एक्सप्लोरर

School Open in UP: डर और आशंका के बीच खोले गये स्कूल, बच्चों में उत्साह तो अभिभावकों में चिंता

School in UP: नोएडा में सोमवार से स्कूल खुल गये हैं. वहीं, इस दौरान कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने के निर्देश भी जारी किये गये हैं. हालांकि, अभिभावकों में कोरोना को लेकर अभी डर है.

School Open in UP: कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार कम होने के बाद आज पहली बार स्कूल खुले हैं. सरकार द्वारा जारी सभी गाइडलाइन का स्कूल प्रबंधक पालन कर रहे हैं. वहीं, स्कूल खुलने से कुछ बच्चे काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं, तो कुछ बच्चों और अभिभावकों में अभी डर बना हुआ है. फिलहाल छात्र नियमों का पालन करते हुए स्कूल पहुंच रहे हैं.

गाइडलाइंस के साथ खोले गये स्कूल

प्रदेश सरकार की नई गाइडलाइंस के साथ आज नोएडा में स्कूल खोले गए हैं. सभी स्कूल सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं और बच्चे भी स्कूल आने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं. एबीपी गंगा की खास बातचीत में बच्चों ने बताया कि, उन्हें ऑनलाइन पढ़ाई करने में काफी ज्यादा दिक्कत हो रही थी, यही वजह है कि, वह ऑफलाइन क्लासेस की मांग कर रहे थे, लेकिन जिस तरह से सरकार ने आज स्कूल खोलने की इजाजत दी है उससे वह बेहद खुश हैं, क्योंकि उनकी जो पढ़ाई है अब वह अच्छी तरीके से हो सकेगी.

ऑनलाइन में आती है दिक्कत 

छात्रों का कहना है कि, ऑनलाइन में नेटवर्क के चक्कर में कई बार क्लास छूट जाती थी. लेकिन ऑफलाइन में ऐसा कुछ नहीं है. वहां पर टीचर पढ़ाएंगे और बच्चों को सब कुछ अच्छी तरीके से समझ में भी आता है, इसलिए बच्चे शुरू से ऑफलाइन क्लास के पक्ष में थे. लेकिन जिस तरह से कोरोना वैश्विक महामारी की दूसरी वेव ने अपने पैर पसारे थे उसको देखते हुए सरकार ने सभी स्कूलों को पूरी तरह से बंद कर दिया था. 

50 फीसदी बच्चों के साथ ही स्कूल खोले गये 

लेकिन अब प्रदेश में कोरोना वैश्विक महामारी पर सरकार ने काफी हद तक कामयाबी पा ली है. यही वजह है कि, अब स्कूलों को सशर्त खोलने की इजाजत दी गई है और स्कूल भी नियमों का पालन करते हुए ही 50 फीसदी बच्चों को ही स्कूल में आने की इजाजत दी हैं. साथ ही जो बच्चे स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं उनके लिए ऑनलाइन क्लासेस चल रही हैं, यानी स्कूल में जो बच्चे मौजूद हैं और उन्हें जो पढ़ाया जा रहा है, वही क्लास ऑनलाइन भी चल रही है.

दो पाली में चलेंगे स्कूल 

स्कूलों को दो पाली में खोला गया है. पहली पाली में सुबह 8:00 से 12:00 तक बच्चे स्कूल में पढ़ाई करेंगे, उसके बाद दूसरी पाली यानी 12:30 बजे से शुरू होगी और वह 5:00 बजे तक चलेगी. स्कूल प्रशासन भी सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए पूरी तरह से एहतियात बरत रहे हैं. यही वजह है कि बच्चों को स्कूल में दाखिल होने के लिए सर्किल बनाए गए हैं, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके. साथ ही स्कूल के गेट पर कोविड-19 के बचाव से जुड़ी तैयारी की गई है, जिससे बच्चों को स्कूल में प्रवेश होते ही उनके टेंपरेचर को चेक किया जाए और उनके हाथों को सैनिटाइज कराने के बाद ही उन्हें स्कूल में प्रवेश दिया जाए. अगर जिस बच्चे के चेहरे पर मास्क नहीं है उसे स्कूल में दाखिल होने नहीं दिया जाएगा. 

हर स्तर पर सावधानी

स्कूल प्रबंधक कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए क्लास के अंदर किसी बाहरी को प्रवेश नहीं दे रहा है. क्योंकि उसका मानना है कि बच्चों की सुरक्षा सबसे अहम है, इसलिए किसी बाहरी के प्रवेश होने से बच्चों के संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है. लिहाजा जो टीचर भी बच्चों को पढ़ा रहे हैं उनकी भी थर्मल स्क्रीनिंग और हाथो को सैनिटाइज किया जा रहा है, साथ ही सभी टीचरों से कोविड-19 की RTPCR रिपोर्ट भी ली गई है. 

अगर हम बात करें तो कुछ बच्चे स्कूल खुलने से काफी ज्यादा उत्साहित हैं, लेकिन अभी भी काफी तादाद में बच्चे और अभिभावक स्कूल खुलने के पक्ष में नहीं हैं, और वह इस महामारी को लेकर इस कदर डरे हुए हैं कि अभी भी वह अपने बच्चे को ऑनलाइन शिक्षा देना चाहते हैं. यानी कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि, स्कूल भी नियमों का पालन सख्ती से करा रहा है और यही वजह है कि बच्चे भी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें.

महोबा: छेड़छाड़ की शिकायत पर पीड़ित महिला को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'काशी में मीट-मछली की दुकानें रहेंगी बंद' चैत्र नवरात्र से पहले वाराणसी नगर निगम में बड़ा फैसला
'काशी में मीट-मछली की दुकानें रहेंगी बंद' चैत्र नवरात्र से पहले वाराणसी नगर निगम में बड़ा फैसला
Basti News: अवैध मिट्टी खनन का वीडियो बनाने के शक में दबंगों ने युवक को पीटा, पुलिस ने दर्ज की FIR
बस्ती: अवैध मिट्टी खनन का वीडियो बनाने के शक में दबंगों ने युवक को पीटा, पुलिस ने दर्ज की FIR
UP News: 'भविष्य में यूपी का बंटवारा...राजभर का बेटा पूर्वांचल का मुख्यमंत्री होगा', ओम प्रकाश राजभर का दावा
'भविष्य में यूपी का बंटवारा...राजभर का बेटा पूर्वांचल का मुख्यमंत्री होगा', ओम प्रकाश राजभर का दावा
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का कंट्रोल, ईरान के 100 से ज्यादा जहाजों को डुबोया', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का कंट्रोल, ईरान के 100 से ज्यादा जहाजों को डुबोया', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget