एक्सप्लोरर

सिद्धार्थनगर: डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से छात्र की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Student Death in Siddharthnagar: बीती रात सिद्धार्थनगर स्थित मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने पहुंचे एक छात्र की मौत हो गई. इसके बाद छात्र के परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया.

Siddharthnagar News Today: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में रविवार (17 नवंबर) की रात पेट दर्द की शिकायत होने पर एक छात्र को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया. यहां पर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के जरिये कथित तौर पर गलत इंजेक्शन लगाने से मौत हो गई. इससे नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया. 

परिजनों ने डॉक्टरों पर पैसे मांगने और इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए परिसर में हंगामा किया. इसकी खबर मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम ललित मिश्रा ने परिजनों को समझाकर मामला तो शांत कर दिया था.

बीफॉर्मा का छात्र था मृतक
हालांकि आज यानी सोमवार (18 नवंबर) की सुबह को फिर से परिजनों ने सड़क जाम कर दिया. परिजन ने लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. मौके पर पहुंचे सदर क्षेत्राधिकारी अरूण कांत और सदर एसडीएम ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए रोड जाम समाप्त करवाया.

मृतक विशाल चौहान (19) सदर थाना क्षेत्र के तहत परसा शाह आलमगांव के रहने वाले थे. विशाल चौहान बीफार्मा की पढ़ाई कर रहे थे. मृतक के भाई मुकेश चौहान ने बताया कि कुछ दिन पहले विशाल का पैर फ्रैक्चर हो गया था, जिसका इलाज चल रहा था. 

मुकेश चौहान के मुताबिक, रविवार को उनके भाई के पेट में दर्द होने पर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे थे. यहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू करने के लिए उनसे पांच हजार रुपये की डिमांड की. इस पर मुकेश चौहान ने इलाज के बाद रुपये देने का वादा किया. 

'गलत इंजेक्शन लगाने से मौत'
परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि विशाल को गलत इंजेक्शन लगाने से उसकी मौत हो गई. मृतक के भाई मुकेश चौहान ने बताया कि डॉक्टर ने उसे अपने कमरे में बुलाया और पैसों की डिमांड की, इन पैसों को पे करने के लिए उन लोगों ने ऑनलाइन ट्रांसफर का ऑप्शन दिया.

मुकेश चौहान ने बताया डॉक्टर के जरिये ऑनलाइन ट्रांसफर का ऑप्शन देने पर स्वास्थ्यकर्मियों ने रोक दिया और कैश में पैसा देने के लिए दबाव डालने लगे. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, "स्वास्थ्यकर्मियों ने धमकी दी कि अगर पैसा कैश में नहीं दोगे, तो विशाल का पोस्टमार्टम करवाओगे या शव यहां से लेकर जाओगे."

एसडीएम ने किया ये दावा
इस घटना से नाराज परिजनों ने जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए शव‌ को इमरजेंसी गेट पर रखकर धरने पर बैठ गए. सदर एसडीएम के दखलंदाजी और कार्रवाई के आश्वासन के बाद बीती रात मामला शांत तो हो गया, लेकिन कोई कार्रवाई ना होता देख परिजनों ने आज रोड जाम कर दिया .

इस मामले में सदर एसडीएम ललित मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने के कारण विशाल की मौत का आरोप लगाया है, लेकिन लापरवाही की बात स्वीकारने में वह भी असहज नजर आए.

(सिद्धार्थनगर से चंदन श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: सांसद चंद्रशेखर आजाद बोले- 'सरकार हमारे रास्ते बंद करेगी तो हम कुर्सी छीन लेंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chandra Grahan 2026: यूपी, बिहार में क्या है चंद्रग्रहण देखने का समय? अब 3 साल बाद मिलेगा ऐसा मौका
आज लगेगा 2029 तक आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण, यूपी बिहार में क्या है इसे देखने का समय?
Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच मुजफ्फरनगर अलर्ट, 24×7 इमरजेंसी कंट्रोल रूम शुरू
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच मुजफ्फरनगर अलर्ट, 24×7 इमरजेंसी कंट्रोल रूम शुरू
Basti News: सिरफिरे आशिक ने नाबालिग छात्रा को घर में घुसकर मारी गोली, मौके पर हुई मौत
बस्ती में सिरफिरे आशिक ने नाबालिग छात्रा को घर में घुसकर मारी गोली, मौके पर हुई मौत
Hathras News: हाथरस में भीषण सड़क हादसा, डबल डेकर स्लीपर बस और वैन की टक्कर में 3 महिलाओं समेत 6 की मौत
यूपी: हाथरस में भीषण सड़क हादसा, डबल डेकर स्लीपर बस और वैन की टक्कर में 3 महिलाओं समेत 6 की मौत

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran Strike: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
बिहार में होली के बाद JDU में बड़े बदलाव की आहट! नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लिए बन गया प्लान?
बिहार में होली के बाद JDU में बड़े बदलाव की आहट! नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लिए बन गया प्लान?
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
T20I में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा नया कीर्तिमान, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
T20I में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा नया कीर्तिमान, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया ये बड़ा तोहफा
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया तोहफा
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
Happy Holi 2026 Wishes in Bhojpuri: इस बार अपनों को भोजपुरी में भेजें दिल छूने वाले होली मैसेज और कोट्स
इस बार अपनों को भोजपुरी में भेजें दिल छूने वाले होली मैसेज और कोट्स, आ जाएगा मजा
UP Jobs 2026: यूपी में फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और आवेदन की तारीख
यूपी में फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और आवेदन की तारीख
Embed widget