एक्सप्लोरर

Sitapur News: सीतापुर में आबकारी इंस्पेक्टर ने गोली मारकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में क्या लिखा?

UP News: आबकारी इंस्पेक्टर आलोक श्रीवास्तव ने अपनी कार के अंदर लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर लिया है.

Sitapur News: यूपी के सीतापुर में आबकारी इंस्पेक्टर के कथित आत्महत्या से हड़कंप मच गया. शहर के कोतवाली क्षेत्र में आबकारी इंस्पेक्टर आलोक श्रीवास्तव ने अपनी कार के अंदर लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद बेटा और एक महिला उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बेटे के मुताबिक आलोक श्रीवास्तव बांदा में तैनात थे, उनकी मां अमृता श्रीवास्तव भी सहायक आबकारी आयुक्त हैं और वह भी बांदा में ही तैनात हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आबकारी विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. 

इस दौरान पुलिस ने कार से रिवॉल्वर बरामद की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस को पूनम नाम की एक महिला ने आलोक श्रीवास्तव का एक सुसाइड नोट भी सौंपा है. पुलिस घर वालों से बातचीत कर आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटे हैं. पुलिस के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आत्महत्या के पीछे की असली वजह साफ होगी.

सुसाइड नोट में अलोक ने लिखी मौत की वजह
वहीं पुलिस को मिले सुसाइड नोट में आलोक श्रीवास्तव ने लिखा है कि, "अयोध्या में तैनाती के दौरान 6 साल पहले मुझे सस्पेंड कर दिया गया था. करीब 5 साल पहले मुझे बहाल कर दिया गया. लेकिन, तब से आज तक मुझे तैनाती नहीं दी गई है. घर पर अकेले बैठे-बैठे परेशान हो चुका हूं. मैं अपने आप को समाप्त कर रहा हूं, इसका कोई जिम्मेदार नहीं है."

मृतक की पत्नी से मिलने आई थी महिला
वहीं पुलिस को ये सुसाइड नोट देने वाली महिला पूनम को लेकर बताया जा रहा है कि वह अयोध्या से आलोक श्रीवास्तव की पत्नी अमृता से मिलने सीतापुर आई थी. जब वह नहीं मिलीं, तो पूनम ने पुलिस को सुसाइड नोट सौंप दिया. पूनम के मुताबिक वह आलोक श्रीवास्तव को 5 साल से जानती है. अयोध्या में आलोक श्रीवास्तव और उनकी पत्नी की 5 साल पोस्टिंग रही है. उनका आलोक के घर आना-जाना था. वह आलोक की पत्नी से मिलने सीतापुर आई थी. जब वह घर पहुंची, तो बच्चों ने बताया कि पापा घर पर नहीं हैं और मम्मी शाम को आएंगी.

मृतक आलोक श्रीवास्तव के बेटे आयांक के मुताबिक, आलोक श्रीवास्तव मंगलवार सुबह 5 बजे घर से निकले थे. जब अयांक ने उन्हें ढूंढा तो घर से थोड़ी दूर पर उनकी गाड़ी दिखी. गाड़ी लॉक थी. इसके बाद उसने मिस्त्री को बुलवाकर गाड़ी को खुलवाया तो आलोक सीट के नीचे पड़े थे. जब उन्होंने आलोक को उठाया तो देखा बहुत तेज खून बह रहा था. इसके बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे वे उन्हें अस्पताल लेकर आए. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

कार में खुद को लॉक कर मारी गोली
बताते चले, आलोक श्रीवास्तव मूलरूप से फर्रुखाबाद के रहने वाले थे. उनके परिवार में पत्नी अमृता श्रीवास्तव, एक बेटा और एक बेटी है. पुलिस के अनुसार, उन्होंने कार को लॉक कर खुद को गोली मारी है. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची. कार में आलोक श्रीवास्तव की खून से लथपथ बॉडी मिली. इसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई.

(पंकज सिंह गौर सीतापुर)

ये भी पढ़ें: Azamgarh: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत मामले पर एक्शन, थानेदार सहित तीन पुलिस वालों पर FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Basti News: घर में घुसकर नाबालिग की हत्या करने वाले का हाफ एनकाउंटर, नदी के रास्ते भागने फिराक में था आरोपी
बस्ती में नाबालिग की हत्या करने वाले का हाफ एनकाउंटर, नदी के रास्ते भागने फिराक में था आरोपी
भक्तों के लिए खुशखबरी, आज से शुरू चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, 19 अप्रैल से होगी यात्रा
भक्तों के लिए खुशखबरी, आज से शुरू चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, 19 अप्रैल से होगी यात्रा
Sultanpur News: डिजिटल अरेस्ट से बाल-बाल बचे BJP MLC शैलेंद्र प्रताप सिंह, ठगों ने ATS अधिकारी बन किया फोन
डिजिटल अरेस्ट से बाल-बाल बचे BJP MLC शैलेंद्र प्रताप सिंह, ठगों ने ATS अधिकारी बन किया फोन
Almora News: भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’ जारी, आतंक से निपटने की रणनीति पर जोर
अल्मोड़ा में भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’ जारी, आतंक से निपटने की रणनीति पर जोर

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
भक्तों के लिए खुशखबरी, आज से शुरू चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, 19 अप्रैल से होगी यात्रा
भक्तों के लिए खुशखबरी, आज से शुरू चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, 19 अप्रैल से होगी यात्रा
Nepal Election Results Live: नेपाल में RSP की लहर, Gen Z के चहेते बालेन शाह केपी ओली से करीब एक हज़ार वोट से आगे
Nepal Election Results Live: नेपाल में RSP की लहर, Gen Z के चहेते बालेन शाह केपी ओली से करीब एक हज़ार वोट से आगे
पहले एंथम पर चुप, फिर मिलिट्री सलाम! US-Israel स्ट्राइक के बीच ईरान फुटबॉल टीम ने क्या किया जिससे स्टेडियम में मचा बवाल
पहले एंथम पर चुप, फिर मिलिट्री सलाम! US-Israel स्ट्राइक के बीच ईरान फुटबॉल टीम ने क्या किया जिससे स्टेडियम में मचा बवाल
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
बुमराह की बॉलिंग देख खुशी से कूदने लगीं साक्षी धोनी, MSD के एक्सप्रेशन देख आपको भी आ जाएगी हंसी
बुमराह की बॉलिंग देख खुशी से कूदने लगीं साक्षी धोनी, MSD के एक्सप्रेशन देख आपको भी आ जाएगी हंसी
NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन नजदीक, जान लें जरूरी नियम तभी दे सकेंगे परीक्षा
NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन नजदीक, जान लें जरूरी नियम तभी दे सकेंगे परीक्षा
Embed widget