एक्सप्लोरर

Sanjay Singh Arrest: 'लोकतंत्र के लिए यह सही संकेत नहीं...', संजय सिंह की गिरफ्तारी पर सपा सांसद एसटी हसन का बयान

Delhi Liquor Policy Case: समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन ने I.N.D.I.A गठबंधन के विरोध करने पर कहा कि गठबंधन के बड़े नेताओं का फैसला होगा जैसे वह कहेंगे वैसे ही हम करेंगे.

Sanjay Singh Arrest News: दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार करने पर समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ एसटी हसन की प्रतिक्रिया सामने आई है. सपा सांसद संजय सिंह ने बयान देते हुए कहा कि सरकार हिटलरशाही कर रही है और विपक्ष की आवाज़ दबाई जा रही है.

इसके साथ ही सपा सांसद ने कहा कि यह हमारे लोकतंत्र के लिए स्वस्थ संकेत नहीं है. 75 साल से लोग राजनीति कर रहे हैं मगर ऐसी राजनीति मैंने कभी नहीं देखी. वहीं उन्होंने I.N.D.I.A गठबंधन के विरोध करने पर कहा कि गठबंधन के बड़े नेताओं का फैसला होगा जैसे वह कहेंगे वैसे ही हम करेंगे.

वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बिना किसी का नाम लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"भाजपा सरकार कभी पत्रकारों को गिरफ्तार कर रही है, कभी सासंद को. आज जब देश में सवा सौ करोड़ से भी ज़्यादा लोग बीजेपी के ख़िलाफ़ हैं, तो क्या कल को विरोध करने वाले करोड़ों देशवासियों को भी बीजेपी सरकार गिरफ़्तार करेगी? लेकिन भाजपा न भूले, जब जन सैलाब उमड़ता है तो जेल छोटी पड़ जाती है. देश के लिए भाजपावाले कभी स्वयं तो जेल गये नहीं, इसीलिए इन्हें ये नहीं पता कि हमारे देश में जेल का डर दिखाकर जीत हासिल नहीं की जा सकती. ‘धमकीजीवी भाजपा’ जानेवाली है."

बता दें कि आप सांसद संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम ने बुधवार (4 अक्टूबर) की देर शाम दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है. ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि संजय सिंह को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है. वहीं उनकी इस गिरफ्तारी पर आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि "संजय सिंह की गिरफ़्तारी बिलकुल गैर कानूनी है. ये मोदी जी की बौखलाहट दर्शाता है. चुनाव तक ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार करेंगे."

UP Politics: 'UP से आए थे, यूपी से बाहर जाएंगे...', अखिलेश यादव का लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी पर बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या अग्निकांड पर अयोजकों का गैर-जिम्मेदाराना बयान, बोले- 'भगवान ने अग्नि रूप...'
अयोध्या अग्निकांड पर अयोजकों का गैर-जिम्मेदाराना बयान, बोले- 'भगवान ने अग्नि रूप...'
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी सरकार के खिलाफ भरी हुंकार, ब्राह्मण समाज से की ये अपील
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी सरकार के खिलाफ भरी हुंकार, ब्राह्मण समाज से की ये अपील
Jewar Airport: जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर मायावती का बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस पर लगाए ये आरोप
जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर मायावती का बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस पर लगाए ये आरोप
देहरादून में बड़े म्यूल अकाउंट नेटवर्क का भंडाफोड़, करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा गिरोह पकड़ा
देहरादून में बड़े म्यूल अकाउंट नेटवर्क का भंडाफोड़, करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा गिरोह पकड़ा

वीडियोज

Iran- Israel War: ईरान युद्ध में बुरे फंसे ट्रंप, अपने ही देश में विरोध झेल रहे अमेरिकी राष्ट्रपति?
शाहिद कपूर या सलमान खान कौन होगा आने वाली फिल्म Duffer का लीड एक्टर?
Dhurandhar: The Revenge, “Sankalp” वेब सीरीज,एक्शन और इमोशन का धमाका
Iran US Israel War: USS त्रिपोली में 3500 अमेरिकी सैनिक मौजूद, US की बड़ी तैयारी | America | Trump
Iran Israel America War: युद्ध के एक महीने बाद, क्या खोखला हो रहा है इजरायल का? | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में LPG और डीजल-पेट्रोल की किल्लत, अब पड़ी एक और मार, दवाओं के दाम में भारी बढ़ोतरी
पाकिस्तान में LPG और डीजल-पेट्रोल की किल्लत, अब पड़ी एक और मार, दवाओं के दाम में भारी बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और माओवादियों में मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और माओवादियों में मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
मिस्र के विदेश मंत्री के साथ फोटो खिंचाने जा रहे थे PAK के डिप्टी PM इशाक डार, स्टेज पर पहुंचते ही गिरे, देखें Video
मिस्र के विदेश मंत्री के साथ फोटो खिंचाने जा रहे थे इशाक डार, मंच पर पहुंचते ही गिरे, देखें Video
'धुरंधर 2' की आंधी के बीच दमदार तरीके से टिकी है ये मलयालम फिल्म, हर रोज कमा रही करोड़ों
'धुरंधर 2' की आंधी के बीच दमदार तरीके से टिकी है ये मलयालम फिल्म, हर रोज कमा रही करोड़ों
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
अमरोहा में लेगपीस के लिए महायुद्ध, शादी में मेहमानों ने जमकर फेंकी कुर्सियां, लात घूंसो की हुई बारिश, वीडियो वायरल
अमरोहा में लेगपीस के लिए महायुद्ध, शादी में मेहमानों ने जमकर फेंकी कुर्सियां, लात घूंसो की हुई बारिश
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
Embed widget