एक्सप्लोरर

Siddharthnagar Cylinder Blast: यूपी के सिद्धार्थनगर में बड़ा हादसा, रेस्टोरेंट में रखे सिलेंडर में धमाका, छह लोग लोग झुलसे

UP News: सिद्धार्थनगर के बांसी थाना क्षेत्र में संचालित एक रेस्टोरेंट मे रखे सिलेडर में आग लगने से धमाका हो गया. इस घटना में छह पुलिसकर्मी झुलस गए हैं. धमाके से अगल-बगल की दिवारों में दरार पड़ गई. 

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के बांसी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक रेस्टोरेंट में सिलेंडर फटने (Siddharthnagar Cylinder Blast) से कोतवाल समेत छह पुलिस कर्मी झुलस गए हैं. घटना आज सुबह 6: बजे की है. सभी घायल पुलिस कर्मियों को मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर में भर्ती कराया गया है. तहसील भवन के सामने स्थित नंदलाल ज्वेलर्स की बिल्डिंग के बेसमेंट में चीफेस्ट कैफे नामक रेस्टोरेंट संचालित होता है. अभी सात दिन पहले ही इस रेस्टोरेंट का उद्घाटन हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, सुबह पांच बजे रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने हमेशा की तरह काम करना शुरू किया था. तभी एक सिलेंडर में आग गई देखते ही देखते आग ने रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया. बांसी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली तो कोतवाल राम कृपाल शुक्ला फायर ब्रिगेड को सूचना देकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए. वह टीम के साथ आग बुझाने में जुटे थे, तभी रेस्टोरेंट में रखे एक अन्य सिलेंडर में भी आग पकड़ ली. जिससे सिलेंडर फट गया और बांसी के कोतवाल रामकृपाल शुक्ला समेत अग्निशमन दल के पांच पुलिस कर्मी भी गंभीर रूप से झुलस गए.

एचडीएफसी बैंक की दीवार में भी आई दरार
कोतवाल को छोड़ अन्य पुलिस कर्मियों की स्थिति गंभीर है. उन्हें मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर में भर्ती कराया गया है. झुलसे पुलिस कर्मियों में फायर सर्विस सिद्धार्थनगर के रविन्द्र कुमार यादव, सत्यवीर यादव, संतोष कुमार चौरसिया एवं तेज बहादुर यादव के साथ बांसी कोतवाली के उप निरीक्षक विजय प्रकाश दीक्षित शामिल हैं. रेस्टोरेंट के ऊपर ही एचडीएफसी बैंक की शाखा है. इसी के बगल में नन्दलाल ज्वेलर्स व एक जिम सेंटर है. गैस सिलेंडर के फटने से सभी की दीवारों में दरारें आ गई है. किसी भी प्रतिष्ठान में कोई सामान का नुकसान नहीं हुआ है.

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया है कि आज सुबह 6:00 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी, सूचना प्राप्त ही फायर सर्विस के लोग और पुलिस के लोग वहां पहुंचे और उन्होंने उसे पर काबू पाने की कोशिश की तभी वहां पर एक सिलेंडर था जो कि ब्लास्ट हुआ जिससे हमारे 6 पुलिसकर्मी घायल हुए है. कानून व्यवस्था की स्थिति समान्य है.

(चंदन कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

ये भी पढे़ं: यूपी उपचुनाव में सपा की हार से कांग्रेस को मिली संजीवनी, अखिलेश यादव पर बढ़ेगा दबाव!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू, CM योगी RSS-BJP की समन्वय बैठक में हुए शामिल
यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू, CM योगी RSS-BJP की समन्वय बैठक में हुए शामिल
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
Ayodhya News: 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी अयोध्या, रामलला का करेंगी दर्शन, तैयारियां शुरू
19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी अयोध्या, रामलला का करेंगी दर्शन, तैयारियां शुरू
UP News: 'आमदनी कम और खर्च ज्यादा...', गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों पर यूपी की गृहिणियों ने क्या कहा?
'आमदनी कम और खर्च ज्यादा...', गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों पर यूपी की गृहिणियों ने क्या कहा?

वीडियोज

US Israel Iran War: इजरायल में बजे हमले वाले सायरन, मची अफरा-तफरी | Breaking | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान की राजधानी में भीषण बमबारी | War Update
Lebanon में युद्ध की आग, दुनिया की नजरें टिकीं | Iran-Israel War | America | Trump
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में बारूदी गंध..भीषण हुई जंग | Khamenei Death | Donald Trump | War
Iran Attack on America: America का तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर भारी एयरस्ट्राइक | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
Pakistan Petrol Price: ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
Friday Box Office: नई फिल्मों पर भारी पड़ी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' की हालत खराब, जानें-फ्राइडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
नई फिल्मों पर भारी पड़ी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' ने तोड़ा दम, जानें-फ्राइडे कलेक्शन
IND vs NZ: फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
UP News: केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह शुक्र, शनि और वरुण
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह
महिलाओं की आंखें मांगती हैं हर उम्र में खास देखभाल, जानें आई केयर टिप्स
महिलाओं की आंखें मांगती हैं हर उम्र में खास देखभाल, जानें आई केयर टिप्स
आपके पास वाले हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड से इलाज होता है या नहीं? ऐसे करें चेक
आपके पास वाले हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड से इलाज होता है या नहीं? ऐसे करें चेक
Embed widget