एक्सप्लोरर

Sanjeev Jeeva Murder Case: इस शख्स ने दी विजय को मर्डर की सुपारी, जीवा हत्याकांड हुआ बड़ा खुलासा

UP: पुलिस सूत्रों का कहना है कि जीवा के खिलाफ 2015 में गोमतीनगर मेंं पिंटू की हत्या करने का केस दर्ज था. इसी मामले में उसकी पेशी हो रही थी. बीते कुछ दिनों से उसकी लगातार पेशी चल रही थी

Sanjeev Jeeva Murder Case: जीवा हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस की अड़चनें कम होने का नाम नहीं ले रहीं. हत्याकांड के 6 दिन बीतने के बाद भी लखनऊ पुलिस अब तक न साजिशकर्ता का पता लगा सकी है. न ही आरोपी विजय के इतिहास का ब्यौरा जुटा सकी है. पुलिस को विजय के पास से बरामद मोबाइल फोन से कुछ उम्मीद जगी थी, लेकिन उसमें भी सिमकार्ड नहीं था. छानबीन शुरू हुई तो एक और रास्ते पर आकर पुलिस अटक गई. 

दरअसल, विजय के पास से जो मोबाइल फोन मिला है, वो नेपाल से खरीदा गया था. इस मोबाइल फोन में विजय नेपाल का सिमकार्ड इस्तेमाल कर रहा था. चूंकि, मामला अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार का है, इसलिए पुलिस न मोबाइल फोन की डिटेल हासिल कर सकी है और न ही सिमकार्ड के बारे में कुछ पता लगा सकी है. इसके लिए यूपी पुलिस ने नेपाल सरकार से संपर्क किया है. यही नहीं पुलिस की एक टीम जल्द नेपाल जाने की तैयारी भी कर रही है.पुलिस सूत्रों का कहना है कि विदेशी सिमकार्ड होने के चलते ये पता नहीं लगाया जा सका है कि विजय से जीवा की हत्या के सिलसिले में किन-किन लोगों ने क्या-क्या बातचीत की. 

दो महीने पहले छोड़ी नौकरी
पुलिस अफसरों को आशंका है कि विजय को नेपाल का मोबाइल फोन और सिमकार्ड दिलाने के पीछे साजिशकर्ताओं की ही कोई चाल है. पुलिस ने विजय के घरवालों से संपर्क किया तो उन्होंने भी नेपाल का ही नंबर दिया था. हालांकि, जो नंबर विजय के परिवारवालों ने पुलिस को दिया वो 11 मई से बंद चल रहा है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि विजय मुंबई में नौकरी कर रहा था, लेकिन करीब दो महीने पहले नौकरी छोड़कर जौनपुर स्थित अपने घर आ गया. पिछले महीने एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद विजय नेपाल चला गया. वहां काठमांडू में उसने एक होटल में नौकरी शुरू कर दी. काठमांडू में ही विजय ने नया मोबाइल फोन और सिमकार्ड खरीदा था. 

सूत्रों का ये भी कहना है कि विजय जिस होटल में काम कर रहा था वहीं उसे असलम मिला और उसने जीवा के मर्डर की सुपारी दी. ये भी कहा जा रहा है कि असलम ने विजय को एक लाख रुपए नगद भी दिए थे. हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. नेपाल में ही विजय को विदेशी रिवाल्वर करने की बात भी कही जा रही है. नेपाल से विजय बहराइच पहुंचा और वहां से रोडवेज बस से लखनऊ आकर जीवा की हत्या की वारदात को अंजाम दिया.

जीवा को था ये डर
पुलिस सूत्रों का कहना है कि जीवा के खिलाफ 2015 में गोमतीनगर के हुसड़िया चौराहे पर पिंटू की हत्या करने का केस दर्ज था और इसी मामले में उसकी पेशी हो रही थी. बीते कुछ दिनों से जीवा की लगातार पेशी चल रही थी. हत्या से 1 हफ्ते पहले जीवा लगातार तीन पेशी पर आया था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक जीवा की हत्या की साजिश रचने वाले इस बात से वाकिफ थे. सूत्रों का यह भी कहना है कि जीवा को डर था कि उसकी हत्या कराई जा सकती है. कुख्यात जीवा के खिलाफ मुजफ्फरनगर में गैंगस्टर एक्ट का भी मामला चल रहा था जिस पर उसे पेशी के लिए तलब किया जा रहा था. हालांकि, मुजफ्फरनगर में अपनी मौत हत्या की आशंका से जीवा वहां नहीं जाना चाहता था. 

लखनऊ के जिला जज को भेजा था पत्र
लखनऊ के जिला जज को उसने पत्र भेजकर मुजफ्फरनगर कोर्ट न भेजने की प्रार्थना भी की थी. उसने कहा था कि अगर विवेचक को कोई पूछताछ करनी है, तो लखनऊ जेल में आकर पूछताछ कर सकता है. अगर उसकी पेशी होनी है तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी कराई जा सकती है.  जीवा को डर था कि अगर वो मुजफ्फरनगर गया तो उसका विरोधी सुशील मूंछ अपने बेटे टोनी के साथ मिलकर उसकी हत्या करा सकता है. उसे लगता था कि सुशील मूंछ और टोनी 5 लाख रुपए के इनामी बदमाश बदन सिंह बद्दो के संपर्क में हैं और उसकी मदद से हत्या करा सकते हैं. फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. एसआईटी ने एडीसीपी पश्चिमी चिरंजीव नाथ सिन्हा समेत चार पुलिस अफसरों के बयान दर्ज किए हैं. 

कोर्ट की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस अफसरों से सवाल-जवाब किए गए हैं. उधर, जीवा हत्याकांड की सीबीआई जांच की याचिका हाईकोर्ट ने निस्तारित करते हुए कहा कि फिलहाल सीबीआई जांच की कोई जरूरत नहीं है. याची अगर एसआईटी की जांच से संतुष्ट नहीं है तो फिर से याचिका दायर कर सकता है. बुधवार को जीवा हत्याकांड के आरोपी विजय यादव की पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी पर सुनवाई होगी. ये माना जा रहा है कि कोर्ट आरोपी विजय यादव की पुलिस कस्टडी रिमांड स्वीकृत कर सकती है जिसके बाद कई राज सामने आएंगे.

NEET-UG Result 2023: नीट-यूजी परीक्षा का रिजल्ट घोषित, सबसे ज्यादा UP के छात्र हुए पास, 1.39 लाख परीक्षार्थियों को मिली सफलता

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Chamoli Tunnel Accident Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
झांसी में लगे पोस्टर पर विवाद, सपा-कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा
झांसी में लगे पोस्टर पर विवाद, सपा-कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget