एक्सप्लोरर

संभल में जुमे की नमाज को लेकर हाई अलर्ट, PAC की 15 और RAF की दो कंपनियां तैनात, CCTV से निगरानी

Sambhal Update: संभल हिंसा के बाद आज जुमे का दिन हैं. ऐसे में पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है. दस जिलों की पुलिस को सुरक्षा में लगाया गया है तो वहीं सीसीटीवी के जरिए पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है.

Sambhal Violence Update: उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुई हिंसा के बाद आज जुमे की नमाज होनी है. इसके साथ ही कोर्ट में सुनवाई भी है जिसे लेकर पुलिस ने इलाके में हाई अलर्ट जारी किया है. जुमे की नमाज और कोर्ट में सुनवाई को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. संवेदनशील इलाकों पर खास नजर रखी जा रही है. क़ानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की टीम पूरी तरह सतर्क है. 

संभल में आज जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के साथ 70 जिला मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं. ये अधिकारी पुलिस द्वारा चिन्हित जगहों पर तैनात रहेंगे. इसके साथ ही लोगों से शांतिपूर्वक मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ने की अपील की गई है. इसके साथ ही बाहरी लोगों के मस्जिद में आने की मनाही है. सुरक्षा को देखते हुए पूरे इलाके में भारी पुलिस बल को तैनात किया हैं. 

पूरे इलाके में भारी सुक्षा बलों की तैनाती
संभल में पीएसी की 15 कंपनियां और 2 आरएएफ़ की कंपनियां तैनात की गई हैं. इसके साथ ही 10 जिलों की पुलिस और महिला पुलिस बल सक्रिय है. दंगा निरोधी दस्ते की टीम लगातार इलाके पर विशेष निगरानी कर रही है. इलाके में ड्रोन और CCTV कैमरों के जरिए हर संवेदनशील क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है. पुलिसकर्मी बॉडी कैमरों के साथ तैनात किए गए हैं. 

संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
इसके साथ ही इलाके में भारतीय न्यायिक संहिता की धारा 163 लागू कर दी गई है. जिसके बाद इलाके में चार से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी है. इसके साथ इंटरनेट की सेवाएं अस्थाई रूप से बंद है. जामा मस्जिद में बाहर नमाज की अनुमति नहीं, केवल मस्जिद के अंदर ही इबादत की अनुमति है. इसके साथ ही मस्जिद में आने वाले लोगों पर भी पुलिस की नज़र रहेगी. जामा मस्जिद के अंदर केवल स्थानीय लोगों को प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी. बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी है. सभी दरवाजों पर मेटल डिटेक्टर लगाए है, जिससे हरेक व्यक्ति को स्कैनिंग के बाद भेजा जाएगा. 

जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस कर्मियों को बड़ी संख्या में छतों पर तैनात किया गया है. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. इसके साथ ही चेतावनी दी है कि असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस ने अब तक 50 से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है. 

वाराणसी में शादी समारोह के दौरान फटा गैस सिलेंडर का पाइप, आग से झुलसे 7 लोग

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्तार अंसारी पर हमले के केस में पूर्व MLC बृजेश सिंह बरी, 22 साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला
मुख्तार अंसारी पर हमले के केस में पूर्व MLC बृजेश सिंह बरी, 22 साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला
‘शहीद कभी मरते नहीं...', पिता मुख्तार अंसारी को याद कर बेटे अब्बास अंसारी का भावुक पोस्ट
‘शहीद कभी मरते नहीं...', पिता मुख्तार अंसारी को याद कर बेटे अब्बास अंसारी का भावुक पोस्ट
15 करोड़ का मुआवजा..पहले हेलिकॉप्टर और अब थाईलैंड! नोएडा एयरपोर्ट से बदली किसान की किस्मत
15 करोड़ का मुआवजा..पहले हेलिकॉप्टर और अब थाईलैंड! नोएडा एयरपोर्ट से बदली किसान की किस्मत
मेरठ में बीएसएफ जवान की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, पुलिस ने FIR दर्ज कर शुरू की जांच
मेरठ में बीएसएफ जवान की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, पुलिस ने FIR दर्ज कर शुरू की जांच

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US No Kings Protests: अपने ही देश में घिरे डोनाल्ड ट्रंप! अमेरिका में ‘नो किंग्स’ विरोध प्रदर्शन, ईरान युद्ध के बीच क्यों हो रहा बवाल?
अपने ही देश में घिरे ट्रंप! अमेरिका में ‘नो किंग्स’ विरोध प्रदर्शन, ईरान युद्ध के बीच क्यों हो रहा बवाल?
Haryana News: 'जब उसकी ही टीम लोग छोड़ जाएं...', भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला का बड़ा हमला
'जब उसकी ही टीम लोग छोड़ जाएं...', भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला का बड़ा हमला
रूढ़िवादी परिवार में पले-बढ़े आमिर खान, बोले- मुझे रोमांटिक फिल्में देखने की इजाजत नहीं थी
रूढ़िवादी परिवार में पले-बढ़े आमिर खान, बोले- मुझे रोमांटिक फिल्में देखने की इजाजत नहीं थी
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
Israel US Iran War Live: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
LIVE: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
Cheapest Petrol In India: भारत में कहां मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल, जानें क्यों है कीमत में इतना अंतर?
भारत में कहां मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल, जानें क्यों है कीमत में इतना अंतर?
Video: हिप्पोपोटेमस की लाश को नोचना पड़ा भारी, बारूद जैसे ब्लास्ट से लकड़बग्गों की लग गई लंका
हिप्पोपोटेमस की लाश को नोचना पड़ा भारी, बारूद जैसे ब्लास्ट से लकड़बग्गों की लग गई लंका
Embed widget