एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री की सीट पर सपा ने इन्हें बनाया प्रत्याशी, तीन दशक से हैं सक्रिय

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है. इस सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं.

Lok Sabha Election 2024 Candidate: लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी एक्शन मोड में है. कांग्रेस के साथ भले ही सीट शेयरिंग को लेकर अभी तक कोई तस्वीर साफ़ नहीं हो पाई हो, लेकिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार 11 और प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी. सपा ने चंदौली सीट से क्षत्रिय उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह को टिकट दिया है. इस सीट से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे सांसद हैं. ऐसे में इस सीट पर दिलचस्प मुक़ाबला देखने को मिल सकता है. 

वीरेंद्र सिंह मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले हैं और तीन दशकों से राजनीति में सक्रिय हैं. वीरेंद्र सिंह 90 के दशक के बाद छात्र संघ की राजनीति से विधानसभा और लोकसभा की राजनीति में अपना दमखम दिखा चुके हैं. वो पूर्व में मंत्री और प्रवक्ता भी रह चुके हैं. इसके अलावा वीरेंद्र सिंह का बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस से भी नाता रहा है. 

सपा ने वीरेंद्र सिंह पर जताया भरोसा
वीरेंद्र सिंह को टिकट मिलने पर एबीपी लाइव ने उनसे बात की, इस दौरान उन्होंने सबसे पहले उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का आभार जताया और कहा कि पार्टी के लिए पूरे तन मन से समर्पित होकर चुनाव लड़ेंगे और जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे. चंदौली सीट पर बीजेपी के सांसद और केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे लगातार दो बार जीत हासिल कर चुके हैं जिसे लेकर वीरेंद्र सिंह ने कहा, चंदौली की जनता पूरी तरीके से त्राहि त्राहि कर रही है. इस पवित्र भूमि को धान का कटोरा माना जाता है. माननीय मंत्री जी यहां से सांसद रहे लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि ना तो नौजवानों के लिए कोई कार्य किया गया और ना ही किसानों के लिए कुछ किया है.  

वीरेंद्र सिंह ने कहा, स्वास्थ्य शिक्षा जैसे बुनियादी सुविधाओं के लिए भी चंदौली की जनता आज तरस रही है. हम जनता के बीच जाएंगे और जनता से जुड़े मुद्दों को पूरा करने का संकल्प बताएंगे. PDA को साथ लेकर चलने का हमारा नारा रहा है और इसी उद्देश्य के साथ सभी वर्गों का हित करना हमारी प्राथमिकता होगी.

बसपा-कांग्रेस को लेकर कही ये बात
वीरेंद्र सिंह ने कहा कि चंदौली का नौजवान अग्निपथ योजना से बहुत परेशान है. बड़ी संख्या में चंदौली के युवा फौज में भर्ती होते हैं लेकिन, अग्निपथ योजना से उनके सपनों को गहरा चोट लगा है. इसके अलावा उन्होंने बसपा कांग्रेस प्रत्याशियों के लड़ने वाले सवाल पर कहा कि ऐसी स्थितियों में समीकरण के अनुसार हमें कोई नुकसान नहीं होगा. चंदौली की सम्मानित जनता ने ठान लिया है कि इस बार समाजवादी पार्टी को सेवा का अवसर देंगे. हम संगठन को मजबूत करते हुए चुनावी मैदान में होंगे और निश्चित ही चंदौली की जनता का हमें आशीर्वाद प्राप्त होगा.

UP Politics: बागियों की काट खोज लाए अखिलेश यादव, इस दांव से खामोश हो गए विरोधी, BJP भी मजबूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकारी कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत पर वारिस भी कर सकेंगे खर्चे का दावा, कोर्ट का फैसला
सरकारी कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत पर वारिस भी कर सकेंगे खर्चे का दावा, कोर्ट का फैसला
बदायूं में नेत्रहीन फरियादी से बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों पर एक्शन, एसएसपी ने किया सस्पेंड
बदायूं में नेत्रहीन फरियादी से बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों पर एक्शन, एसएसपी ने किया सस्पेंड
मुख्तार अंसारी पर हमले के केस में पूर्व MLC बृजेश सिंह बरी, 22 साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला
मुख्तार अंसारी पर हमले के केस में पूर्व MLC बृजेश सिंह बरी, 22 साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला
‘शहीद कभी मरते नहीं...', पिता मुख्तार अंसारी को याद कर बेटे अब्बास अंसारी का भावुक पोस्ट
‘शहीद कभी मरते नहीं...', पिता मुख्तार अंसारी को याद कर बेटे अब्बास अंसारी का भावुक पोस्ट

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन? अमेरिका ने भेजे 3500 सैनिक, घातक होने वाला है युद्ध
क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन? अमेरिका ने भेजे 3500 सैनिक, घातक होने वाला है युद्ध
Haryana News: 'जब उसकी ही टीम लोग छोड़ जाएं...', भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला का बड़ा हमला
'जब उसकी ही टीम लोग छोड़ जाएं...', भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला का बड़ा हमला
रूढ़िवादी परिवार में पले-बढ़े आमिर खान, बोले- मुझे रोमांटिक फिल्में देखने की इजाजत नहीं थी
रूढ़िवादी परिवार में पले-बढ़े आमिर खान, बोले- मुझे रोमांटिक फिल्में देखने की इजाजत नहीं थी
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
Israel US Iran War Live: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
LIVE: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
Cheapest Petrol In India: भारत में कहां मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल, जानें क्यों है कीमत में इतना अंतर?
भारत में कहां मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल, जानें क्यों है कीमत में इतना अंतर?
Video: हिप्पोपोटेमस की लाश को नोचना पड़ा भारी, बारूद जैसे ब्लास्ट से लकड़बग्गों की लग गई लंका
हिप्पोपोटेमस की लाश को नोचना पड़ा भारी, बारूद जैसे ब्लास्ट से लकड़बग्गों की लग गई लंका
Embed widget