एक्सप्लोरर

सिद्धार्थनगर: घर लौट रहे सोना व्यापारी को 4 लुटेरों ने मारी गोली, जेवरात लूटकर भागे बदमाश

UP News: प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिला में 4 अज्ञात बदमाशों ने सोना व्यापारी को लूट उसकी गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना में व्यापारी की मौत हो चुकी है. पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है.

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में चार अज्ञात नकाबपोश बदमाशों के स्वर्ण व्यवसायी से लूट और उसकी गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. 22 वर्षीय मृतक का नाम प्रभंजन वर्मा है. जो गोल्हौरा थाना क्षेत्र के राम टिकरा गांव का निवासी था. घटना आज शाम 7 बजे गोल्हौरा थाना क्षेत्र के राम टिकरा गांव के पास की है.

व्यवसायी को गोली मारने के बाद हमलावर बदमाश मोटरसाइकिल की डिक्की का ताला तोड़कर उसमे मौजूद लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए. लूट और हत्या की दिल दहला देने वाली यह घटना उस वक्त हुई जब मृतक प्रभंजन वर्मा अपने भाई आशीष वर्मा के साथ गोल्हौरा चौराहे पर स्थित अपनी ज्वेलरी की दुकान बंद कर मोटरसाइकिल पर बैठकर अपने घर वापस आ रहा था.

4 अज्ञात बदमाश लाखों के जेवरात लेकर हुए फरार
गांव से कुछ दूरी पर ही थे कि वहां पहले से घात लगाकर खड़े चार की संख्या में अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने उनके ऊपर फायर झोंक दिया. घटना के चश्मदीद मृतक प्रभंजन वर्मा के भाई आशीष ने बताया कि बदमाशों द्वारा चलाई गई दो गोली उसके भाई को लगी. जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक उनका भाई मोटरसाइकिल से नीचे गिर गया. इस बीच वहां खड़े बदमाश उनकी तरफ लपके और आशीष वर्मा की उनसे हाथापाई भी हुई. चारों बदमाश उसके ऊपर हावी हो गए और उसके मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर उसमें मौजूद लाखों के जेवरात लेकर आसानी से फरार हो गए.

आशीष ने बताया कि वह मदद के लिए गांव की तरफ दौड़ा और वहां मौजूद कुछ लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए. तत्काल उन्होंने पुलिस को सूचना दी और अपने भाई प्रभंजन वर्मा को लेकर जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया. आशीष ने बताया कि हमलावर बदमाशों का चेहरा पूरी तरह नकाब से ढका हुआ था और वह प्लैटिना मोटरसाइकिल से थे.

मामले में पुलिस अधीक्षक ने क्या बोला? 
घटना की सूचना मिलने पर गोल्हौरा थाना की पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और घायल प्रभंजन वर्मा को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया. इस बीच सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली. मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई है. घटना के अनावरण और बदमाशों को पकड़ने के लिए तत्काल तीन टीमें बना दी गई है, जो जांच पड़ताल और बदमाशों के धरपकड़ में जुट गई हैं.

(सिद्धार्थनगर से चंदन श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- मेरठ: मोबाइल चलाने से मना करने पर हुआ झगड़ा, पति ने पत्नी पर कैंची से किया हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gorakhpur News: पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बनी थी मजार, विरोध के बीच चला प्रशासन का बुलडोजर
गोरखपुर: पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बनी थी मजार, विरोध के बीच चला प्रशासन का बुलडोजर
धामी सरकार का 'रियलिटी चेक' प्लान! हर जिले में उतरेंगे मंत्री, कहा- 'फाइलों से नहीं बल्कि जमीनी...'
धामी सरकार का 'रियलिटी चेक' प्लान! हर जिले में उतरेंगे मंत्री, कहा- 'फाइलों से नहीं बल्कि जमीनी...'
अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, 'उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां...'
अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, 'उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां...'
मेरठ के इन तीन भाईयों ने ईरान को दान कर दी लाखों की जमीन, अब हो सकती है संपत्ति की जांच
मेरठ के इन तीन भाईयों ने ईरान को दान कर दी लाखों की जमीन, अब हो सकती है संपत्ति की जांच

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
ईरान युद्ध: पाकिस्तान की मध्यस्थता पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'इसमें ऐतराज क्यों...'
ईरान युद्ध: पाकिस्तान की मध्यस्थता पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'इसमें ऐतराज क्यों...'
'कहीं बहुत देर ना हो जाए', ईरान की लीडरशिप पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- वो हमसे भीख मांग रहे...
'कहीं बहुत देर ना हो जाए', ईरान की लीडरशिप पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- वो हमसे भीख मांग रहे...
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
न आमिर खान का रिकॉर्ड टूटेगा, न सलमान को पछाड़ पाएगी ‘धुरंधर 2’!
आमिर खान का वो रिकॉर्ड जो ‘धुरंधर 2’ के लिए तोड़ना मुश्किल
ईरान से जंग के बीच NATO देशों पर फिर भड़के डोनाल्ड ट्रंप,कहा- किसी ने अमेरिका की कोई...
ईरान से जंग के बीच NATO देशों पर फिर भड़के डोनाल्ड ट्रंप,कहा- किसी ने अमेरिका की कोई...
पढ़ाई के लिए जाना चाहते हैं अमेरिका, US के वीजा इंटरव्यू में पूछे जाते हैं ये सवाल; ऐसे करें तैयारी
पढ़ाई के लिए जाना चाहते हैं अमेरिका, US के वीजा इंटरव्यू में पूछे जाते हैं ये सवाल; ऐसे करें तैयारी
दिल्ली में घर खरीदने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा...33 लाख में 1BHK दे रहा DDA
दिल्ली में घर खरीदने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा...33 लाख में 1BHK दे रहा DDA
Embed widget