एक्सप्लोरर

Sambhal Violence: 'एक नई बाबरी मस्जिद दी गई है', संभल हिंसा पर बोले सपा नेता अमीक जामेई

Sambhal Violence Update: सपा प्रवक्ता ने दावा किया कि कोई फायरिंग मुस्लिम की तरफ से नहीं दिखाई दी और सीधे-सीधे जो वीडियो दिखा रहा है कि वह पुलिस की तरफ से की जा रही है.

Sambhal Violence: यूपी के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा को लेकर समाजवादी पार्टी ने बीजेपी और योगी सरकार को घेरा है. सपा प्रवक्ता अमीक जामेई ने आरोप लगाया कि ये अगले 50 साल के लिए भाजपा-आरएसएस के लिए पिच तैयार की जा रही है. पुलिस फोर्स तो इसमें शामिल है ही है. बीजेपी-आरएसएस इसके लिए काम कर रही है. हिंसा के बाद एक नई बाबरी मस्जिद दी गई है.  

सपा प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोग एक दूसरे से बहुत मोहब्बत करते हैं पर संभल में एक नया दाग दिया गया है. एक नई बाबरी मस्जिद दी गई है. जब अखिलेश जी एक तरफ उपचुनाव को लेकर चर्चा कर रहे थे कि वहां पर क्या हुआ? ऐसे में ये हिंसा हुई. उन्होंने कहा कि ये 1550 की मस्जिद है इतिहास में दर्ज है, तारीख में दर्ज है, हेरिटेज का हिस्सा है ये मस्जिद इतनी पुरानी है. 

हर मस्जिद के नीचे मंदिर ढूंढने का काम
पूरे उत्तर प्रदेश में हर मस्जिद के पीछे एक मंदिर ढूंढने का काम चल रहा है. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत जी ने भी इसको गलत बताया है. जब पहले दिन गए तब कोई दिक्कत नहीं हुई क्योंकि समन्वय था. क्योंकि आप जांच के लिए गए थे. पर अचानक से जब सुबह-सुबह जब आप पहुंचे और बीजेपी-आरएसएस की फोर्स वहां पहुंची और ये हुआ.

उनके जो वकील हैं वह पूरे उत्तर प्रदेश में मस्जिदों के नीचे मंदिर ढूंढ रहे हैं. उन्होंने पूरे प्रदेश में 50 से अधिक मस्जिदों के ऊपर यह याचिकाएं लगा रखी है. इसमें आपने वक्फ कम्युनिटी से कोई कॉरपोरेशन नहीं लिया. मेंबर ऑफ पार्लियामेंट को पता नहीं, मस्जिद की कमेटी को पता नहीं तो जब लोग वहां पर इकट्ठा हुए तो पुलिस प्रशासन का काम था कि वह लोगों को विश्वास में ले. लेकिन, सरकार ने ऐसा नहीं किया और उनपर लाठीचार्ज करने का काम किया.

एक नई बाबरी बनाने की कोशिश
सपा प्रवक्ता ने दावा किया कि कोई फायरिंग मुस्लिम की तरफ से नहीं दिखाई दी और सीधे-सीधे जो वीडियो दिखा रहा है कि वह पुलिस की तरफ से की जा रही है. यह तो जांच का विषय है कि क्या पुलिस के अलावा कोई और भी वहां सम्मिलित था. उन्होंने कहा कि राम मंदिर-बाबरी मस्जिद फैसला आने में एक सदी लगी, उसको सुलझाने में हमारे कई दिन काले अँधेरे में बीते.अयोध्या मामले के बाद कोई दूसरा मामला नहीं होना था यह सब हो रहा है.

प्लेसेस ऑफ वरशिप एक्ट में अब ऐसे मामलों को एंटरटेन करने की बात नहीं है. लेकिन, फिर भी ऐसा क्यों हो रहा है. जो अति उत्साही नई नवेली जज हैं, कोर्ट है वह ऐसा क्यों कर रहे हैं? हम सर्वोच्च न्यायालय से चाहते हैं कि वह इस पर संज्ञान लेकर गंभीरता से कुछ निर्णय लें. यह अगले 50 साल के लिए भाजपा आरएसएस के लिए पिच तैयार की जा रही है. पुलिस फोर्स तो इसमें शामिल है ही है बीजेपी आरएसएस इसके लिए काम कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ ईदगाह में बच्चों की तिरंगा प्रतियोगिता, देशभक्ति का दिया संदेश
लखनऊ ईदगाह में बच्चों की तिरंगा प्रतियोगिता, देशभक्ति का दिया संदेश
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
रक्षाबंधन पर UP में चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
रक्षाबंधन पर UP में चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
'वंदेमातरम् के लिए इतने देर तक खड़ा रहना...' रामगोपाल यादव के बयान पर होगा विवाद?
'वंदेमातरम् के लिए इतने देर तक खड़ा रहना...' रामगोपाल यादव के बयान पर होगा विवाद?

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget