एक्सप्लोरर

UP Politics: 'मुसलमान चुनाव में पीएम मोदी का विरोध न करें, हालात बहुत तेजी के साथ बदले', मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी की अपील

Lok Sabha Election 2024: मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा है कि कुछ वर्षों से देखा ये जा रहा है कि हर राजनीतिक पार्टी धर्मनिरपेक्षता के नाम पर मुसलमानों को चुनाव में इस्तेमाल करती है.

UP News: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में मुसलमानों से अपील की है. उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर मैं भारत के मुसलमानों से छत्तीसगढ़ की सर जमीन से अपील कर रहा हूं कि मुसलमान चुनाव में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध और मुख़ालफ़त न करें, बल्कि सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें. मौलाना ने ये बातें छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में आयोजित इस्लाहे मुआशरा कान्फ्रेंस में कही.

उन्होंने कई जगहों पर धार्मिक कान्फ्रेंस को संबोधित किया और कुछ इसी तरह से हर जगह मुसलमानों को समझाने की कोशिश की. मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मुसलमानों को सलाह देते हुए कहा कि देश के सियासी हालात बहुत तेजी के साथ बदले हैं. कुछ दिनों में और ज्यादा बदलाव की उम्मीद की जा सकती है. इसलिए सियासी पहलू को देखते हुए मुसलमान अपने भविष्य के बारे में सोचें.

उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों से देखा ये जा रहा है कि हर राजनीतिक पार्टी धर्मनिरपेक्षता के नाम पर मुसलमानों को चुनाव में इस्तेमाल करती है. मुसलमान बगैर सोचे समझे धर्मनिरपेक्षता का झंडा और बैनर उठाकर प्रधानमंत्री मोदी की मुख़ालफ़त करने लगता है. मुसलमान अनजाने तौर पर राजनीतिक दलों का मोहरा बन जाता है, फिर ऐसा लगने लगता है कि सिर्फ मुसलमान ही मोदी के खिलाफ हैं और बाकी सब मोदी के समर्थन में हैं.

UP Politics: यूपी की वोट सीटें जहां लोकसभा चुनाव में कभी नहीं जीत पाई अखिलेश यादव की पार्टी, अब सपा ने किया बड़ा खेल

टकराव की स्थिति बन गई- मौलाना
शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि इस मुख़ालफ़त से मुसलमानों को न कोई फायदा हासिल हुआ न भविष्य में किसी फायदे की उम्मीद है. बल्कि हिन्दू और मुसलमानों के बीच टकराव की स्थिति बन गई है, इससे भारतीय समाज का बहुत नुकसान हो रहा है. उन्होंने कहा कि इन हालात से बहुत चिंतित हूं और मुसलमानों को मशवरा दे रहा हूं कि आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध न करें. इससे पहले मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को जमकर खरी-खरी सुनाई थी.

उन्होंने आईएएनएस से खास बातचीत करते हुए अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें सिर्फ मुसलमानों का वोट चाहिए. मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा था कि, ''2022 के विधानसभा चुनाव में मुसलमानों ने समाजवादी पार्टी को जमकर वोट दिया, जितने भी एमएलए सपा से जीतकर आए हैं, चाहे वह मुस्लिम हो या गैर मुस्लिम, ये सभी मुसलमानों के वोट से जीतकर आए हैं. ऐसे में राज्यसभा की तीन सीटों पर मुस्लिमों का हक बनता है, इन सीटों पर मुसलमानों को कैंडिडेट बनाया जाना चाहिए था. लेकिन, अखिलेश यादव ने किसी भी मुस्लिम को प्रत्याशी न बनाकर गैर मुस्लिम को कैंडिडेट बनाया."

उन्होंने आगे कहा था कि इसका सीधा मतलब है कि उन्हें सिर्फ मुसलमानों का वोट चाहिए. वह सिर्फ कुर्सी के लालच में मुसलमानों के वोट का इस्तेमाल करते हैं और उन्हें बेवकूफ समझते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में 4 लेन के हाईवे को मंजूरी, इन जिलों से गुजरेगा रूट, 6969.04 करोड़ होंगे खर्च
UP में 4 लेन के हाईवे को मंजूरी, इन जिलों से गुजरेगा रूट, 6969.04 करोड़ होंगे खर्च
UP Panchayat Chunav: यूपी में कब कराए जाएंगे पंचायत चुनाव? अटकलों के बीच ओम प्रकाश राजभर ने दिया जवाब
यूपी में कब कराए जाएंगे पंचायत चुनाव? अटकलों के बीच ओम प्रकाश राजभर ने दिया जवाब
UP News: कैंसर से जूझते पिता, बिस्तर पर मां… गैस के लिए रातभर लाइन में बेटा, अरुण की दर्दभरी कहानी
कैंसर से जूझते पिता, बिस्तर पर मां… गैस के लिए रातभर लाइन में बेटा, अरुण की दर्दभरी कहानी
Uttarakhand: नवरात्र से पहले बेटियों की घटती संख्या चिंताजनक, उत्तराखंड के 11 जिलों में लिंगानुपात 950 से नीचे
नवरात्र से पहले बेटियों की घटती संख्या चिंताजनक, उत्तराखंड के 11 जिलों में लिंगानुपात 950 से नीचे

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत-पाकिस्तान में हो सकता परमाणु युद्ध', ईरान में जंग के बीच आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, ट्रंप के उड़ गए होश?
'भारत-पाकिस्तान में हो सकता परमाणु युद्ध', ईरान में जंग के बीच आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, ट्रंप के उड़ गए होश?
UP Panchayat Chunav: यूपी में कब कराए जाएंगे पंचायत चुनाव? अटकलों के बीच ओम प्रकाश राजभर ने दिया जवाब
यूपी में कब कराए जाएंगे पंचायत चुनाव? अटकलों के बीच ओम प्रकाश राजभर ने दिया जवाब
LPG Gas Production: LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
Watch: हार्दिक पांड्या के घर आई चमचमाती Ferrari, उनकी गर्लफ्रेंड ने उतारी आरती
Watch: हार्दिक पांड्या के घर आई चमचमाती Ferrari, उनकी गर्लफ्रेंड ने उतारी आरती
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' की 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग तय! दोपहर 12 बजे तक का कलेक्शन 60 करोड़ के पार
Live: 'धुरंधर 2' की 100 करोड़ की ओपनिंग तय! दोपहर 12 बजे तक का कलेक्शन 60 करोड़ के पार
Iran-US War: अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने ट्रंप की खोल दी पोल, बोले- 'उन्होंने झूठ कहा, परमाणु हथियार का कोई खतरा नहीं था...'
अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने ट्रंप की खोल दी पोल, बोले- 'उन्होंने झूठ कहा, परमाणु हथियार का कोई खतरा नहीं था...'
कीचड़ में लेटकर कपल ने कराया अनोखा प्री-वेडिंग शूट, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स लेने लगे मजे
कीचड़ में लेटकर कपल ने कराया अनोखा प्री-वेडिंग शूट, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स लेने लगे मजे
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
Embed widget