एक्सप्लोरर

UP News: 'रेप की घटनाओं के लिए पोर्न साइट जिम्मेदार', बोले सपा सांसद एसटी हसन- शरीयत कानून करें लागू

ST Hasan News: समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन ने रेप की घटनाओं को रोकने के लिए देश में शरीयत कानून को लागू करने की मांग की है. उन्होंने सऊदी अरब का उदाहरण दिया.

ST Hasan On Rape Case: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने बलात्कार की घटनाओं के लिए सोशल मीडिया और पोर्न साइटों को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने शनिवार (30 सितंबर) को कहा कि पोर्न साइटों को सख्ती से बंद कर देना चाहिये क्योंकि जवान लड़के लड़कियां पोर्न और गंदी फिल्मों को देखते हैं तो उनके शरीर के अंदर एक विशेष किस्म का हार्मोन बनता है जो उन्हें बलात्कार करने के लिए मजबूर करता है. 

उन्होंने कहा कि जब चार जवान लड़के खेत के अंदर बैठकर पोर्न साइट देखते हैं और कोई भूली भटकी अकेली महिला या लड़की उनके आगे से जाती है तो वह अपराधिक घटना को अंजाम दे देते हैं. इसलिए देश में पोर्न साइटों पर रोक लगनी चाहिये. 

शरीयत कानून लागू करने की मांग की

सपा सांसद ने देश में बलात्कार की घटनाओं को रोकने के लिए शरीयत कानून को लागू करने की मांग भी की. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में इस्लामी कानून के मुताबिक सजा देनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं रुक जायें. सपा सांसद ने कहा कि अगर मैं शरीयत कानून की मांग करूंगा तो इस्लामी फोबिया वाले लोग उछल जाएंगे.

सऊदी अरब का दिया उदाहरण

उन्होंने कहा कि एक मिसाल दुनिया के सामने है- सऊदी अरब. वहां पर हत्या क्यों नहीं होती, रेप क्यों नहीं होते, क्यों वहां चोरियां नहीं होती, क्योंकि वहां शरीयत का सख्त कानून लागू है. उन्होंने कहा कि भारत में लोग कानून का दुरुपयोग करते हैं. कानून लचीला नहीं होना चाहिए बल्कि कानून सख्त होना चाहिए, लेकिन इसका दुरुपयोग न हो.

सपा सांसद ने कहा कि रेप की धारा 376 का देश में काफी दुरुपयोग हो रहा है. किस तरह से लोग एक दूसरे को फंसाने के लिए अपनी बहन बेटियों से झूठे आरोप लगवाकर इस धारा का दुरुपयोग कर रहे हैं. सपा सांसद ने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में इस्लाम और मुस्लिम के खिलाफ राजनीति हो रही है. 

बीजेपी पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि आप देखिए बसपा सांसद से अभद्रता करने वाले बीजेपी सांसद (रमेश बिधूड़ी) का कद और बड़ा दिया गया है. हो सकता है आगे उन्हें मंत्री भी बना दिया जाए. महिला आरक्षण विधेयक पर राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के कथित बयान पर सांसद एसटी हसन ने कहा कि मैं उनकी टिप्पणियों से सहमत नहीं हूं. 

ये भी पढ़ें- 

UP Crime: पहले दोस्त का कराया 30 लाख का बीमा, फिर रकम पाने के लिए कर दी हत्या, फेसबुक से लिया था आइडिया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लेदश से विस्थापित होकर आए 331 हिन्दू परिवारों को बसाया, योगी सरकार को कहा धन्यवाद
बांग्लेदश से विस्थापित होकर आए 331 हिन्दू परिवारों को बसाया, योगी सरकार को कहा धन्यवाद
मुरादाबाद में आधी रात फायरिंग से हड़कंप, विवाद के बाद चली गोलियां, युवक गंभीर रूप से घायल
मुरादाबाद में आधी रात फायरिंग से हड़कंप, विवाद के बाद चली गोलियां, युवक गंभीर रूप से घायल
UP Weather Update: यूपी में नोएडा-आगरा समेत कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ पड़ेंगे ओले, किसानों की बढ़ी चिंता
यूपी में नोएडा-आगरा समेत कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ पड़ेंगे ओले, किसानों की बढ़ी चिंता
'मैं चाहता हूं कि CM योगी मुझे छेड़ें...', मुख्यमंत्री के मजाकिया बयानों पर बोले रवि किशन
'मैं चाहता हूं कि CM योगी मुझे छेड़ें...', मुख्यमंत्री के मजाकिया बयानों पर बोले रवि किशन

वीडियोज

MG Windsor Long Term Review #mg #mgwindsor #mgwindsorev #autolive
Mercedes G450d India review: What Makes the G Wagon So Iconic? | #mercedes #autolive #gwagon
Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इस बार 200-250 KM नहीं, अंदर तक घुसकर...', राजनाथ सिंह के बयान पर बिलबिलाया पाकिस्तान, ख्वाजा आसिफ ने दी गीदड़भभकी
'इस बार 200-250 KM नहीं, अंदर तक घुसकर...', राजनाथ के बयान पर बिलबिलाया PAK, फिर दी गीदड़भभकी
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में 'दृश्यम 3', अमेजन प्राइम ने धमकाया- किसी और OTT से डील किया तो एक्शन लेंगे
'दृश्यम 3' के मेकर्स को Prime ने धमकाया- किसी और OTT पर फिल्म बेची तो होगा एक्शन
सैमसन फ्लॉप, आयुष म्हात्रे ने ठोंकी हाफ-सेंचुरी, दुबे भी चमके, CSK ने पंजाब को दिया 210 का लक्ष्य
सैमसन फ्लॉप, आयुष म्हात्रे ने ठोंकी हाफ-सेंचुरी, दुबे भी चमके, CSK ने पंजाब को दिया 210 का लक्ष्य
Explained: क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? 57% की पसंद UPI, कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
MPESB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का मौका! MP में नर्सिंग ऑफिसर के हजारों पदों पर भर्ती;जानें कब से शुरू होंगे फॉर्म
सरकारी नौकरी का मौका! MP में नर्सिंग ऑफिसर के हजारों पदों पर भर्ती;जानें कब से शुरू होंगे फॉर्म
आकाशीय बिजली गिरने से 40 मिनट पर पहले अलर्ट कर देगा यह ऐप, खेत में काम करने वालों के लिए है जरूरी
आकाशीय बिजली गिरने से 40 मिनट पर पहले अलर्ट कर देगा यह ऐप, खेत में काम करने वालों के लिए है जरूरी
Embed widget