एक्सप्लोरर

BJP सांसद सुब्रत पाठक बोले- विकास दुबे नहीं बचा तो ये भी नहीं बचेंगे, अतीक अहमद की गाड़ी पलट जाए तो...

Umesh Pal Murder Update: बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने माफिया अतीक अहमद को लेकर विकास दुबे जैसे अंजाम का जिक्र किया है. उन्होंने कहा कि इसमें हैरानी नहीं होगी अगर अतीक की गाड़ी भी पलट जाए.

Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के तार जेल में बंद माफिया अतीक अहमद से जुड़ते नजर आ रहे हैं. जिसके बाद पुलिस ने उससे जुड़े लोगों पर कार्रवाई तेज कर दी है. इस मामले में जहां आज हत्याकांड के आरोपी जफर अहमद के घर पर बुलडोजर चल रहा है तो वहीं इससे पहले एक आरोपी को पुलिस पहले ही एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है. इस बीच अतीक अहमद को लेकर बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने अतीक को लेकर बिकरू कांड के विकास दुबे की याद दिलाई है.

कन्नौज से बीजेपी के लोकसभा सांसद सुब्रत पाठक ने उमेश पाल हत्याकांड को यूपी की सरकार पर सीधा हमला बताया और विकास दुबे का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं होगी कि अतीक अहमद की गाड़ी भी कहीं पलट न जाए. बीजेपी सांसद ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि, "उत्तर प्रदेश पुलिस की सुरक्षा में उमेश पाल समेत पुलिस सुरक्षाकर्मी की हत्या सीधे उत्तर प्रदेश की सरकार पर हमला है. याद रखो जब विकास दुबे नहीं बचा तो, इन दुर्दांतों का क्या होगा, ये बताने की आवश्यकता नहीं है और अब यदि गाड़ी अतीक की भी पलट जाय तो मुझे कोई आश्चर्य नहीं होगा."

दरअसल बीते शुक्रवार को बसपा विधायक राजूपाल हत्याकांड के प्रमुख गवाह उमेश पाल की उनके घर के सामने ही हत्या कर दी गई थी. उमेश पाल उस वक्त कोर्ट से अपने घर लौट रहे थे. बदमाशों ने इसकी पूरी प्लानिंग की थी, कहा जा रहा है कुछ आरोपी उनका कोर्ट से ही पीछा कर रहे थे. उमेश पाल जैसे ही अपने घर के सामने कार से उतरे तभी उन पर गोलियां बरसा दी गईं, जिसमें उमेश पाल और उनके सरकारी गनर की मौत हो गई जबकि एक गनर गंभीर रूप से घायल हो गया. उनकी मां और पत्नी ने अतीक अहमद पर हत्या कराने का आरोप लगाया है.

अतीक अहमद अभी गुजरात का साबरमती जेल में बंद हैं. उस पर 100 से ज्यादा केस दर्ज हैं. इनमें हत्या, डकैती, अवैध वसूली, अपहरण, जानलेवा हमला, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट जैसे गंभीर अपराधिक मुकदमे भी शामिल हैं. योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद से अतीक और उसके गैंग की 1168 करोड़ की संपत्तियों पर कार्रवाई की जा चुकी है.

उमेशपाल हत्याकांड में राजनीति भी जोरों पर हो रही है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे लेकर कानून व्यवस्था और योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर सवाल उठाए तो वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने सदन में बयान देते हुए कहा था कि वो ऐसे माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सपा ने ही ऐसे माफियाओं को पाला-पोसा है. 

ये भी पढ़ें- Umesh Pal Murder: 'मिट्टी में मिलाने' का काम शुरू, अतीक अहमद के करीबी जफर अहमद के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, मुख्यमंत्री ने की स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना
सीएम योगी ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, मुख्यमंत्री ने की स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना
'सोलर दीदियों' को मिलेगा 14156 प्रतिमाह वेतन, सीएम योगी ने किए ये बड़े ऐलान
'सोलर दीदियों' को मिलेगा 14156 प्रतिमाह वेतन, सीएम योगी ने किए ये बड़े ऐलान
Firozabad News: शिकोहाबाद में प्रेमी जोड़े ने बंद कमरे में लगाई आग, युवती की मौत, युवक की हालत नाजुक
शिकोहाबाद में प्रेमी जोड़े ने बंद कमरे में लगाई आग, युवती की मौत, युवक की हालत नाजुक
Greater Noida News: युवक ने मां पर चाकू से हमला किया, फिर खुद ने 5वीं मंजिल से कूदकर दी जान
ग्रेटर नोएडा: युवक ने मां पर चाकू से हमला किया, फिर खुद ने 5वीं मंजिल से कूदकर दी जान

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget