एक्सप्लोरर

Uniform Civil Code: उत्तराखंड में BJP का चुनावी वादा पूरा, विधानसभा में पेश हुआ UCC, पूरे राज्य में पुलिस अलर्ट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लोग यूसीसी की प्रतीक्षा कर रहे हैं. हमारी यह प्रतीक्षा समाप्त हो रही है. पूरा देश उत्तराखंड की तरफ देख रहा है.

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का विधेयक मंगलवार को उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में रखा गया. सोमवार को शुरू हुए इस सत्र के दूसरे दिन यह विधेयक पेश किया गया. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच समान नागिरक संहिता विधेयक 2024 सदन के पटल पर पेश किया. इसके बाद सदन स्थगित कर दिया गया. अब 2 बजे के बाद सदन की कार्यवाही शुरू होगी.

उधर, कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार सवालों से बचना चाहती है. सरकार यूसीसी पर कुछ छिपा रही है. सरकार सवालों का सामना नहीं कर सकती है इसलिए सरकार जल्दीबाजी कर रही है. 

सत्र को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की है और पूरे प्रदेश में पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है. सत्र की शुरूआत से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यूसीसी सभी वर्गों के लिए अच्छा होगा और इसके लिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है.

सीएम धामी ने अन्य राजनीतिक दलों के सदस्यों से सदन में सकारात्मक तरीके से विधेयक पर चर्चा करने का अनुरोध भी किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास’ और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्न को साकार करने में मददगार होगा. धामी ने कहा कि उनकी पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान जनता के सामने यूसीसी लाने का संकल्प लिया था.ट

Uttarakhand UCC: उत्तराखंड में यूसीसी लागू होने के बाद क्या बदलेगा और क्या नहीं? यहां जानें सब कुछ

हमारी प्रतीक्षा खत्म हो रही- सीएम
उन्होंने कहा, ‘‘न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लोग यूसीसी की प्रतीक्षा कर रहे हैं. हमारी यह प्रतीक्षा समाप्त हो रही है.’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पूरा देश उत्तराखंड की तरफ देख रहा है. उत्तराखंड के लिए यह एक युगांतकारी समय है. पूरे देश की नजर हमारी तरफ है कि किस प्रकार से विधेयक आता है और किस प्रकार की चर्चा होती है.’’

विपक्ष सहित अन्य कई संगठन ucc के विरोध में नजर आ रहे हैं. जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन पुरी तरह अलर्ट है. किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था में चूक ना छूटे इसके लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई है. प्रदर्शन करने वालों पर नजर रखी जा रही है. सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी प्रकार की सावधानियां बरती जा रही हैं. माहौल खराब करने वाले लोगों पर पहले ही पुलिस ने नोटिस चश्मा कर दिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिश्वत के आरोप में निलंबित IAS अभिषेक प्रकाश बहाल, 14 मार्च के बाद प्रभावी होगा आदेश
रिश्वत के आरोप में निलंबित IAS अभिषेक प्रकाश बहाल, 14 मार्च के बाद प्रभावी होगा आदेश
जैश-ए-मौहम्मद को करते थे Follow...आतंकवादी बनने की चाहत, गाजियाबाद पुलिस ने 6 युवक किए गिरफ्तार
जैश-ए-मौहम्मद को करते थे Follow...आतंकवादी बनने की चाहत, गाजियाबाद पुलिस ने 6 युवक किए गिरफ्तार
LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
यूपी में पुरानी गलतियों से लिया सबक! नए फॉर्मूले पर चलेगी योगी सरकार, 'सीक्रेट' गाइडलाइंस जारी
यूपी में पुरानी गलतियों से लिया सबक! नए फॉर्मूले पर चलेगी योगी सरकार, 'सीक्रेट' गाइडलाइंस जारी

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
Sambhal News: 'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
ट्रंप की बांहों में एपस्टीन... अमेरिका में लगा US प्रेसीडेंट का 'टाइटैनिक पोज' वाला स्टैच्यू, वीडियो वायरल
ट्रंप की बांहों में एपस्टीन... अमेरिका में लगा US प्रेसीडेंट का 'टाइटैनिक पोज' वाला स्टैच्यू, वीडियो वायरल
25 दिन बाद भी बुक न हो सिलेंडर तो कहां करें शिकायत, नोट कर लें सभी एजेंसियों ये नंबर
25 दिन बाद भी बुक न हो सिलेंडर तो कहां करें शिकायत, नोट कर लें सभी एजेंसियों ये नंबर
Embed widget