एक्सप्लोरर

Unnao News: मनमाने ढंग से चलाए जा रहे होटल पर जिला प्रशासन का शिकंजा, छापे के बाद किया गया सील

UP News: रेस्टोरेंट सांवरिया में एसडीएम सदर ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा. इस दौरान अनिमितता मिलने पर रेस्टोरेंट सील कर दिया गया. बताया जा रहा है कि किसी ने शिकायत की थी.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव (Unnao) में मनमाने ढंग और अनियमितता के साथ चलाये जा रहे होटल पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कसा है. उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-कानपुर हाईवे के सांवरिया होटल में पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने छापा मारा. वहीं अनिमितता पर होटल पर कार्रवाई करते हुए सील किया गया है. एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह ने बताया, सत्यापन में पाया गया कि भवन में व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन के लिए किसी भी प्रकार का कोई प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं था. 

एसडीएम ने और क्या बताया
एसडीएम ने आगे बताया कि, नक्शे से संबंधित कोई भी अभिलेख यहां प्राप्त नहीं हुए हैं. इसके अलावा अग्निशमन संबंधित व्यवस्थाएं नहीं पाई गईं. जनहित और जन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जन सुरक्षा के मानकों को पूरा करने तक इस भवन को तत्काल प्रभाव से सील किया जाता है. भवन स्वामी को इस बारे में निर्देशित किया गया है कि आवश्यक व्यवस्थाओं की पूर्ति कर ले जिसके बाद भवन की सील खोल दी जाएगी.

Mohammed Zubair Case: मोहम्मद जुबैर को नहीं मिली राहत, हाथरस कोर्ट में पेशी के बाद 14 दिन बढ़ी हिरासत

किसी ने की थी शिकायत
बता दें की उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एआरटीओ के सामने संचालित एक रेस्टोरेंट सांवरिया में एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह ने पुलिस की संयुक्त टीम के साथ छापा मारा. इस दौरान अनिमितता मिलने पर रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया. बताया जा रहा है कि सांवरिया रेस्टोरेंट-होटल में किसी ने अनिमितता की शिकायत की थी, जिसपर एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह ने सीओ सिटी आशुतोष और खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम के साथ देर रात छापा मारा. इस दौरान इमारत का नक्शा न मिलने और खाद्य सामग्री में अनिमितता मिलने पर उसे सील कर दिया गया है. 

डीएम को मिली थी सूचना-एसडीएम
वहीं पूरे मामले पर एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि, जिलाधिकारी को सूचना मिली थी की लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सांवरिया होटल एंड रेस्टोरेंट संचालित है. इसमें अवैध रूप से गतिविधियों का संचालन हो रहा है और यहां मानक विहीन निर्माण कार्य हुआ है. इसके संबंध में डीएम द्वारा संयुक्त रूप से टीम बनाकर जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें क्षेत्राधिकारी नगर, अग्निशमन अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी शामिल थे.

Muzaffarnagar News: मिड डे मील के खाने में निकली छिपकली, 30 बच्चे बीमार, परिजनों ने किया हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'निश्चिंत होकर घर जाइए, समस्या मेरी है', जनता दर्शन में पीड़ितों के पास पहुंचे CM योगी, लेंगे एक्शन
'निश्चिंत होकर घर जाइए, समस्या मेरी है', जनता दर्शन में पीड़ितों के पास पहुंचे CM योगी, लेंगे एक्शन
उत्तराखंड: धामी सरकार ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ रुपये का बजट, विपक्ष ने किया जोरदार प्रदर्शन
उत्तराखंड: धामी सरकार ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ रुपये का बजट, विपक्ष ने किया जोरदार प्रदर्शन
आगरा में केमिस्ट्री टीचर बना रहा था MDMA ड्रग्स, तेलंगाना पुलिस की कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार
आगरा में केमिस्ट्री टीचर बना रहा था MDMA ड्रग्स, तेलंगाना पुलिस की कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार
यूपी: 20 लाख से अधिक घरों तक हाई-स्पीड इंटरनेट, प्रोजेक्ट गंगा से लाखों युवाओं को रोजगार
यूपी: 20 लाख से अधिक घरों तक हाई-स्पीड इंटरनेट, प्रोजेक्ट गंगा से लाखों युवाओं को रोजगार

वीडियोज

Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया
Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
एमएस धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई; फैंस ने पकड़ा सिर
धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल गांधी की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
Embed widget