एक्सप्लोरर

Terrorist in Lucknow: बीजेपी की टॉप लीडरशिप आतंकियों के निशाने पर थी-सूत्र

राजधानी लखनऊ में एटीएस ने आतंकी छिपे होने की खबर के बाद काकोरी थाना क्षेत्र में स्थित एक मकान को घेरा है. यहां सर्च ऑपरेशन जारी है.

Terrorist in Lucknow: लखनऊ में आतंकी के छिपे होने की खबर है. काकोरी थाना क्षेत्र में एटीएस ने एक मकान को घेर रखा है. इस बीच एटीएस ने दो संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया गया है. कहा जा रहा है कि, इन दोनों का संबंध अल कायदा से है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे. साथ ही, एटीएस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है. इसके अलावा स्थानीय पुलिस भी ऑपरेशन में शामिल है. आसपास के घरों को खाली कराया गया. बम स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है. इस बीच लखनऊ में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.

मकान के भीतर भारी विस्फोटक होने की जानकारी मिली है. ऑपरेशन के लिये एनएसजी कमांडो को भी बुलाया गया है. इस बीच जानकारी मिली है कि, इन दोनों संदिग्धों के हैंडलर अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर पर हैं. उमर-अल-बंदी इन्हें निर्देश दे रहा था. सूत्रों से जानकारी मिली है कि, कई बीजेपी नेता इन आतंकियों के निशाने पर थे. 

दो आतंकी हिरासत में लिये गये

वहीं, हिरासत में लिये गये दोनों संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ की जा रही है. ये दोनों ही अलकायदा के बताये जा रहे हैं. इस बीच मकान के भीतर से किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है. वहीं, केंद्रीय एजेंसी के इनपुट के बाद ये ऑपरेशन चलाया जा रहा है.


Terrorist in Lucknow: बीजेपी की टॉप लीडरशिप आतंकियों के निशाने पर थी-सूत्र

जानकारी के अनुसार, ठाकुरगंज इलाके में ये मकान है. ये बेहद ही घनी आबादी वाला इलाका है. एटीएस बेहद सावधानी बरत रही है कि, किसी भी आम जनता को कोई नुकसान ना पहुंचे. इस ऑपरेशन के लिये एंबुलेंस भी मौके पर बुला ली गई है. अबतक जानकारी मिली है कि, ये मकान शाहिद नाम के शख्स का है, जो मलिहाबाद के रहने वाला है, यहां वो परिवार के साथ रहता है.

मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं. एडीजी प्रशांत कुमार भी मौके पर हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पल पल की जानकारी ले रहे हैं.

वहीं, यूपी के पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने एबीपी गंगा से कहा कि, दोनों आतंकियों के तार कश्मीर से जुड़े हैं. उन्होंने बताया कि, कई जगह पर कार्रवाई चल रही है.

बीजेपी की टॉप लीडरशिप आतंकियों के निशान पर

एबीपी गंगा को मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बीजेपी नेता निशाने पर थे. इनमें प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी निशाने पर थे.

तीन साल पहले संदिग्ध आतंकी सैफुल्लाह को मारा गया था

आपको बता दें कि, ये संवेदनशील इलाका है. तकरीबन तीन साल पहले इसी इलाके में सैफुल्लाह का एनकाउंटर हुआ था. 8 मार्च 2017 को करीब 12 घंटे ये मुठभेड़ चल थी. इस ऑपरेशन में संदिग्ध आतंकी सैफुल्लाह को मारा गिराया गया था. 

इस मामले में यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ghaziabad News: ऑफिस में घुसकर हमलावरों ने युवक पर चाकू से किया हमला, गर्दन और पेट पर किए कई वार
गाजियाबाद: ऑफिस में घुसकर हमलावरों ने युवक पर चाकू से किया हमला, गर्दन और पेट पर किए कई वार
बुलंदशहर: हर्ष फायरिंग में मासूम के सिर में लगी गोली, हालत नाजुक; आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
बुलंदशहर: हर्ष फायरिंग में मासूम के सिर में लगी गोली, हालत नाजुक; आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
UP News: 'पेट नहीं भर रहा तो याद आया PDA', CM योगी के मंत्री ने सपा पर कसा तंज
'पेट नहीं भर रहा तो याद आया PDA', CM योगी के मंत्री ने सपा पर कसा तंज
POCSO केस: शंकराचार्य को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, समर्थकों ने मनाई होली | 10 बड़ी बातें
POCSO केस: शंकराचार्य को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, समर्थकों ने मनाई होली | 10 बड़ी बातें

वीडियोज

Devendra Fadnavis Full Interview: किस बात पर बीच डिबेट गुस्साए फडणवीस ? । Ideas Of India Summit
UP News: Amity School की बड़ी लापरवाही, बस में कैद रहा मासूम, 7 घंटे बाद रोता मिला... | Noida
Crime News: बैंड, बाजा और 'हाहाकार' ! | Sansani
Ishan Khattar Full Interview: बदलते समाज की आईना बन पाया बॉलीवुड ? । Ideas Of India Summit
Pranav Adani Full Interview: धारावी बनेगा महाराष्ट्र की धरा का वीर ? । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Who is Koel Mallick: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
Ayodhya News: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, बोले- 'CM योगी संत आदमी, उनका आशीर्वाद रहा तो...'
अयोध्या: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, 'CM योगी संत, वो कभी गलत नहीं करेंगे'
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
Jobs 2026: सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
Embed widget