एक्सप्लोरर

Badrinath News: बदरीनाथ धाम पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, बाबा बद्रीविशाल के किए दर्शन

Rajinikanth Badrinath Visit: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों उत्तराखंड की सैर पर हैं. इस दौरान वह बद्रीनाथ पहुंचे, जहां उन्होंने देर शाम भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किए.

Uttarakhand News: दक्षिण भारत के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी फिल्म ‘जेलर’ के रिलीज होने के बाद उत्तराखंड के ऋषिकेश में अपने गुरु के दयानंद आश्रम पहुंचे थे. जहां उन्होंने साधूु-संतों से मुलाकात की, इसके बाद शनिवार को भारी बारिश और ठंड के बावजूद बद्रीनाथ पहुंचे, जहां उन्होंने देर शाम भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किए. श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया और उन्‍हें प्रसाद और तुलसी की माला भेंट की गई.

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ हरीश गौड़ ने बताया कि जाने-माने फिल्म अभिनेता रजनीकांत ऋषिकेश के दयानंद आश्रम से शनिवार की शाम बदरीनाथ धाम पहुंचे. उन्होंने भगवान बद्रीविशाल की सायंकालीन पूजा-स्वर्ण आरती में भी हिस्सा लिया. दर्शन के बाद फिल्म अभिनेता इस धाम के रावल ईश्‍वर प्रसाद नंबूदरी से भी मिले.

बद्रीनाथ धाम में ही करेंगे आराम

फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने कहा कि बद्रीनाथ धाम के दर्शन से वह अभिभूत हैं. वह भगवान से जन कल्याण और देश के सुख समृद्धि की कामना करते हैं. इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, सहायक अभियंता गिरीश देवली, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित थाना प्रभारी केसी भट्ट, नोडल अधिकारी विवेक थपलियाल, प्रबंधक अजय सती विकास सनवाल आदि मौजूद रहे. रजनीकांत बद्रीनाथ धाम में ही रात्रि-विश्राम करेंगे.

जेलर रिलीज के बाद उत्तराखंड पहुंचे रजनीकांत

सुपरस्टार रजनीकांत हर साल उत्तराखंड जरूर आते हैं. 10 अगस्त को उनकी फिल्म 'जेलर' रिलीज हुई है. जिसके बाद वह उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचे, जहां हजारों की संख्या में उनके फैंस उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़े. रजनीकांत ने ऋषिकेश के स्वामी दयानंद आश्रम में भी कुछ समय बिताया. बता दें कि सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' ने दमदार ओपनिंग की है, रजनीकांत के फैन्स को फिल्म काफी पसंद आ रही है. सिनेमाघरों में सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म देखने के लिए जमकर फैन्स की भीड़ पहुंच रही है.

यह भी पढ़ेंः 
Uttarakhand News: रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर लैंडस्लाइड की चपेट में आई कार, 5 की मौत, केदारनाथ यात्रा बाधित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: शादी में आए युवकों ने मंदिर से उड़ाईं मूर्तियां, पुलिस ने 72 घंटे के भीतर दबोचा
महोबा: शादी में आए युवकों ने मंदिर से उड़ाईं मूर्तियां, पुलिस ने 72 घंटे के भीतर दबोचा
Uttarakhand News: रुड़की से रेल सफर हुआ मुश्किल, 24 अप्रैल से पहले कंफर्म टिकट के लिए मारामारी
रुड़की से रेल सफर हुआ मुश्किल, 24 अप्रैल से पहले कंफर्म टिकट के लिए मारामारी
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का भारत में प्रदर्शन सही या गलत? बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का भारत में प्रदर्शन सही या गलत? बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
Moradabad News: कुएं में मिली युवती की लाश का खुलासा, शादी के दबाव में जीजा ने साथियों संग की थी हत्या
कुएं में मिली युवती की लाश का खुलासा, शादी के दबाव में जीजा ने साथियों संग की थी हत्या

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget