एक्सप्लोरर

UP Air Pollution: नोएडा-गाजियाबाद में सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI पहुंचा 350 के पार, जानें- अन्य शहरों का हाल

UP Air Pollution: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में वायु प्रदूषण से हाल बुरा है. खासकर कि एनसीआर क्षेत्र में आने वाले जिलों में हवा की गुणवत्ता काफी खराब स्थिति में पहुंच गई है.

UP Air Pollution: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में वायु गुणवत्ता लगातार खराब श्रेणी में है. इनमें दिल्ली से सटे जिलों में हालात और भी खराब हैं. यहां लोगों का सांस लेना खतरनाक होता जा रहा है. प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों और बच्चों पर देखने को मिल रहा है. सर्द मौसम की शुरुआत के साथ प्रदूषण में और इजाफा देखा जा रहा है. इसके आने वाले दिनों में और बदतर होने का अनुमान है. शनिवार (28 अक्टूबर) को भी नोएडा, गाजियाबाद का एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब श्रेणी में रहा. 

सफर-इंडिया (SAFAR-India) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में शनिवार को समग्र वायु गुणवत्ता 286 एक्यूआई (AQI) के साथ खराब श्रेणी में रहा तो वहीं नोएडा में वायु गुणवत्ता 255 एक्यूआई के साथ खराब श्रेणी में दर्ज की गई. यूपी के गाजियाबाद में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं. यहां लोनी में एक्यूआई लगातार रेड जोन में बना हुआ है. नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के अनुसार, शनिवार को लोनी का एक्यूआई 379 दर्ज किया गया. जोकि बेहद खराब श्रेणी में आता है. 

ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई रेड जोन में 

ग्रेटर नोएडा में भी एयर क्वालिटी इंडेक्स रेड जोन में बना हुआ है. यहां हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में है और एक्यूआई 350 दर्ज किया गया है. मेरठ में भी धीरे-धीरे हवा की गुणवत्ता खराब होती जा रही है. यहां गंगानगर में एक्यूआई 240 दर्ज किया गया जो कि खराब श्रेणी में आता है. बागपत में एक्यूआई 162 दर्ज किया गया है, यहां हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में है. 

जानें अन्य जिलों का हाल

हापुड़ में हवा की गुणवत्ता खराब होती जा रही है. यहां एक्यूआई 214 दर्ज किया गया और हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही. अन्य जिलों की बात करें तो कानपुर में एक्यूआई 189 दर्ज किया गया और हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही. लखनऊ के लाल बाग में एक्यूआई 134 रहा और हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही. 

ये भी पढ़ें- 

UP Police: यूपी में 50 साल से ज्यादा उम्र के पुलिसकर्मी किए जाएंगे रिटायर, चेक किया जाएगा ट्रैक रिकॉर्ड

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
सवा बीघा जमीन के लिए जिंदा बच्चे को बताया मृत! SDM ने दिए जांच के आदेश
सवा बीघा जमीन के लिए जिंदा बच्चे को बताया मृत! SDM ने दिए जांच के आदेश

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget