एक्सप्लोरर

सौरभ हत्याकांड में पुलिस की ये लापरवाही पड़ सकती है भारी! इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच के आदेश

Saurabh Murder Case: सौरभ राजपूत हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और साहिल को लेकर मेरठ पुलिस की लापरवाही केस बिगाड़ सकती है. इस मामलेमें एसएसपी ने एक्शन भी लिया है.

Saurabh Murder Case: सौरभ हत्याकांड में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है. हत्या के बाद दोनों क्राइम सीन (घटनास्थल) को पूरी तरह सील नहीं किया गया, जिससे बाहरी लोगों की एंट्री हुई. पुलिस की इस लापरवाही से सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका जताई जा रही है.

सौरभ की हत्या बेहद निर्ममता से की गई थी. उसके शरीर के चार टुकड़े किए गए थे. सिर और दोनों हाथ धड़ से अलग कर दिए गए थे. इसके बाद शव को एक ड्रम में भरकर सीमेंट से ढंक दिया गया था, ताकि किसी को शक न हो. इस जघन्य वारदात का पहला क्राइम सीन सौरभ और मुस्कान का घर था, जहां हत्या हुई. दूसरा क्राइम सीन हत्यारोपी साहिल का कमरा था, जहां पूरी रात कटा हुआ सिर और हाथ रखे रहे.

क्राइम सीन खुला, बाहर के लोगों की एंट्री से सवाल
पुलिस ने हत्या के तीन दिन बाद सौरभ के घर का ताला खोला. इसके बाद कुछ बाहरी लोग घर में दाखिल हो गए. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि आखिर किसके इशारे पर क्राइम सीन खोला गया? पुलिस ने अब तक इस पर कोई सफाई नहीं दी है.

क्या तीसरी बार चुनाव नहीं लड़ेंगे सीएम योगी, बोले- 'कोशिश नहीं करूंगा, कोई भी CM बन सकता है'

इसी तरह, साहिल के घर को भी ठीक से सील नहीं किया गया था. पुलिस की मौजूदगी में वहां भी कई बाहरी लोगों की एंट्री हुई. सबूतों को सुरक्षित रखने में इतनी बड़ी लापरवाही क्यों बरती गई, यह बड़ा सवाल बना हुआ है. मेरठ एसएसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ब्रह्मपुरी थाने के इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं.

साहिल और मुस्कान ने वकील की मांग की
इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी साहिल और मुस्कान को जेल में रखा गया है. अब दोनों ने अपने केस के लिए वकील की मांग की है. इसके लिए उन्होंने जेल प्रशासन को लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसे कोर्ट भेज दिया गया है.

सौरभ की हत्या की गुत्थी अभी पूरी तरह सुलझी नहीं है. पुलिस हत्या के पीछे की वजह और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है. वहीं, सौरभ के परिजन पुलिस से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग कर रहे हैं.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में कॉकरोच जनता पार्टी का सदस्य बनने से इनकार पर डॉक्टर को पीटा, सरकारी संपत्ति भी तोड़ी
यूपी में कॉकरोच जनता पार्टी का सदस्य बनने से इनकार पर डॉक्टर को पीटा, सरकारी संपत्ति भी तोड़ी
रसोई गैस सिलेंडर पर 29 रुपये की बढ़ोतरी, अखिलेश यादव बोले- 'रोटी के महंगे होने से थाली गई रूठ...'
रसोई गैस सिलेंडर पर 29 रुपये की बढ़ोतरी, अखिलेश यादव बोले- 'रोटी के महंगे होने से थाली गई रूठ...'
मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में दर्शन से पहले श्रद्धालु की मौत, गेट नंबर-3 पर बिगड़ी थी तबीयत
मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में दर्शन से पहले श्रद्धालु की मौत, गेट नंबर-3 पर बिगड़ी थी तबीयत
हरिद्वार से राजस्थान जा रही बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 29 यात्री; सामान जलकर हुआ खाक
हरिद्वार से राजस्थान जा रही बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 29 यात्री; सामान जलकर हुआ खाक

वीडियोज

Khan Sir Controversy: हमला, गिरफ्तारी और अब कोचिंग सील...बुरे फंसे खान सर! | Patna Coaching Firing
LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर में ₹29 की बढ़ोतरी, यहां देखें अपने शहर के नए रेट | Breaking
Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका के टोलेडो में फेस्टिवल के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, कम से कम 8 लोगों को लगी गोली
अमेरिका के टोलेडो में फेस्टिवल के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, कम से कम 8 लोगों को लगी गोली
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने
French Open Prize Money: फ्रेंच ओपन का फाइनल आज, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश; जानिए कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
फ्रेंच ओपन का फाइनल आज, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश; जानिए कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
Amrita Rao Birthday: 'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
LPG Price Hike: क्यों बढ़ती जा रही हैं गैस सिलेंडर की कीमतें? क्या अब आगे और बढ़ेगा रेट?
क्यों बढ़ती जा रही हैं गैस सिलेंडर की कीमतें? क्या अब आगे और बढ़ेगा रेट?
Madrasa Board: क्या‌ मदरसा चलाने के लिए भी लेना‌ होता है लाइसेंस, जानें कहां से मिलती है इसकी परमिशन?
क्या‌ मदरसा चलाने के लिए भी लेना‌ होता है लाइसेंस, जानें कहां से मिलती है इसकी परमिशन?
Embed widget