एक्सप्लोरर

संभल हिंसा: विदेशी हथियार मुहैया कराने वाला मो. गुलाम गिरफ्तार, दुबई के साठा गैंग से जुड़े तार

Sambhal Violence Latest News: एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया आरोपी मोहम्मद ग़ुलाम के दुबई के शारिक साठा गैंग से कनेक्शन था. संभल हिंसा में उसने ही विदेशी हथियार मुहैया कराए थे.

Sambhal Violence News: उत्तर प्रदेश के संभल में पुलिस ने हिंसा के मास्टर माइंड दुबई में बैठे गैंगस्टर शारिक साठा के गुर्गे मोहम्मद गुलाम को गिरफ्तार किया गया है, जो उपद्रवियों को हथियार सप्लाई कर रहा था. गुलाम के पास से विदेशी हथियार और दुबई से जुड़े सबूत मिले हैं. 

संभल कोतवाली पुलिस ने 24 नवंबर को संभल में हुए बवाल में शामिल आरोपी गुलाम निवासी मोहल्ला दीपा सराय को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इसे संभल रोडवेज बस अड्डे के पास से पकड़ा है. इसके पास से विदेशी कारतूस समेत कई हथियार बरामद हुए हैं. पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

संभल हिसा मामले में मोहम्मद गुलाम गिरफ्तार
इस पूरे मामले का संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने खुलासा करते हुए बताया कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल में हिंसक भीड़ ने पुलिस और सर्वे टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर आगजनी और पत्थरबाजी की थी. इसमें गुलाम भी शामिल था. गुलाम ने पूछताछ में बताया कि वह शारिक साटा के साथ हथियारों की सप्लाई और चोरी की गाड़ियों की खरीद-फरोख्त करता है. कुछ समय से काम नहीं चलने पर बॉस ने प्लान बताया कि जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान वकील और पुलिस पर फायरिंग कर जान से मार देना है. जिससे शहर में दंगा भड़क जाए और हमारा व्यापार फिर से शुरू हो जाए.

'कांग्रेस और सपा दोनों BJP की B टीम हैं', मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बयान से मची खलबली

एसपी ने कहा कि इसके लिए शारिक साटा ने अवैध असलाह, पिस्टल, तमंचा और विदेशी कारतूस आदि उपलब्ध कराए. यह मुल्ला अफरोज के माध्यम से अपनी बिरादरी के लोगों में बांट दिए. सर्वे के दौरान जब बवाल हुआ और पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े तो हमारे लोगों द्वारा चलाई गई गोली भीड़ में शामिल लोगों को लगी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस ने जब मुल्ला अफरोज को पकड़ लिया था तो बचे असलाह और कारतूस छुपा दिए थे. जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. 

गिरफ्तार आरोपी गुलाम को न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. पुलिस अब तक 79 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. पुलिस को जांच में पता चला है कि हिंसा को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhadohi News: भदोही में ईरान-इजरायल युद्ध का असर, कालीन उद्योग को 6-7 हजार करोड़ के नुकसान का अंदेशा
भदोही में ईरान-इजरायल युद्ध का असर, कालीन उद्योग को 6-7 हजार करोड़ के नुकसान का अंदेशा
मिडिल ईस्ट तनाव का दिखा असर! ग्रेटर नोएडा-मुरादाबाद में गैस संकट से परेशान लोग, दोगुने दाम पर मिल रहे सिलेंडर
मिडिल ईस्ट तनाव का दिखा असर! ग्रेटर नोएडा-मुरादाबाद में गैस संकट से परेशान लोग, दोगुने दाम पर मिल रहे सिलेंडर
Ghazipur News: गाजीपुर: रोजा इफ्तार में पहुंचे सपा MLA जय किशन साहू, कीर्ति आजाद के बयान पर दी प्रतिक्रिया
गाजीपुर: रोजा इफ्तार में पहुंचे सपा MLA जय किशन साहू, कीर्ति आजाद के बयान पर दी प्रतिक्रिया
हरीश राणा को इच्छा मृत्यु देने की प्रक्रिया क्या है? भावुक पिता अशोक ने बताया, कहा- पहले फूड पाइप...
हरीश राणा को इच्छा मृत्यु देने की प्रक्रिया क्या है? भावुक पिता अशोक ने बताया, कहा- पहले फूड पाइप...

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
12000 KM की रेंज, 1 लाख टन पेलोड कपैसिटी... एक-दो नहीं ऐसे 30 हथियारों से ईरान में मची तबाही, जरा जाने लें इनकी ताकत
12000 KM की रेंज, 1 लाख टन पेलोड कपैसिटी... एक-दो नहीं ऐसे 30 हथियारों से ईरान में मची तबाही, जरा जाने लें इनकी ताकत
टी20 वर्ल्ड कप में किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक भी मैच नहीं खेल पाए ये 5 खिलाड़ी
टी20 वर्ल्ड कप में किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक भी मैच नहीं खेल पाए ये 5 खिलाड़ी
Ek Din Trailer: सई पल्लवी के प्यार में जुनैद खान, 'एक दिन' के साथ ने बदली कहानी, शानदार ट्रेलर रिलीज
सई पल्लवी के प्यार में जुनैद खान, 'एक दिन' के साथ ने बदली कहानी, शानदार ट्रेलर रिलीज
LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
किस देश में सबसे आसान है इच्छामृत्यु का तरीका, भारत में अपनाया जाएगा कौन-सा मैथड?
किस देश में सबसे आसान है इच्छामृत्यु का तरीका, भारत में अपनाया जाएगा कौन-सा मैथड?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
Embed widget