एक्सप्लोरर

25 साल तक लड़की.... फिर लिंग परिवर्तन, अब प्रियंका से श्रेयान, पढ़ें एक दिलचस्प कहानी

ये किस्सा है एक नेशनल बॉक्सिंग खिलाड़ी का जो लड़की से लड़का बन गया। घरवालों का विरोध और समाज के नियम के बीच एक अनोखे संघर्ष की कहानी।

कानपुर, एबीपी गंगा। कानपुर की महिला नेशनल बॉक्सिंग खिलाड़ी रही प्रियंका पाल के घर वाले उसकी शादी की तैयारी में जुटे थे। घर वाले अपनी बेटी की शादी के लिए लड़का देख रहे थे। घर में शादी को लेकर तमाम तरह की बातें हो रही थीं। लेकिन कुछ दिन बाद जब प्रियंका नौकरी से वापस अपने घर आई तो घर वालों के होश उड़ गए। क्योंकि प्रियंका ने अपना लिंग परिवर्तन करवा लिया था। प्रियंका अब लड़की नहीं लड़का हो गयी। अब प्रियंका का नाम श्रेयान पाल है। जो घर वाले अभी तक अपनी बेटी को विदा करने की तैयारी कर रहे थे, अब घर बहू लाने की बात करने लगे हैं।

पेशे से बिल्डर राम स्वरूप पाल की बेटी प्रियंका पाल कानपुर के यशोदानगर में रहती है। वैसे तो प्रियंका ने लड़की के रूप में जन्म लिया था। बचपन से लेकर 25 साल तक वो लड़की ही रही। गर्ल्स कॉलेज में पढ़ी। प्रियंका को बॉक्सिंग का शौक था इसलिए महिला बॉक्सिंग टीम से नेशनल लेवल तक खेला।

25 साल तक लड़की.... फिर लिंग परिवर्तन, अब प्रियंका से श्रेयान, पढ़ें एक दिलचस्प कहानी

प्रियंका ने पढ़ाई के बाद नौकरी की, प्रियंका ने महिला स्पोर्ट टीचर के रूप में हरियाणा में नौकरी की। लेकिन अब प्रियंका पाल श्रेयान पाल हैं। उन्होंने अपना लिंग परिवर्तन करवाया है और इस बात की जानकारी उन्होंने घर वालों को दी।

प्रियंका और अब श्रेयान का कहना है कि वो पैदा तो लड़की हुई थी लेकिन वो अपने आप को लड़का समझती थी। बचपन से ही लड़कों की तरह रहना उनको पसंद था। कपड़े भी लड़कों की तरह पहनती थी। घर वाले गुस्सा भी होते थे। प्रियंका ने बताया कि वो लड़की थी लेकिन लड़कों की तरह रहना, उनकी तरह शौक करना उनको पसंद था। हालांकि प्रियंका ने महिला टीम से बॉक्सिंग में बहुत सारे अवार्ड जीते।

27 साल के श्रेयान पाल ने बताया कि जब वो 25 साल के थे तब उनकी नौकरी स्पोर्ट ट्रेनर के रूप में हरियाणा में लगी और वो जॉब करने चली गयी। वहां पर उन्होंने डॉक्टर से मुलाकात की और उनसे बात की उनके अंदर लड़कियों वाली कोई फीलिंग नहीं है और वो अपना जेंडर चेंज करवाना चाहती है। जिसके बाद डॉक्टरों ने उनको समझा और फिर उनका लिंग परिवर्तन कर दिया गया।

चार बार में लड़की से लड़का हुये श्रेयान

श्रेयान ने बताया कि जब उन्होंने डॉक्टर से मुलाकात की, उसके बाद उनका ट्रीटमेंट शुरू हुआ। सबसे पहले बॉडी में मेल हार्मोन्स डाले गए। फिर छह महीने बाद टॉप सर्जरी हुए फिर 6 महीने बाद बॉटम सर्जरी हुई उसके बाद थेरपी और लगभग 2 साल के बाद वो प्रियंका से श्रेयान बन गए।

छुट्टियों पर क्लीन शेव हो कर जाते थे श्रेयान

श्रेयान जब अपना ट्रीटमेंट करवा रहे थे तो इस बीच वो छुट्टियों में अपने घर भी आये। डॉक्टर ने उनकी बॉडी में मेल हॉर्मोन्स डाल दिये थे जिसके कारण उनकी ढाढ़ी मुछ भी आने लगी। और आवाज भी चेंज होने लगी तो जब वो घर आये तो शेव कर के पहुंचे और सब से ये बात छिपा कर रखी। यही नहीं जब आवाज के बारे में लोगो ने पूछा तो बताया कि गला बैठा हुआ है।

श्रेयान ने अपना जेंडर चेंज दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में करवाया। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में उनका 5 से 6 लाख का खर्च आया और ये पैसे उन्होंने अपनी नौकरी के समय बचाये और घर में किसी को नहीं बताया।

अब जब श्रेयान अपने घर पहुंचे और जब ये बात अपने घरवालों को बताई तो पहले तो घरवालों के होश उड़ गए लेकिन धीरे धीरे घरवाले मान गये।

वही श्रेयान की मां अभी भी श्रेयान को प्रियंका ही बुला देती है। उनका कहना है कि अभी उनको आदत नहीं है। 25 साल तक उनकी एक लड़की थी, 25 साल बाद जो लड़का हो गयी है वो खुश हैं लेकिन अभी आदत में नहीं है तो इस लिए उनके मुंह से श्रेयान की जगह प्रियंका निकल जाता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई गलत करेगा तो कानून...', फरसा वाले बाबा की मौत पर संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क का बयान
'कोई गलत करेगा तो कानून...', फरसा वाले बाबा की मौत पर संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क का बयान
यूपी में गौ-संरक्षण को लेकर CM योगी आदित्यनाथ की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
यूपी में गौ-संरक्षण को लेकर CM योगी आदित्यनाथ की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Shamli News: ईद पर पति का खास तोहफा, 200 ग्राम चांदी की चप्पल पत्नी को दी गिफ्ट
शामली: ईद पर पति का खास तोहफा, 200 ग्राम चांदी की चप्पल पत्नी को दी गिफ्ट
'ट्रंप की दादागिरी के आगे देश के रहनुमा झुके हुए हैं', सपा सांसद अफजाल अंसारी का बयान
'ट्रंप की दादागिरी के आगे देश के रहनुमा झुके हुए हैं', सपा सांसद अफजाल अंसारी का बयान

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने मार गिराया इजरायल का F-16 फाइटर जेट? IRGC का दावा, IDF ने दिया ये जवाब
ईरान ने मार गिराया इजरायल का F-16 फाइटर जेट? IRGC का दावा, IDF ने दिया ये जवाब
UP Politics: अखिलेश यादव ने 'मिशन-27' के लिए चल दिया नया कार्ड, सपा चीफ का दांव बढ़ाएगा BJP की टेंशन?
अखिलेश यादव ने 'मिशन-27' के लिए चल दिया नया कार्ड, सपा चीफ का दांव बढ़ाएगा BJP की टेंशन?
'अगर पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
'पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
ईरान- इजरायल युद्ध की भेंट चढ़ा शकीरा का इंडिया में होने वाला कॉन्सर्ट, फैंस हुए निराश बोले- 'दिल टूट गया'
ईरान- इजरायल युद्ध की भेंट चढ़ा शकीरा का इंडिया में होने वाला कॉन्सर्ट, फैंस हुए निराश बोले- 'दिल टूट गया'
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
'जब अमेरिका-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
'जब US-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
अमेरिका की FBI के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर का निधन, डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
अमेरिका की FBI के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर का निधन, डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
ईरान में कितने पाकिस्तानी स्टूडेंट्स करते हैं पढ़ाई? आंकड़े जान आप भी रह जाएंगे हैरान
ईरान में कितने पाकिस्तानी स्टूडेंट्स करते हैं पढ़ाई? आंकड़े जान आप भी रह जाएंगे हैरान
Embed widget