एक्सप्लोरर

देहरादून में ट्रैफिक जाम बना बड़ी चुनौती, वाहनों की संख्या और टूरिस्ट सीजन से हालात बिगड़ने की आशंका

चारधाम यात्रा और टूरिस्ट सीजन की शुरुआत ने पुलिस और प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है. इस मुद्दे को लेकर एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि ट्रैफिक को लेकर पुलिस महकमे के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं

राजधानी देहरादून में ट्रैफिक जाम की समस्या दिन पर दिन विकराल रूप लेती जा रही है. कभी शांत और सुव्यवस्थित मानी जाने वाली यह शहर अब लगातार ट्रैफिक के कारण जूझ रहा है. शहर की सड़कों पर दिनभर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं. खासकर दफ्तरों और स्कूल-कॉलेजों के समय सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आते हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

देहरादून में ट्रैफिक जाम का प्रमुख कारण तेजी से बढ़ती वाहन संख्या है. शहर में निजी वाहनों की भरमार हो गई है, वहीं सार्वजनिक परिवहन की सीमित सुविधा भी स्थिति को और बिगाड़ रही है. इसके अलावा, अव्यवस्थित पार्किंग, अतिक्रमण और सड़क किनारे लगे वाहन जाम की समस्या को और गहरा कर रहे हैं.

इसी बीच, चारधाम यात्रा और टूरिस्ट सीजन की शुरुआत ने पुलिस और प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है. इस मुद्दे को लेकर देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस महकमे के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं. उन्होंने बताया, “देहरादून एजुकेशन हब है और यहां लाखों की संख्या में छात्र पढ़ाई के लिए आते हैं. इसके अलावा, टूरिस्ट सीजन और चारधाम यात्रा की वजह से शहर में वाहनों का दबाव बढ़ता है. हमने ट्रैफिक लाइट की संख्या बढ़ाई है और तकनीक का इस्तेमाल कर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जा रही है.”

एसएसपी अजय सिंह ने यह भी बताया कि शहर में ऑटोमैटिक चालान व्यवस्था शुरू की गई है. इसके तहत ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहनों की पहचान कर उन पर ई-चालान जारी किया जा रहा है. साथ ही, ट्रैफिक की गंभीर समस्या को लेकर जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्ताव भी रखा गया है, ताकि आगामी समय में एक प्रभावी समाधान निकल सके.

जिलाधिकारी (डीएम) देहरादून सविन बंसल ने भी ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लेकर कई महत्वपूर्ण कदम उठाने की बात कही है. उन्होंने बताया कि शहर में कई ऐसे जंक्शन थे जहां ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था नहीं थी. “हमने ऐसे 11 जंक्शनों की पहचान कर वहां ट्रैफिक लाइट इंस्टॉल कर दी हैं. इसके अलावा, ट्रैफिक लाइट को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से इनेबल करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है.”

डीएम बंसल ने कहा कि शहर की ट्रैफिक समस्या को दूर करने के लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल सिस्टम विकसित किया जा रहा है, जिससे एक केंद्रीकृत व्यवस्था के तहत ट्रैफिक का संचालन और निगरानी की जा सके. साथ ही, ऑटोमैटिक पार्किंग सिस्टम विकसित करने की दिशा में भी काम जारी है, ताकि सड़क किनारे की अव्यवस्थित पार्किंग पर रोक लगाई जा सके.

प्रशासन और पुलिस विभाग के इन प्रयासों के बावजूद ट्रैफिक जाम से जूझ रहे शहरवासी अब जल्द समाधान की उम्मीद कर रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि देहरादून में ट्रैफिक समस्या को सुलझाने के लिए दीर्घकालिक योजना, स्मार्ट तकनीक का उपयोग और जनभागीदारी आवश्यक है.

देहरादून की ट्रैफिक समस्या अब केवल एक ट्रैफिक पुलिस या प्रशासन की चुनौती नहीं रही, बल्कि यह शहर के समग्र विकास से जुड़ा विषय बन गया है. यदि समय रहते इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह समस्या न केवल लोगों की दिनचर्या को प्रभावित करेगी, बल्कि शहर के पर्यटन और शैक्षणिक महत्व को भी नुकसान पहुंचा सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Greater Noida News: थार ड्राइवर ने डीजल भरवाकर नहीं दिए पैसे, 10 किमी तक घसीटी बाइक, आरोपी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा: थार ड्राइवर ने डीजल भरवाकर नहीं दिए पैसे, 10 किमी तक घसीटी बाइक, आरोपी गिरफ्तार
Santkabir Nagar News: संतकबीर नगर में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी समारोह से लौट रही कार पलटी, 3 युवकों की मौके पर मौत
संतकबीर नगर में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी समारोह से लौट रही कार पलटी, 3 युवकों की मौके पर मौत
सुनेत्रा पवार को 25 हजार करोड़ स्कैम मामले में मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने स्वीकार की क्लोजर रिपोर्ट
सुनेत्रा पवार को 25 हजार करोड़ स्कैम मामले में मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने स्वीकार की क्लोजर रिपोर्ट
अलीगढ़: क्रिकेटर रिंकू सिंह ने दी पिता को अंतिम विदाई, पूर्व कोच बोले- पिता के त्याग और संघर्ष...
अलीगढ़: क्रिकेटर रिंकू सिंह ने दी पिता को अंतिम विदाई, पूर्व कोच बोले- पिता के त्याग और संघर्ष...

वीडियोज

Mahendra Singh Dhoni को Jharkhand हाउसिंग बोर्ड ने क्यों भेजा नोटिस? | Breaking | ABP News
JNU में छात्रों का फिर हंगामा, VC और दिल्ली पुलिस का फूंका पुतला | Breaking | Delhi | ABP News
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab | Breaking
Noida Breaking: 50 हजार का इनामी बदमाश Pawan उर्फ कल्लू हुआ ढेर | UP | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टैरिफ जीरो, पूरी तरह खुल जाएंगे यूरोप के बाजार... भारत-EU के बीच मोस्ट फेवर्ड नेशन समझौते से कितना फायदा?
टैरिफ जीरो, पूरी तरह खुल जाएंगे यूरोप के बाजार... भारत-EU के बीच मोस्ट फेवर्ड नेशन समझौते से कितना फायदा?
PUSU Election Live: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, आज शाम में ही आएगा रिजल्ट
PUSU Election Live: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, आज शाम में ही आएगा रिजल्ट
Border 2 BO Day 36: ‘बॉर्डर 2' का जारी है कमाल, छठे फ्राइडे भी कर डाली शानदार कमाई, जानें- 36 दिनों का टोटल कलेक्शन
‘बॉर्डर 2' का जारी है कमाल, छठे फ्राइडे भी कर डाली शानदार कमाई, जानें- 36 दिनों का टोटल कलेक्शन
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
जब नहीं होता कोई काम तो मर्दों में क्यों होते हैं निपल्स, नेचर ने इसे क्यों नहीं हटाया?
जब नहीं होता कोई काम तो मर्दों में क्यों होते हैं निपल्स, नेचर ने इसे क्यों नहीं हटाया?
सीएम श्री स्कूल में एडमिशन ले रहे हैं? इन 5 बातों का रखें खास ध्यान
सीएम श्री स्कूल में एडमिशन ले रहे हैं? इन 5 बातों का रखें खास ध्यान
Embed widget