एक्सप्लोरर

20 जुलाई को यूपी में चलेगा पौधारोपण महाअभियान, सीएम योगी करेंगे इसकी शुरुआत, जानें पूरी डिटेल

UP News: यूपी में 20 जुलाई को 36.50 करोड़ से अधिक पौधारोपण किया जाएगा. वहीं सीएम योगी समेत यूपी के कई मंत्री इस वृक्षारोपण में शामिल होंगे. साथ ही पौधरोपण स्थलों की जियो टैगिंग भी होगी.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में 20 जुलाई को वृहद पौधारोपण का अभियान चलने वाला है. इस दिन यूपी में 36.50 करोड़ से अधिक पौधारोपण किया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के अकबरनगर क्षेत्र में 'पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जन अभियान-2024' का शुभारंभ करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 'एक पेड़ मां के नाम' लगाया जाएगा. इस अभियान के लिए नोडल मंत्री भी तैयार किए गए हैं. पौधरोपण स्थलों की जियो टैगिंग भी होगी. 

सीएम योगी के निर्देश पर सभी प्रभारी मंत्री अपने-अपने जनपदों में तैनात रहेंगे. 20 जुलाई (शनिवार) को आधे दिन सभी कार्यालय, विद्यालय व अन्य संस्थाएं केवल पौधरोपण कार्य में सहयोग देंगी. सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 'पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जन अभियान-2024' (एक पेड़ मां के नाम) के लिए अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव स्तर के अफसरों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है. 

मंडलवार तय हुआ लक्ष्य
अभियान के तहत सभी 18 मंडलों में पौधे लगाए जाएंगे. सबका लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है. सबसे अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य लखनऊ मंडल को दिया गया है. लखनऊ मंडल में चार करोड़ एक लाख 73 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे. कानपुर मंडल में 2.96 करोड़, चित्रकूट में 2.89 करोड़, झांसी में 2.82 करोड़, मिर्जापुर में 2.62 करोड़, अयोध्या में 2.39 करोड़, देवीपाटन में 2.14 करोड़, प्रयागराज में 2.07 करोड़, बरेली में 1.91 करोड़, वाराणसी में 1.76 करोड़, मुरादाबाद में 1.83 करोड़, आगरा में 1.68 करोड़, गोरखपुर में 1.65 करोड़, आजमगढ़ में 1.30 करोड़, अलीगढ़ में 1.22 करोड़, मेरठ मंडल में 1.16 करोड़, बस्ती में 1.11 करोड़ व सहारनपुर मंडल में 90.23 लाख पौधे लगेंगे. 

विभागवार भी तय हुआ पौधे लगाने का लक्ष्य
वन विभाग ने 20 जुलाई को 36.50 करोड़ पौधरोपण की तैयारी की है, इसके लिए वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन की ओर से 14.29 करोड़, ग्राम्य विकास विभाग को 13 करोड़, कृषि को 2.80 करोड़, उद्यान विभाग 1.55 करोड़, पंचायती राज को 1.27 करोड़, राजस्व को 1.05 करोड़, नगर विकास को 44.97 लाख, उच्च शिक्षा को 22.54 लाख, रेशम को 14.19 लाख, लोक निर्माण को 14.93 लाख, रेलवे को 12.66 लाख व जल शक्ति को 13.41 लाख, बेसिक शिक्षा को 15.43 लाख का लक्ष्य दिया गया है. 

वहीं स्वास्थ्य विभाग को 19.91 लाख, उद्योग (एमएसएमई) को 15.55 लाख, औद्योगिक विकास विभाग को 7.73 लाख, माध्यमिक शिक्षा विभाग को 11.63 लाख, गृह को 10 लाख, पशुपालन को 7.26 लाख, ऊर्जा को 5.60 लाख, सहकारिता को 7.60 लाख, आवास विकास को 8.38 लाख, रक्षा को 4.95 लाख, प्राविधिक शिक्षा को 8.06 लाख, श्रम को 2.69 लाख, परिवहन विभाग को 2.53 लाख से अधिक पौधारोपण का लक्ष्य दिया गया है.

इस जिले में रहेंगे ये मंत्री
सीएम योगी लखनऊ में पौधारोपण करेंगे. वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना भी लखनऊ में ही पौधरोपण करेंगे. वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज व कौशांबी तथा ब्रजेश पाठक उन्नाव व कानपुर देहात में पौधरोपण करेंगे. कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही अयोध्या व देवरिया, काबीना मंत्री सुरेश खन्ना शाहजहांपुर व पीलीभीत, स्वतंत्र देव सिंह बांदा व चित्रकूट में पौधा लगाएंगे. 

कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या आगरा व फिरोजाबाद, लक्ष्मी नारायण चौधरी मथुरा व अलीगढ़, धर्मपाल सिंह बरेली व बदायूं, अनिल राजभर वाराणसी व मीरजापुर, राकेश सचान फतेहपुर व हमीरपुर, एके शर्मा आजमगढ़ व मऊ, योगेंद्र उपाध्याय फर्रुखाबाद व इटावा में पौधे लगाएंगे. आशीष पटेल सुल्तानपुर, संजय निषाद अंबेडकरनगर, ओमप्रकाश राजभर बस्ती, दारा सिंह चौहान गाजीपुर, सुनील कुमार शर्मा गाजियाबाद व अनिल कुमार मुजफ्फरनगर में 'एक पेड़ मां के नाम' लगाएंगे. 

ये भी पढ़ें: फिरोजाबाद में शराबमाफिया पर पुलिस का शिकंजा, 60 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DM-SP को तलब करने वाले जज की बदली जिम्मेदारी, अब हाईकोर्ट में इन मामलों की करेंगे सुनवाई
DM-SP को तलब करने वाले जज की बदली जिम्मेदारी, अब हाईकोर्ट में इन मामलों की करेंगे सुनवाई
गोरखपुर का फर्जी IAS दूल्हा गिरफ्तार, 15 लाख ठगकर की दूसरी शादी, इटावा का था मिस्टर नटवरलाल
गोरखपुर का फर्जी IAS दूल्हा गिरफ्तार, 15 लाख ठगकर की दूसरी शादी, इटावा का था मिस्टर नटवरलाल
'वो मेरी पत्नी है, मैं उसे लेने आया हूं...', हापुड़ में युवक चिल्लाता रहा और भीड़ ने की पिटाई
'वो मेरी पत्नी है, मैं उसे लेने आया हूं...', हापुड़ में युवक चिल्लाता रहा और भीड़ ने की पिटाई
गोरखपुर की हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने की मांग, BJP सांसद रवि किशन बोले- नई उड़ानों की जरूरत
गोरखपुर की हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने की मांग, BJP सांसद रवि किशन बोले- नई उड़ानों की जरूरत

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अमेरिका खुद से बातचीत कर रहा...', ट्रंप के डील वाले दावे पर ईरान का करारा जवाब
Live: 'अमेरिका खुद से बातचीत कर रहा...', ट्रंप के डील वाले दावे पर ईरान का करारा जवाब
Amritpal Singh News: सांसदी जाने से एक कदम दूर हैं अमृतपाल सिंह! कारण सहित मांगनी होगी माफी नहीं तो...
सांसदी जाने से एक कदम दूर हैं अमृतपाल सिंह! कारण सहित मांगनी होगी माफी नहीं तो...
फिर से हिंदू धर्म अपनाने पर मिल जाएगा SC का दर्जा? सुप्रीम कोर्ट ने रख दीं 3 शर्तें, जानें बड़ा फैसले में क्या
फिर से हिंदू धर्म अपनाने पर मिल जाएगा SC का दर्जा? सुप्रीम कोर्ट ने रख दीं 3 शर्तें, जानें बड़ा फैसले में क्या
Rinku Singh: रिंकू सिंह बने रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
रिंकू सिंह बने रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
'धुरंधर 2' में आखिरी सीन में नजर आए ऑटो ड्राइव नहीं देख पा रहे रणवीर सिंह की फिल्म, दिल छू लेगी वजह
'धुरंधर 2' में आखिरी सीन में नजर आए ऑटो ड्राइव नहीं देख पा रहे रणवीर सिंह की फिल्म, दिल छू लेगी वजह
Gas Pipelines: LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
MP Board Result 2026 Live: एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं के नतीजे आज, बस इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट; पढ़े लाइव अपडेट्स
एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं के नतीजे आज, बस इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट; पढ़े लाइव अपडेट्स
Home Dry Cleaning Tips: अब ड्राई क्लीनिंग का खर्च होगा जीरो! घर पर ही इन 5 स्टेप्स में चमकाएं महंगे सिल्क और वूलन क्लॉथ
अब ड्राई क्लीनिंग का खर्च होगा जीरो! घर पर ही इन 5 स्टेप्स में चमकाएं महंगे सिल्क और वूलन क्लॉथ
Embed widget