एक्सप्लोरर

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर UP BJP की पहली प्रतिक्रिया, बुलडोजर एक्शन पर किया ये दावा

UP News: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार बुलडोजर कार्यवाही पर फैसला सुनाते हुए इसे असंवैधानिक बताया है. अदालत ने इसे कानून का उल्लंघन बताया है. अदालत के फैसले बीजेपी प्रवक्ता मनीष शुक्ला की प्रतिक्रिया आई है.

Supreme Court On Bulldozer Action: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार की सुनवाई में बुलडोजर एक्शन पर बड़ा फैसला सुनाया है. अदालत ने इसे कानून का उल्लंघन करार दिया है. अदालत ने कहा कि, किसी भी मामले में आरोपी या दोषी ठहराए जाने पर भी घर तोड़ना सही नहीं है. अदालत के इस फैसले पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है.

बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता मनीष शुक्ला की प्रतिक्रिया आई है. मनीष शुक्ला ने अपने बयान में कहा है कि,  सर्वोच्च न्यायालय ने बुलडोजर कार्यवाही पर अपना जो फैसला दिया है उसमें वर्गीकरण साफ किया है. कोई भी आरोपी हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार का आरोपी है या सिद्ध है. तब भी इसके विनाह पर उसके मकान, दुकान पर कार्रवाई नहीं हो सकती है. 

'सीएम योगी ने कानून सम्मत की बुलडोजर कार्रवाई'
अगर सरकारी, निजी जमीनों पर कब्जा किया गया है, नजूल ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा है, पानी के निकासी मार्ग पर कब्जा है, रेल या सड़क मार्ग पर कब्जा है तो एजेंसी अपना काम कर सकती है. आगे कहा कि, योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल में अतिक्रमण के खिलाफ जो भी कार्रवाई हुई हैं. वह कानून सम्मत है, विधिक प्रक्रिया के पालन के उपरांत की गई थी.

अदालत ने कहा कि लोगों के घर सिर्फ इसलिए ध्वस्त कर दिए जाएं कि वे आरोपी या दोषी हैं, तो यह पूरी तरह असंवैधानिक होगा. अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा कि महिलाएं और बच्चे रातभर सकड़ों पर रहें, यह अच्छी बात नहीं है. कोर्ट ने कहा कि बिना कारण बताओ नोटिस जारी किए बगैर तोड़फोड़ नहीं की जाए और नोटिस जारी किए जाने के 15 दिनों के भीतर भी कोई तोड़फोड़ नहीं की जाए. साथ ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई जाए.

ये भी पढे़ं: बुलडोजर एक्शन: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सांसद चंद्रशेखर आजाद बोले- 'सरकार को जोरदार तमाचा है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget