एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed Case: अतीक अहमद की सजा पर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप, जानें- क्या कहा?

Umesh Pal Case: उमेश पाल के अपहरण मामले में माफिया अतीक अहमद को मंगलवार को सजा सुनाए जाने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष की तरफ से प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है.

Atiq Ahmed News: माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) को उमेश पाल अपहरण केस (Umesh Pal Kidnapping Case) में आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि वह कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं. साथ ही वह बीजेपी पर तंज मारने से भी नहीं चूके.

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा, ''आपको यह जांचना चाहिए कि जेल में रहकर के उनसे पर्चा भरवाने के लिए चुनाव में कौन-कौन से अधिकारी और बीजेपी के नेता मिले रहे थे. कोर्ट के फैसले का सम्मान है.'' बता दें कि अतीक अहमद मामले में सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे के आमने सामने आ गया है. एक दिन पहले ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा था कि अतीक अहमद के मामले में अखिलेश यादव पुलिस को धमका रहे हैं. केशव प्रसाद ने कहा था, 'सपा बहादुर अखिलेश यादव की बयानबाज़ी का कोई औचित्य नहीं है. उन्हें अतीक और अशरफ़ का बचाव या उनकी मदद करनी है तो कोर्ट में करें. बार-बार पुलिस को धमकी न दें.'

अतीक अहमद मामले में सपा, बीजेपी पर पहले से ही है हमलावर
अखिलेश यादव, उमेश पाल हत्याकांड मामले में प्रयागराज में हुए दो एनकाउंटर को लेकर भी सरकार को घेरते आए हैं, वहीं अतीक अहमद के नाबालिग बेटों को बाल गृह में रखे जाने के मामले को भी सपा उठा चुकी है. सपा नेता राम गोपाल यादव ने यह आशंका जाहिर की थी कि अतीक के बेटों का एनकाउंटर कराया जा सकता है. अतीक अहमद और उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी बनाए गए हैं. अतीक अहमद जहां पहले से ही जेल में बंद है जबकि शाइस्ता फरार चल रही है.

ये भी पढ़ें-

Firozabad News: रिश्तों का कत्ल! फिरोजाबाद में बेटे के साथ मिलकर पति ने की पत्नी की हत्या, फिर शव को जलाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
'पेशाब किया और नग्न कर वीडियो बनाया', BJP विधायक अंकुर राज तिवारी पार मारपीट का आरोप, FIR दर्ज
'पेशाब किया और नग्न कर वीडियो बनाया', BJP विधायक अंकुर राज तिवारी पार मारपीट का आरोप, FIR दर्ज
ओशिवारा फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने KRK को किया गिरफ्तार, एक्टर ने कबूला जुर्म
मुंबई पुलिस ने केआरके को किया गिरफ्तार, एक्टर ने कबूला जुर्म
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड

वीडियोज

J&K Weather Update: Jammu-Kashmir में भारी बर्फबारी, जम्मू-श्रीनगर हाइवे बंद | Snowfall
Weather Update: बर्फीली हवाओं से कांपा Delhi-NCR, मौसम विभाग ने दे दी चेतावनी! | Winter | Snowfall
Sansani: Gorakhpur की बैड गर्ल का मायाजाल! | Crime News
UP Mock Drill: यूपी के 75 जिलों में हवाई हमलों से बचने के लिए मॉक ड्रिल.. | Mock Drill | Hindi News
Janhit: संतों का अखिल भारतीय 'ओपिनियन' पोल! | Yogi Vs Shankaracharya | Magh Mela | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
'पेशाब किया और नग्न कर वीडियो बनाया', BJP विधायक अंकुर राज तिवारी पार मारपीट का आरोप, FIR दर्ज
'पेशाब किया और नग्न कर वीडियो बनाया', BJP विधायक अंकुर राज तिवारी पार मारपीट का आरोप, FIR दर्ज
ओशिवारा फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने KRK को किया गिरफ्तार, एक्टर ने कबूला जुर्म
मुंबई पुलिस ने केआरके को किया गिरफ्तार, एक्टर ने कबूला जुर्म
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
प्लेटफॉर्म पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन का इंजन क्यों चलता रहता है, क्या इससे ईंधन बर्बाद नहीं होता या कुछ और है वजह?
प्लेटफॉर्म पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन का इंजन क्यों चलता रहता है, क्या इससे ईंधन बर्बाद नहीं होता या कुछ और है वजह?
Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर घर और ऑफिस सजाने के लिए ये हैं 6 खूबसूरत तिरंगा रंगोली डिजाइन
77वें गणतंत्र दिवस पर घर और ऑफिस सजाने के लिए ये हैं 6 खूबसूरत तिरंगा रंगोली डिजाइन
Embed widget