एक्सप्लोरर

जमीन हड़पने के लिए पीठ में प्लांट कराई थी गोली, अब झूठी साजिश रचने वाला BJP नेता गिरफ्तार

Sambal News: दिलीप और हेमंत की मां ने अधिकारियों से गुहार लगाई की उसके बेटे बेकसूर हैं लेकिन किसी ने उसकी न सुनी जिसके बाद उसने यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से इंसाफ की गुहार लगाई.

UP News: उत्तर प्रदेश के संभल में पड़ोसी की जमीन कब्जाने के लिए बीजेपी नेता ने साजिश रच कर अपने ऊपर हमले की झूठी कहानी रची और कंधे में बुलेट फिट करा कर झूठा मुकदमा दर्ज कर निर्दोषों को पुलिस से जेल भिजवा दिया. जेल में बंद निर्दोषों की माँ ने इंसाफ के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य से गुहार लगाई तो पुलिस ने दोबारा जांच शुरू की और निर्दोषों को जेल से रिहा करा कर साजिश रचने वाले बीजेपी नेता और उसके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. अब सवाल यह उठ रहा है की पहले पुलिस ने कैसी जांच की थी जो निर्दोषों को जेल भेज दिया था.

यह पूरा मामला संभल के चंदौसी इलाके का है. संभल के चंदौसी कोतवाली इलाके में 27 जुलाई की रात में बीजेपी नेता प्रेम पाल ने पुलिस को सूचना दी थी की कुछ लोगों ने  रास्ते में रोक कर उस पर हमला किया है और उसे गोली मारी गई है. प्रेम पाल चंदौसी में बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष हैं. ये खबर सुनते हुए पुलिस हरकत में आई और बीजेपी नेता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और दिलीप, हेमंत और श्यामलाल नाम के तीन हमलावरों को 29 जुलाई को गिरफ्तार कर पुलिस ने दावा किया कि इन लोगों ने बीजेपी नेता प्रेम पाल पर हमला किया था और तीनों को पुलिस ने जेल भेज दिया.

इसके बाद दिलीप और हेमंत की मां ने अधिकारियों से गुहार लगाई की उसके बेटे बेकसूर हैं लेकिन किसी ने उसकी न सुनी जिसके बाद उसने यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से इंसाफ की गुहार लगाई. उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर मामले की दोबारा जांच पुलिस ने शुरू की और तीनों बेगुनाहों को जेल से रिहा कराते हुए बीजेपी नेता प्रेम पाल और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया. 

पीठ में प्लांट कराई गोली

सीओ चंदौसी प्रदीप कुमार ने बताया की पहले दोबारा प्रेम पाल के भाई ने जो नामजद शिकायत दर्ज कराई थी उसमे तीन नामजद आरोपियों दिलीप, हेमंत और श्यामलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. दोबारा जब तीन टीमों ने गहनता से जांच की तो पता चला कि घायल बीजेपी नेता प्रेम पाल ने ही खुद साजिश रच कर अपने साथियों राहुल और जयवीर के साथ मिल कर दो कंपाउंडरों से अपनी पीठ में गोली का निशान बनवा कर उसमें गोली प्लांट की गयी थी. जब जांच में ये तथ्य सामने आए तो अदालत से नामजद किए दिलीप, हेमंत और श्यामलाल को अदालत की अभिरक्षा से जेल से मुक्त कराया गया और साजिश रचने वाले बीजेपी नेता प्रेम पाल उसके साथी राहुल, आमिर और शराफत को न्यायलय से वारंट लेकर गिरफ्तार किया गया और एक अन्य आरोपी जयवीर की तलाश की जा रही है. उसके संभावित ठिकानो पर दबिश दी जा रही है. 

11 बीघा जमीन का कराया था फर्जी बैनामा

बीजेपी नेता प्रेम पाल और उसके साथी जयवीर ने 33 लाख की रकम लेकर 11 बीघा जमीन का फर्जी बैनामा करा दिया था. जब दिलीप, हेमंत और श्यामलाल के परिवार ने हड़पी गई रकम की मांग की तो बीजेपी नेता प्रेम पाल ने फर्जी गोली कांड में उन्हें जेल भेजवा दिया था. 

'चार बोतल वोडका, काम मेरा रोज का...', हनी सिंह के 10 साल पुराने गाने पर क्यों भड़क गए RLD नेता

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
वाराणसी में नौका संचालन पर रोक, इस वजह से प्रशासन ने लिया फैसला
वाराणसी में नौका संचालन पर रोक, इस वजह से प्रशासन ने लिया फैसला

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
Embed widget