एक्सप्लोरर

Unnao News: उन्नाव में पैसे मांगने को लेकर दो समुदायों में झगड़ा, एक शख्स की मौत

Unnao Crime News: यूपी के उन्नाव जिले के गोताखोर मोहल्ले में दो समुदायों में हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जिसके बाद बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया.

Unnao News: उन्नाव में दो समुदायों में हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि एक पक्ष के व्यक्ति ने पैसे की मांग की थी जिस पर विवाद हुआ और एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी काले खां और उसके अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. 

उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में दो समुदायों में मारपीट हुई थी. घटना में घायल शख्स का इलाज चल रहा है. इस घटना को लेकर एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने बताया कि आज थाना गंगाघाट के चंपापूर्वा मोहल्ला में दो समुदाय के बीच मारपीट की घटना घटित हुई. जिसमें एक परिवार के पक्ष द्वारा सूचना दी गई कि दूसरे पक्ष के काले नाम के व्यक्ति द्वारा उनके परिवार के व्यक्तियों से पैसे की मांग की गई थी. सूचना पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. 

गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज किया जा रहा है. विनोद कश्यप नाम के व्यक्ति की मृत्यु हो गई. कई जगह धार्मिक कारणों से मारपीट की घटना बताई जा रही है. प्रथम सूचना रिपोर्ट में वादिनी की तरफ से ऐसे किसी भी प्रकार के तथ्य की बात नहीं कही गई है. पुलिस ने काले खां और उसके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. घटना से आक्रोशित मृतक के पारिवारिक जनों ने गंगा पुल पर जाम लगा दिया. जहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया. 

परिजनों ने लगाए ये आरोप

वहीं, मृतक व्यक्ति के भाई ने आरोप लगाया कि हम लोग एक धार्मिक कार्यक्रम कराने के लिए चंदा एकत्र कर रहे थे. इस दौरान दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखने वाला एक व्यक्ति काले खां और उसके समर्थक बौखला गए और मारपीट करने लगे. जिसमें मेरे भाई की मौत हो गई. पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में कहीं भी धार्मिक नारा लगाने और चंदा लेने के विरोध में घटना होने का जिक्र नहीं किया गया है. 

मृतक की पत्नी प्रीति कश्यप ने बताया कि मेरे देवर को काले खां और उसके समर्थक जबरदस्ती उठा ले गए थे, जब मेरे पति विनोद कश्यप भी मौके पर पहुंचे तो दोनों को ईट, पत्थर से बुरी तरह से मारा पीटा गया. घटना की जानकारी पर जो भी घायलों को बचाने जा रहे थे तो हम सभी पर ईंट पत्थरों से हमला किया गया. 

ये भी पढ़ें- 

Ram Mandir Inauguration: शंकराचार्य के बयान पर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने दी प्रतिक्रिया, बोले- कुछ गलत लग रहा है तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही में शख्स को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश, प्रधानपति और बेटे पर आरोप, हिरासत में 2 लोग
भदोही में शख्स को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश, प्रधानपति और बेटे पर आरोप, हिरासत में 2 लोग
उत्तर प्रदेश: PVVNL ने पेश की प्रगति रिपोर्ट, रवीश गुप्ता बोले- गर्मियों में नहीं होगा पावर कट
उत्तर प्रदेश: PVVNL ने पेश की प्रगति रिपोर्ट, रवीश गुप्ता बोले- गर्मियों में नहीं होगा पावर कट
यूपी: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर अनोखा जश्न, चाट दुकानदार ने दिनभर खिलाई फ्री चाट
यूपी: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर अनोखा जश्न, चाट दुकानदार ने दिनभर खिलाई फ्री चाट
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा का तीसरे दिन दिखा भारी जोश, बुलडोजर से बरसाए गए फूल
शंकराचार्य की गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा का तीसरे दिन दिखा भारी जोश, बुलडोजर से बरसाए गए फूल

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget