एक्सप्लोरर

Umesh Pal Murder Case: असद अहमद के ड्राइवर अरबाज और शूटर उस्मान के एनकाउंटर की होगी जांच, जानें- पूरा मामला

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल शूटआउट केस में माफिया अतीक के बेटे असद के ड्राइवर अरबाज और शूटर उस्मान के एनकाउंटर की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन किया गया है.

Prayagraj News: उमेश पाल शूटआउट केस में सरकार की ओर से लगातार एक्शन जारी है. इस मामले में यूपी एसटीएफ के एनकाउंटर में माफिया अतीक अहमद का बेटा असद अहमद ढेर हुआ था. अब असद के ड्राइवर अरबाज और  शूटर विजय चौधरी उर्फ उस्मान के एनकाउंटर की जांच के लिए न्यायिक आयोग की 2 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है. ये टीम सोमवार को प्रयागराज जाएगी और घटनास्थल पर पहुंचकर पूरी घटना का मुआयना करेगी. इस दो सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग टीम में हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज राजीव लोचन मेहरोत्रा और रिटायर डीजी विजय कुमार गुप्ता शामिल हैं.

आपको बता दें कि 27 फरवरी को क्राइम ब्रांच और धूमनगंज पुलिस ने नेहरू पार्क में हुई मुठभेड़ में अरबाज को ढेर कर दिया था. अरबाज ने ही उमेश पाल शूटआउट केस में क्रेटा कार चलाई थी. वहीं 6 मार्च को को कौंधियारा थाना क्षेत्र में शूटर विजय चौधरी उर्फ उस्मान एनकाउंटर में मारा गया था, उस्मान ने ही उमेश पाल पर पहली गोली चलाई थी. अब इस मामले में न्यायिक आयोग जांच करेगी.

बाकी मामलों की भी होगी जांच

यही आयोग असद और गुलाम के एनकाउंटर की भी जांच कर रहा है. आपको बता दें कि झांसी में 13 अप्रैल को असद और मोहम्मद गुलाम का एनकाउंटर होने की खबर सामने आई थी. इसके अलावा 15 अप्रैल को माफिया अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड की भी 5 सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग पड़ताल कर रही है. अतीक अशरफ मर्डर केस की जांच कर रहे न्यायिक आयोग के चेयरमैन इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस डीबी भोंसले हैं.

उमेश पाल हत्याकांड केस में अभी भी अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार चल रही है, जिसके ऊपर 5 लाख रुपये का इनाम भी सरकार का ओर से लगाया गया है. बाकी आरोपियों के पकड़े जाने के बाद अब यूपी पुलिस शाइस्ता परवीन और गुड्डु मुस्लिम की तलाश में लगी हुई है.

ये भी पढ़ें: UP Politics: अपराधियों पर सीएम योगी का बड़ा जुबानी हमला, कहा- 'माफियाओं की गर्मी निकालकर मौसम ठंडा कर दिया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में युवती ने की खुदकुशी, प्रेम प्रसंग में पंखे से लटककर दी जान! पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या में युवती ने की खुदकुशी, प्रेम प्रसंग में पंखे से लटककर दी जान! पुलिस जांच में जुटी
'मुझे और बटुकों को मरवा देगा अविमुक्तेश्वरानंद', केस दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का चौंकाने वाला बयान
'मुझे और बटुकों को मरवा देगा अविमुक्तेश्वरानंद', आशुतोष ब्रह्मचारी का चौंकाने वाला बयान
अयोध्या में 3 मार्च को दर्शन बंद, चंद्र ग्रहण के चलते राम मंदिर समेत सभी मंदिरों पर रहेगा ताला
अयोध्या में 3 मार्च को दर्शन बंद, चंद्र ग्रहण के चलते राम मंदिर समेत सभी मंदिरों पर रहेगा ताला
अब अस्पताल नहीं कर सकेंगे मनमानी, मरीज का फीडबैक अनिवार्य, गोल्डन कार्ड योजना में बड़ा बदलाव
अब अस्पताल नहीं कर सकेंगे मनमानी, मरीज का फीडबैक अनिवार्य, गोल्डन कार्ड योजना में बड़ा बदलाव

वीडियोज

A.S. Dulat And Asad Durrani : कैसे सुलझेगी भारत-पाक की लड़ाई ? । Ideas Of India Summit
Siddhant Chaturvedi : बलियाब्वॉय सिद्धांत का शानदार इंटरव्यू । Ideas Of India Summit
Iran- Israel War: ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप... | israeliranwar2026 | iranstrikesback | trumpwaralert
Praveen Kumar,Avani Lekhara Interview : किस्मत की लकीर मोड़ बने चैंपियन! । Ideas Of India Summit
Jawed Ashraf : ईरान-अमेरिका युद्ध का भारत पर क्या होगा असर ? । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
Embed widget