एक्सप्लोरर

Umesh Pal Shootout में अतीक के बेटे उमर और अली के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, साजिश में शामिल होने का आरोप

Umesh Pal Shootout Case: पुलिस की चार्जशीट में कहा गया है कि उमेश पाल और दो पुलिस कांस्टेबल की सनसनीखेज हत्या की साजिश में अतीक अहमद के दोनों बड़े बेटे उमर और अली पूरी तरह शामिल थे.

Umesh Pal Shootout Case: प्रयागराज में पिछले साल हुए उमेश पाल और दो पुलिस कांस्टेबल के चर्चित शूटआउट केस में माफिया अतीक अहमद के परिवार पर एक बार फिर शिकंजा कसा है. पुलिस ने इस मामले में माफिया अतीक के बेटे उमर और अली अहमद के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है.  

अतीक का बड़ा बेटा मोहम्मद उमर लखनऊ जेल में बंद है, जबकि दूसरे नंबर का बेटा अली प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में बंद है. पुलिस की चार्जशीट में कहा गया है कि उमेश पाल और दो पुलिस कांस्टेबल की सनसनीखेज हत्या की साजिश में अतीक अहमद के दोनों बड़े बेटे उमर और अली पूरी तरह शामिल थे. उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं. इस शूटआउट के बाद ही अतीक और उसका भाई अशरफ पुलिस कस्टडी में मौत के घाट उतारे गए थे. अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और अशरफ की पत्नी जैनब भी इस मामले में आरोपी हैं और उन पर पुलिस ने ईनाम घोषित कर रखा है.

पुलिस ने दाखिल की चौथी चार्जशीट
उमेश पाल शूटआउट केस में प्रयागराज पुलिस की तरफ से दाखिल ये चौथी चार्जशीट है. माफिया अतीक के शूटरों ने 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में वारदात को अंजाम दिया था. इस शूटआउट में उमेश पाल और उसके दो सरकारी गनर पर बम गोलियां बरसा कर हत्या की गई थी. मामले की जांच कर रही पुलिस की टीम ने लखनऊ और नैनी जेल जाकर उमर और अली का बयान दर्ज किया था. अली ने अपने बयान में हत्याकांड की साजिश से जुड़े अहम राज भी खोले हैं. 

अतीक अहमद के दूसरे नंबर के बेटे अली ने अपने बयान में कबूल किया है कि उसे हत्याकांड से पहले ही पूरी साजिश की जानकारी थी. उसने यह भी कहा कि मैंने भाई असद को हत्याकांड में शामिल होने के लिए मना कर रहा था. लेकिन, अब्बा अतीक अहमद नहीं माने थे. अतीक अहमद के कहने पर ही उसका तीसरे नंबर का बेटा असद इस वारदात में सीधे तौर पर शामिल हुआ था. उमर ने भी कबूल किया कि वह इस हत्याकांड की साजिश में शामिल था. पूरा शूटआउट उसकी जानकारी में था.

उमेश पाल हत्याकांड में इससे पहले भी तीन चार्जशीट दाखिल हुई थी. सबसे पहली चार्जशीट मई 2023 में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्र सदाकत खान के खिलाफ दाखिल की गई थी. इसके बाद पहली सप्लिमेंट्री चार्जशीट 17 जून 2023 को खान सौलत हनीफ, इकलाक अहमद समेत आठ आरोपियों के खिलाफ दाखिल की गई थी. अक्टूबर 2023 में अतीक के परिवार के वकील विजय मिश्रा के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई थी.

बेटे उमर और अली की हिस्ट्रीशीट भी खोली
पुलिस ने अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद बेटे उमर और अली की हिस्ट्रीशीट भी खोली थी. प्रयागराज के खुल्दाबाद थाने में हिस्ट्रीशीट खोली गई थी. उमर की हिस्ट्रीशीट को 57-बी नंबर दिया गया है, जबकि दूसरे नंबर के बेटे अली अहमद उर्फ अली अतीक का हिस्ट्रीशीट का नंबर 48-बी है. माफिया अतीक की हिस्ट्रीशीट का नंबर 39 और अशरफ की 93-बी था. अतीक इंटर स्टेट गैंग IS-227 का सरगना था. खुल्दाबाद थाने में ही अतीक-अशरफ की हिस्ट्रीशीट खुली गई थी. इसी थाने ने उमर और अली को भी नंबरी बनाया.

माफिया अतीक पर रिकॉर्ड 105 से अधिक मुकदमे दर्ज थे, जबकि उमर पर 3 और अली पर 11 मुकदमे दर्ज हैं. मामले की जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि माफिया अतीक अहमद दूसरे नंबर के बेटे अली अहमद को ही अपना उत्तराधिकारी बनाना चाहता था. बेटे अली को उत्तराधिकारी बनाने की बात अतीक अक्सर अपने करीबियों से कहता था. अतीक के एक बेटे असद की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो चुकी है. असद अहमद उमेश पाल शूटआउट में शामिल था,  जबकि बचे 4 बेटों में अली को ही सबसे शातिर कहा जाता है. सबसे ज्यादा मुकदमे भी उसी पर दर्ज हैं. 

उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस ने माफिया अतीक और उसके सिंडिकेट को खत्म करने का अभियान चलाया. प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस ने अब तक अतीक, अशरफ उसके परिवार वाले और IS-227 गैंग मेंबरों की करीब 1800 करोड़ की नामी-बेनामी संपत्तियों का पता लगाकर कुर्की की कार्रवाई की. गैंग से जुड़े 200 से अधिक बदमाश जेल भेजे गए हैं. यूपी के कई शहरों के अलावा दिल्ली, नोएडा की संपत्ति कुर्क की गई है. टीमों ने दूसरे शहरों, राज्यों में अतीक से जुड़ी संपत्तियों, बड़े कारोबारियों के बिजनेस में लगाए गए करोड़ों रुपए का पता लगाना शुरू किया है. अतीक और उसके करीबियों के खिलाफ अभी भी पुलिस का एक्शन जारी है. 

अनुप्रिया पटेल को क्यों आई पिछड़ों की याद? सामने आई आरक्षण पर लिखी चिट्ठी की असल वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खामेनेई की हत्या पर बाबा रामदेव का बड़ा बयान, 'इजरायल और अमेरिका को युद्ध का...'
खामेनेई की हत्या पर बाबा रामदेव का बड़ा बयान, 'विचारों को कैसे खत्म कर देंगे?'
Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फिर अटकी लिफ्ट, डर के मारे जोर जोर से रोने लगे बच्चे, मदद में हुई देरी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फिर अटकी लिफ्ट, डर के मारे जोर जोर से रोने लगे बच्चे, मदद में हुई देरी
Varanasi News: अस्सी घाट की गंगा आरती में शामिल होने के लिए मांगे जा रहे पैसे? श्रद्धालुओं ने बताई हकीकत
अस्सी घाट की गंगा आरती में शामिल होने के लिए मांगे जा रहे पैसे? श्रद्धालुओं ने बताई हकीकत
कोटद्वार: दुकान का नाम 'बाबा' वाले विवाद का जख्म अभी भरा नहीं, वकील अहमद की जिंदगी अब कैसी?
कोटद्वार: दुकान का नाम 'बाबा' वाले विवाद का जख्म अभी भरा नहीं, वकील अहमद की जिंदगी अब कैसी?

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज में ईरान की टोल वसूली बर्दाश्त नहीं', मिडिल ईस्ट जंग पर मार्को रुबियो की दो टूक, बताया कब खत्म होगा युद्ध
'होर्मुज में ईरान की टोल वसूली बर्दाश्त नहीं', मिडिल ईस्ट जंग पर मार्को रुबियो की दो टूक, बताया कब खत्म होगा युद्ध
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
इस एक्टर ने पहलवान बनकर बॉक्स ऑफिस हिला दिया, 'धुरंधर' भी नहीं छू पाई ये रिकॉर्ड
इस एक्टर ने पहलवान बनकर बॉक्स ऑफिस हिला दिया, 'धुरंधर' भी नहीं छू पाई ये रिकॉर्ड
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग से लेकर एंट्री-एग्जिट तक जानें सारी डिटेल 
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें सारी डिटेल
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
Isometric Exercise: क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
Toyota Land Cruiser FJ क्या भारत में Fortuner जितनी हिट होगी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Toyota Land Cruiser FJ क्या भारत में Fortuner जितनी हिट होगी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Embed widget