एक्सप्लोरर

Unnao News: उन्नाव में नाबालिग रेप पीड़िता की 2 साल की बहन की डूबने से मौत, घर पर हमेशा तैनात रहती है पुलिस

Unnao News: उन्नाव में दो साल की मासूम घर के पास खेल रही थी, तभी अचानक पास बने एक गड्ढे में गिर गई, जिसमें बारिश का पानी भरा हुआ था.

Unnao News: उत्तर प्रदेश के मौरावां थाना क्षेत्र के एक गांव में दो साल की मासूम बच्ची खेलते समय घर के पास स्थित पानी के गड्ढे में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई. ये 13 साल की मासूम रेप पीड़िता की छोटी बहन है, जिसके घर में आरोपितों ने आग लगा दी थी, तब इस घर पर चौबीस घंटे पुलिस फोर्स तैनात रहती है.

खबर के मुताबिक ये बच्ची घर पास खेल रही थी, तभी अचानक वो घर के पास स्थिति एक गड्ढे में गिर गई. इसमें बारिश का पानी भरा हुआ था. आनन फानन में परिजनों ने बच्ची को बाहर निकला और तत्काल सीएचसी ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. 

पानी के गड्ढे में गिरने से मौत
एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने बताया कि पानी भरे गड्ढे में गिर कर डूबने से मौत हुई है. पिछली घटना के बाद से पीड़िता के घर पर फोर्स तैनात रहती है. बच्ची की तेरह साल की बहन के रेप की वारदात को अंजाम दिया गया था, यही नहीं आरोपी ने उसके घर में आग लगा दी थी, जिसमें चार माह के बच्चे और एक बहन भी झुलस गई थी. घटना के बाद से उनके घर पर चौबीस घंटे फोर्स की तैनाती रहती है. 

गुरुवार को भी आरक्षी मनोज व महिला कांस्टेबल मोनिका उनके घर के पास ड्यूटी पर मौजूद थे. तभी घर के पास मासूम बहन खेलते हुए अचानक गड्ढे गिर गई और डूब गई. जानकारी होने पर आनन फानन परिजनों ने उसे गड्ढे से बाहर निकाल कर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इंस्पेक्टर भुवन सिंह मौर्य ने बताया कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की गई है. 

सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच
आपको बता के नाबालिग से रेप मामले में सभी आरोपी जेल में बंद हैं. वहीं घर में आग लगाने वाली घटना में घायल बच्चा और बहन का भी लंबे समय तक इलाज चला था, जिसके बाद उनकी हालत ठीक है. पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. 

Kedarnath Yatra 2024: केदारनाथ धाम पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी, पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget