एक्सप्लोरर

Doctors Strike: गोंडा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की हड़ताल से मुश्किल में मरीज, BJP कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग

Gonda Medical College Doctors Strike: गोंडा मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने आए मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा. डॉक्टर, स्टाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग के लिए धरने पर बैठ गए.

UP News: गोंडा में बीजेपी कार्यकर्ताओं और सीएमएस के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज डॉक्टर और स्टाफ ने मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी और ओपीडी को बंद कर धरना प्रदर्शन किया. धरना पर बैठे मेडिकल कॉलेज के स्टाफ ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि रक्तदान शिविर के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सीएमएस को निशाना बनाया. उनके साथ अभद्र व्यवहार और गाली गलौज भी की गई. स्टाफ के प्रदर्शन की वजह से मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने आए मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बीजेपी युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया था.

बीजेपी कार्यकर्ताओं और सीएमएस के बीच विवाद

युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने सीएमएस डॉ वीके गुप्ता को पत्र लिखकर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर की व्यवस्था करने की बात कही थी. बीजेपी के सैंकड़ों कार्यकर्ता रक्तदान करने जिला अस्पताल पहुंचे. रक्तदान शिविर में अव्यवस्थाएं देख कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क उठा. उन्होंने फोन कर सीएमएस को जानकारी दी और मौके पर आने के लिए कहा. मौके पर पहुंचे सीएमएस का बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ विवाद हो गया.

कार्रवाई की मांग के लिए मेडिकल कॉलेज में हड़ताल

बीजेपी कार्यकर्ताओं और सीएमएस के बीच झड़प भी हुई. सीसीटीवी में कैद झड़प का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. रक्तदान शिविर कार्यक्रम में पहुंचे बीजेपी जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप उर्फ बम बम ने सीएमएस डॉ बीके गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि रक्तदान के लिए गोंडा जिला अस्पताल को पत्र भेजा गया था. पत्र में लिखा था कि 20 सितंबर को बीजेपी कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे. कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर रक्तदान शिविर में अव्यवस्था मिली.

अव्यवस्था की जानकारी सीएमएस को फोन पर दी गई. बीजेपी जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मौके पर पहुंचे सीएमएस ने दो कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी भी दी. धरने पर बैठे अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जय गोविंद ने बताया कि कल जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर बीजेपी की तरफ से लगाया गया था. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर की व्यवस्था सीएमएस की तरफ से नहीं किए जाने का आरोप लगाया. सीएमएस ने बजट की कमी का हवाला दिया. बजट की बात सुनने के बाद बीजेपी कार्यकर्ता आग बबूला हो गए.

उन्होंने सीएमएस के साथ अभद्रता की और हाथापाई पर उतर आए. उन्होंने सीएमएस का बचाव करते हुए कहा कि पहल बीजेपी कार्यकर्ताओं की तरफ से की गई. बीजेपी कार्यकर्ता सीएमएस से बहस कर रहे थे. सीएमएस ने विनम्र तरीके से बताया कि बजट के हिसाब से व्यवस्था होगी. प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने मांग की कि सीएमएस को इंसाफ दिलाने के लिए धरने पर बैठे हैं. डॉक्टर  जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे. उन्होंने मरीजों को हुई तकलीफ पर खेद प्रकट किया. डॉक्टर जय गोविंद ने कहा आंदोलन मान सम्मान के लिए है. अभद्रता करनेवाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग है. मांगे पूरी नहीं होने तक डॉक्टर और स्टाफ की हड़ताल चलेगी. 

UP News: अमेठी के संजय गांधी अस्पताल को लेकर अजय राय ने लिखा CM योगी को पत्र, रजिस्ट्रेशन रद्द नहीं करने का किया आग्रह

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पुलिस SI परीक्षा में 'पंडित' सवाल पर घमासान, ब्रजेश पाठक बोले- यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं
यूपी पुलिस SI परीक्षा में 'पंडित' सवाल पर घमासान, ब्रजेश पाठक बोले- यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं
वाराणसी में गहराया LPG का संकट, गैस की कमी की वजह से अन्नपूर्णा मंदिर में नहीं बना प्रसाद
वाराणसी में गहराया LPG का संकट, गैस की कमी की वजह से अन्नपूर्णा मंदिर में नहीं बना प्रसाद
शंकराचार्य विवाद पर घिरी यूपी सरकार ने विपक्ष को दिया एक और मौका! UP SI परीक्षा के सवाल पर विवाद
शंकराचार्य विवाद पर घिरी यूपी सरकार ने विपक्ष को दिया एक और मौका! UP SI परीक्षा के सवाल पर विवाद
बदायूं HPCL प्लांट डबल मर्डर केस की SIT करेगी जांच, CM योगी ने दिए निर्देश, जानें और क्या कहा?
बदायूं HPCL प्लांट डबल मर्डर केस की SIT करेगी जांच, CM योगी ने दिए निर्देश, जानें और क्या कहा?

वीडियोज

Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis
ABP Report: China में लंबी लाइनें, पेट्रोल-गैस की बढ़ती कीमतें | PM Modi | Iran America War
Chitra Tripathi: 'सिलेंडर संकट' ON इसके पीछे कौन? | LPG Gas Cylinder Crisis | War
Israel-Iran War-ईरान में सत्ता परिवर्तन? पूर्व शासक के वंशज ने कहा—'मैं बागडोर संभालने को तैयार हूं'

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget