एक्सप्लोरर

UP Politics: 'अंग्रेजों की मुखबिरी और जंगे आजादी का विरोध किया', सपा सांसद एसटी हसन का पीएम मोदी के बयान पर पलटवार

UP News: सपा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने स्तर से नीचे के बयान दे रहे हैं उन्हें ये शोभा नहीं देता है. सपा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहले भी विपक्ष के गठबंधन को भ्रष्ट और चोर बता दिया था

SP MP ST Hasan on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विपक्षी गठबंधन INDIA को ईस्ट इंडिया कंपनी और आतंकी संगठनों से जोड़ने वाले बयान पर समाजवादी पार्टी के मुरादाबाद से सांसद डॉ एसटी हसन ने प्रधानमंत्री पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जिस पार्टी से आते हैं, उसकी मदर पार्टियों ने अंग्रेजों की मुखबिरी की थी और जंगे आजादी का विरोध किया था. सपा सांसद ने कहा कि एक भी आदमी उनका जंगे आजादी में शहीद नहीं हुआ था, आज फिर प्रधानमंत्री की ज़ुबान पर ईस्ट इंडिया कंपनी आ गई.

सपा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने स्तर से नीचे के बयान दे रहे हैं उन्हें ये शोभा नहीं देता है. सपा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहले भी विपक्ष के गठबंधन को भ्रष्ट और चोर बता दिया था और अब उन्होंने इसे ईस्ट इंडिया कंपनी और आतंकी संगठनों से जोड़ दिया है. जब प्रधानमंत्री इस तरह की बात करते हैं तो बुरा लगता है वह देश के प्रधानमंत्री हैं उन्हें इस तरह के घटिया बयान नहीं देने चाहिए. वह जिनके बारे में इस तरह के आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं उस गठबंधन में बड़े-बड़े नेता हैं और देश का अधिकतर मतदाता उनके साथ हैं. विदेशों में भी उनकी अच्छी छवि है प्रधानमंत्री को इस तरह के बयान नहीं देना चाहिए. प्रधानमंत्री इस तरह के बयान देकर देशवासियों का अपमान कर रहे हैं. प्रधानमंत्री जब इस तरह का बयान देते हैं तो दिल को तकलीफ होती है.

ज्ञानवापी मस्जिद पर भी दी प्रतिक्रिया
 
ज्ञानवापी मस्जिद के मामले में सपा सांसद ने कहा कि कार्यवाही कोर्ट में चल रही है. इसलिए हम उस पर कुछ नहीं कह सकते, लेकिन आज देश संविधान से चल रहा है. आजादी से पहले यहां अंग्रेज हुकूमत करते थे उससे पहले मुगल आए और उससे पहले और बहुत से आक्रमणकारी इस देश में आए. 2000 साल पहले सेंट्रल एशिया से आए आक्रांता आये थे, जिन्होंने हमारे देशवासियों को शूद्र बना दिया. संविधान से हम 300 साल पहले के मामलों को तय नहीं कर सकते हैं इसलिए जो स्टेटस मस्जिद का है उसे हम बदल नहीं सकते हैं.

बादशाह की जबान ही संविधान होता था 

सपा सांसद ने जब संविधान नहीं था पहले बादशाहों की हुकूमत थी तो सारी जमीन बादशाह की होती थी उसकी जबान ही संविधान होता था. इसलिए हम अगर इतिहास में जाएंगे तो इस देश पर बहुत सारे लोग आए लेकिन हमें आज के दौर में आजादी के बाद से जो संविधान मिला है. उसके हिसाब से चलना है संविधान के बनने से पहले के मामलों को हम इस संविधान से तय नहीं कर सकते. यह उस समय की मस्जिद है साढ़े तीन सौ साल पुरानी जब बादशाहों की हुकूमत होती थी इसलिए कहां-कहां क्या-क्या हुआ हम उसे नहीं बदल सकते.

UP Politics: आप सांसद संजय सिंह से मिलने पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव, कहा- 'लड़ते रहिये हम आपके साथ हैं'

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मथुरा में आज होगा कारसेवा का ऐलान, चित्रगुप्त पीठ पर महायज्ञ का आयोजन
मथुरा में आज होगा कारसेवा का ऐलान, चित्रगुप्त पीठ पर महायज्ञ का आयोजन
अग्नि-5 मिसाइल की थीम वाली कांवड़ ने खींचा ध्यान, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
अग्नि-5 मिसाइल की थीम वाली कांवड़ ने खींचा ध्यान, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
अतीक के बेटे आबान के जनाजे की नमाज किसने पढ़ाई? कब्रिस्तान में उमड़ी भीड़
अतीक के बेटे आबान के जनाजे की नमाज किसने पढ़ाई? कब्रिस्तान में उमड़ी भीड़
कांवड़ियों पर फूलों की बारिश, CM योगी के स्वागत से झूम उठे शिवभक्त
कांवड़ियों पर फूलों की बारिश, CM योगी के स्वागत से झूम उठे शिवभक्त

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget