठाई है, लेकिन आज मैं किसी कारणवश सांसद नहीं रहा, जिसका मुझे अफसोस है, मगर मेरी ख्वाहिश है कि मेरी पार्टी मुझे किसी भी तरह से संसद में जगह दिलाए, ताकि मैं अपने लोगों के पक्ष में आवाज उठा सकूं. मैं एक बात फिर से कहना चाहता हूं कि अखिलेश यादव जी का जो भी आदेश होगा, वो अब से मेरे लिए पत्थर की लकीर है. वो आदेश मेरे लिए मान्य होगा. मैं उसे हर कीमत पर स्वीकार करूंगा और उसी पर चलूंगा.“

बागपत में गहराया जल संकट, सूखने की कगार पर 66 हजार हेक्टेयर से ज्यादा फसलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: खामेनेई की शहादत पर भावुक हुए मौलाना शमशाद, बोले- जालिम के आगे नहीं झुकेगा सर
गोरखपुर: खामेनेई की शहादत पर भावुक हुए मौलाना शमशाद, बोले- जालिम के आगे नहीं झुकेगा सर
अश्लील फोटो, ब्लैकमेलिंग और हत्या, बलिया पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, 3 गिरफ्तार
अश्लील फोटो, ब्लैकमेलिंग और हत्या, बलिया पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, 3 गिरफ्तार
बीजेपी नेता संगीत सोम बोले- ' 500 साल बाद धुला कलंक, नहीं बनने देंगे नई बाबरी मस्जिद'
बीजेपी नेता संगीत सोम बोले- ' 500 साल बाद धुला कलंक, नहीं बनने देंगे नई बाबरी मस्जिद'
अयोध्या: मोईद खान पर कोर्ट को गुमराह करने का आरोप, पीड़िता की मां अब जाएगी हाईकोर्ट
अयोध्या: मोईद खान पर कोर्ट को गुमराह करने का आरोप, पीड़िता की मां अब जाएगी हाईकोर्ट

वीडियोज

Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !
Israel Iran War: विश्व तनाव चरम पर, ईरान-इज़राइल संघर्ष और मिसाइल हमलों की चेतावनी | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: Khamenei को ट्रेस कर रहा था America..खुला राज! | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
Voting Rights Prisoners: इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
Embed widget