एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव के बर्थडे पर आजम खान के इस बयान की चर्चा तेज, कहा- 'गद्दारों को ठोकर मार कर...'

Azam Khan on Akhilesh Yadav Birthday: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर आजम खान ने कहा कि, अखिलेश जी बहुत मुबारकबाद. आप जियो ऐसी खुशहाल और इज्जत की जिंदगी जियो के लोग आज भी और हमेशा याद रखें.

Rampur News: सपा (Samajwadi Party) अध्यक्ष अखिलेश यादव (AKHILESH YADAV) के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी के रामपुर कार्यालय (Rampur Office) पर, आजम खान (Azam Khan) ने कुछ अलग अंदाज में केक काटा. उन्होंने एक हाथ में चाकू लिया तो दूसरे में कलम और फिर चाकू की जगह कलम से ही केक काट दिया. इस दौरान उन्होंने कहा आज का यही संदेश है चाकू से काटा जाता है और कलम से तकदीर बदली जाती है. इस मौके पर सपा मुखिया अखिलेश यादव को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि समाजवाद का चोला ओढ़ कर आने वाले नकली समाजवादी लोगों ने बड़ा नुकसान किया है, जो समाजवादी पार्टी में दाखिल हो रहे हैं राष्ट्रीय नेतृत्व चाहिए ऐसे लोगों को निकाले नहीं ठोकर मार कर हटा दें.

इस मौके पर बिना नाम लिए सीएम आदित्यनाथ योगी पर अपने ही अंदाज आजम खान ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि उन्हें जलील और रुसवा करने वाली बात कहते हो, ऐसे लोग बर्दाश्त नहीं होंगे, मुस्लिम महिलाओं को कब्रों से निकालकर उनके साथ बलात्कार करने जैसे बाते करने वाले लोगों को नहीं बर्दाश्त किया जाएगा. कलम से केक काटने को लेकर सपा राष्ट्रीय महासचिव आजम खान ने चाकू और कलम ओर दिखाते हुए कहा कि चाकू केक काटने के काम आएगा, कलम तकदीर बदलेगी. उन्होंने कहा कि क्या कलम का रास्ता सही है या चाकू का रास्ता सही है? आजम खान ने कहा जिन लोगों ने चोले बदलकर समाजवाद को धोखा दिया, हमारे जैसे नेक दिल लोगों को धोखा दिया और समाज को बर्बाद किया. ऐसे लोगों की माफी नहीं होनी चाहिए जो खुले और छुपा दुश्मन, जो हमारी सफों (लाइन या समूह) में है, हम उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे, उन्हें अपनी सफों से निकालना शुरू करेंगे. उन्होंने कहा कि हम आज एक संकल्प लेते हैं कि हम अपने अंदर की छुपी हुई कालिख को और आप लोगों को सच बोलने की याद दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे.

आजम खान किसे ठोकर मार कर हटा दें?

सपा राष्ट्रीय महासचिव आजम खान ने कहा कि हमें जो लोग धोखा देकर झूठ बोलकर अपने चेहरों पर सफेद स्याही लगाकर समाजवादी पार्टी में दाखिल हो रहे हैं, हम चाहेंगे कि राष्ट्रीय नेतृत्व ऐसे लोगों को निकाले नहीं ठोकर मार कर हटा दें क्योंकि उससे छोटा नहीं बड़ा नुकसान होगा हो सकता है और ऐसा हुआ भी है. उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जो नतीजे आए हैं और फासिस्ट ताकतों ने जिस तरह से समाजवादी विचारधारा को नुकसान पहुंचाया है, हम सबको उससे सबक लेने की जरूरत है. उसके कारणों पर हमें गौर करने की जरूरत है और डरने की जरूरत नहीं है. मुकाबला करने की जरूरत है क्योंकि शायद हमें दूसरा मौका नहीं मिलेगा. यह आखरी मौका होगा अगर घर के भेदी घर में रहे.

समाजवादी एकजुट नहीं हुए तो होगा बड़ा नुक्सान- आजम खान

आजम खान ने अपनी स्पीच के दौरान कहा रमजान शरीफ में जिन्हें आइडियल मानते हैं, वह समाज में बैठकर नाश्ता करते हैं तो ऐसे लोग स्वीकार नहीं होंगे. चाहे वह कितने भी बड़े पदों पर क्यों ना हों, जो लोग देश की दूसरी आबादी को अपमानित करने वाली बात कहते हो, उन्हें जलील और रुसवा करने की बात कहते हो, अपनी सफों में ऐसे लोग बर्दाश्त नहीं होंगे. उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को कब्रों से निकालकर उनके साथ बलात्कार करने जैसे बातों करने वालों को बर्दाश्त नहीं  किया जाएगा, एक अच्छा हिंदू और एक अच्छा सिख और एक अच्छा इसाई, एक मक्कार मुसलमान से कहीं ज्यादा बेहतर है. मैं खासतौर से मक्कारी का लफ्ज इस्तेमाल कर रहा हूं खुद भी सीख लेना चाहता हूं और जो लोग समाजवादी विचारधारा में रहे हैं, जिन्होंने बहुत खोया है, इस जिले ने, शहर ने जो कुछ खोया है वह इतिहास बना है, आज वह लोग जेल में हैं और मुकदमे झेल रहे हैं. यह बर्बादी की एक ऐसी दास्तां है, अगर इसमें समाजवादी एकजुट नहीं हुई तो बड़े नुकसान उठाने पड़ेंगे. 

बुरे दिनों को दूर करें अच्छाई पैदा करें- आजम खान

अपने संबोधन में आजम खान ने कहा कि इसलिए आज का दिन और आज का लिया हुआ संकल्प हम सबके लिए एक मिशन है. इससे सबक लें और बुरे दिनों को दूर करें अच्छाई पैदा करें और लोगों के काम आए. किसी के पैर काट कर अपने कद को ऊंचा नहीं किया जा सकता, अपने कद को ऊंचा करने के लिए और कुछ बनने के लिए बहुत कुछ खोना पड़ता है. आप सभी को और अखिलेश जी को खासतौर से उनके परिवार को उनके चाहने वालों को उनको बहुत-बहुत मुबारकबाद और यह बात तो फर्जी है कि तुम जियो हजारों साल, आप जियो ऐसी खुशहाल और इज्जत की जिंदगी जियो के लोग आज भी याद रखें और जब इस दुनिया में ना रहो तब भी लोग याद रखें.

ये भी पढ़ें: UP Politics: सपा मुखिया अखिलेश यादव बोले- एनडीए को उड़ा देगी PDA, बीजेपी कर रही है नजरअंदाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget