एक्सप्लोरर

Sunday Lockdown in UP: यूपी में कल लॉकडाउन, घर से बाहर निकलने से पहले जान लें गाइडलाइंस

यूपी में बेकाबू हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए हर रविवार को कंपलीट लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया गया है. इस दौरान चिकित्सा व स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक सेवाएं और आवश्‍यक वस्‍तुओं की आपूर्ति जारी रहेगी.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण बेकाबू है. महामारी के कारण स्थिति भयानक है. संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए यूपी में हर रविवार को कंपलीट लॉकडाउन लगाया गया है. इस दौरान इस दौरान आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार और दफ्तर बंद रहेंगे. केवल स्वच्छता संबंधी और आपातकालीन सेवाएं ही संचालित होंगी. साप्ताहिक बंदी के दौरान चिकित्सा व स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक सेवाएं एवं आवश्‍यक वस्‍तुओं की आपूर्ति जारी रहेगी. इसके अलावा पंचायत चुनाव के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी का कार्य संचालित होता रहेगा.

मास्क ना पहनने पर 10 हजार तक जुर्माना
यूपी सरकार ने बताया कि मास्क नहीं पहनने पर पहली बार एक हजार का जुर्माना लिया जाएगा. सीएम ने निर्देश दिया कि दोबारा बिना मास्क पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लिया जा सकता है.

क्या रहेगा बंद?
सीएम योगी ने सैनिटाइजेशन, स्वच्छता एवं फॉगिंग का विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिये हैं. उन्होंने कहा कि इस अभियान के सुचारु संचालन के लिए 15 मई, 2021 तक हर रविवार शहरी और ग्रामीण इलाकों में बाजार, हाट, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, कार्यालय बंद रहेंगे. साथ ही मॉल, जिम, स्पा और ऑडिटोरियम भी बंद रहेंगे.

क्या रहेगा खुला?
साप्ताहिक बंदी के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक सेवाएं एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति यथावत जारी रहेगी. त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी का कार्य निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार संचालित होता रहेगा. किराना की दुकाने भी खुली रहेंगी. रेस्टोरेंट खुले रहेंगे, लेकिन केवल होम डिलीवरी की अनुमति होगी.

शुक्रवार को 27,426 नए मामले
यूपी में शुक्रवार को 27,426 नए मामले सामने आए. इसके अलावा 103 लोगों की मौत भी हो गई. कुल सक्रिय केस डेढ़ लाख के पार यानी 1,50,676 हो चुके हैं. अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बीते एक दिन में कुल 223307 सैंपल की जांच की गई. प्रदेश में अब तक कुल 37814182 नमूनों की जांच की जा चुकी है.

ये भी पढ़ें:

कोरोना के बढ़ते संक्रमण और लोगों के आवागमन पर है रेलवे की नजर, जानें- किस तरह की है तैयारी

UP: हवा में सक्रिय हुआ संक्रमण, मंत्री सुरेश खन्ना बोले- दिख रहा है कोरोना का विकराल रूप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'टोक्यो जाने वाले ट्रेन पकड़कर क्योटो भी हो आते...', अखिलेश यादव का CM योगी के जापान दौरे पर तंज
'टोक्यो जाने वाले ट्रेन पकड़कर क्योटो भी हो आते...', अखिलेश यादव का CM योगी के जापान दौरे पर तंज
Prayagraj News: कुर्सी पर शव, माथे में मारी गोली, सिर के दो टुकड़े...प्रयागराज में IIT छात्र की संदिग्ध मौत
कुर्सी पर शव, माथे में मारी गोली, सिर के दो टुकड़े...प्रयागराज में IIT छात्र की संदिग्ध मौत
Santkabirnagar News: संतकबीर नगर में दो जगह हो रही थी अवैध अफीम की खेती, पुलिस ने 78.4 किलो पौधे किए जब्त
संतकबीर नगर में दो जगह हो रही थी अवैध अफीम की खेती, पुलिस ने 78.4 किलो पौधे किए जब्त
आगरा: गैंगस्टर पवन उर्फ कल्लू पुलिस एनकाउंटर में मारा गया, 18 से अधिक केस और 50 हजार का था इनाम
आगरा: गैंगस्टर पवन उर्फ कल्लू पुलिस एनकाउंटर में मारा गया, 18 से अधिक केस और 50 हजार का था इनाम

वीडियोज

Devendra Fadnavis Full Interview: डिबेट के बीच किस मुद्दे पर भड़के फडणवीस? । Ideas Of India Summit
Delhi पुलिस पर भड़के JNU छात्र, कैंपस के बाहर भारी सुरक्षा तैनात! | Breaking | Santishree Pandit
Mahendra Singh Dhoni को Jharkhand हाउसिंग बोर्ड ने क्यों भेजा नोटिस? | Breaking | ABP News
JNU में छात्रों का फिर हंगामा, VC और दिल्ली पुलिस का फूंका पुतला | Breaking | Delhi | ABP News
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
Prayagraj News: कुर्सी पर शव, माथे में मारी गोली, सिर के दो टुकड़े...प्रयागराज में IIT छात्र की संदिग्ध मौत
कुर्सी पर शव, माथे में मारी गोली, सिर के दो टुकड़े...प्रयागराज में IIT छात्र की संदिग्ध मौत
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
Embed widget